घूमने के शौकीन लोगों के लिए आईआरसीटीसी द्वारा आए दिन नए-नए पैकेज का ऐलान किया जाता रहता है। आज मैं आपको बताने जा रही हूं आईआरसीटीसी के ऐसे पैकेज के बारे में जिसके जरिए आप उदयपुर, कुंभलगढ़ और माउंट आबू का दौरा करेंगे तो आईए जानते हैं, इस पैकेज के बारे में और भी गहराई से।
आइये जानते है आईआरसीटीसी के इस पैकेज के बारें में
- इस टूर का नाम है ‘एंजॉयबल ट्रिप टू उदयपुर, कुंभलगढ़ एंड माउंट आबू’ (ENJOYABLE TRIP TO UDAIPUR, KUMBHALGARH AND MOUNT ABU PACKAGE)।
- यह पैकेज पाँच दिनों और चार रातों का होगा।
- इस पैकेज के तहत आप उदयपुर, कुंभलगढ़ और माउंट आबू का दौरा करेंगे।
- इस टूर की शुरुआती तारीख 13 दिसम्बर 2023 है।
- इस यात्रा के पहले दिन आप दिल्ली से उदयपुर की ओर रवाना होंगे।
- इस यात्रा के अंतिम दिन आप उदयपुर से दिल्ली वापस आएंगे।

कुछ ऐसा होगा आपका टूर प्लानर
पहला दिन
पहले दिन आपके उदयपुर आगमन करते हैं आपको होटल ले जाया जायेगा। होटल पहुंचकर आप दोपहर का भोजन लेंगे। शाम में उदयपुर के ही विंटेज कार म्यूजियम, बागोर की हवेली और सहेलियों की बाड़ी का दौरा करेंगे। शहर घूमने के बाद वापस होटल आ जाएंगे। आप रात्रि विश्राम उदयपुर में ही करेंगे।
दूसरा दिन
अगले दिन सुबह जल्दी नाश्ते के बाद आप उदयपुर के द लेक पैलेस और सिटी पैलेस की ओर बढ़ जाएंगे। इन दोनों पैलेसेज को देखने के बाद आप जग मंदिर, जगदीश मंदिर, बड़ा महल, पिछोला झील और फतेहसागर झील का दौरा करेंगे। शाम में वापस होटल लौटकर उदयपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
तीसरा दिन
तीसरे दिन सुबह नाश्ता करके होटल से चेकआउट करेंगे। वहां से आप कुंभलगढ़ की ओर निकल जाएंगे। कुंभलगढ़ पहुंचकर होटल में चेक इन करने के बाद आप वहां के कुंभलगढ़ किले का भ्रमण करेंगे। यह किला एक विश्व धरोहर स्थल है जो अरावली पहाड़ियों की पश्चिम श्रृंखला में स्थित है। शाम में कुंभलगढ़ वन्यजीव अभ्यारण और परशुराम मंदिर का दौरा करेंगे। आप रात्रि विश्राम कुंभलगढ़ में करेंगे।
चौथा दिन
अगले दिन नाश्ता करके माउंट आबू के लिए निकल जाएंगे। माउंट आबू पहुंचकर आप होटल में चेक इन करेंगे। होटल में कुछ देर आराम करने के बाद आप रघुनाथ मंदिर, दिलवाड़ा मंदिर और नक्की झील का दौरा करेंगे। भोजन तथा रात्रि विश्राम आप माउंट आबू में करेंगे।
पांचवा दिन
अंतिम दिन सुबह नाश्ते के बाद आप होटल से चेक आउट कर करेंगे। होटल से चेक आउट करने के बाद आप उदयपुर की ओर बढ़ेंगे। शाम में उदयपुर के महाराणा प्रताप हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। दिल्ली पहुंचकर आपकी यात्रा सुखद यादों के साथ समाप्त हो जाएगी।

बजट (Budget)
अगर बात करें इस पैकेज के बजट की है तो कॉस्ट पर पर्सन में, स्टैण्डर्ड क्लास के लिए सिंगल ऑक्यूपेंसी पर ₹48100, डबल ऑक्यूपेंसी पर ₹39400 और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर 37700 रुपए आपको भुगतान करना होगा। वही चाइल्ड विथ बेड में ₹32600, चाइल्ड विथाउट बेड में ₹31900 और चाइल्ड विथाउट बेड (छोटे बच्चो के लिए) में 25900 रुपए पे करने होंगे।
इस पैकेज में क्या शामिल है (What is included in this package)?
- आपको जाते वक्त दिल्ली से उदयपुर और वापसी के समय उदयपुर से दिल्ली के लिए हवाई टिकटें मिलेंगी।
- इस पैकेज के तहत आपको चार बार सुबह का नाश्ता और चार बार रात का खाना मिलेगा।
- आप सभी दर्शनीय स्थलों का दौरा एसी वाहन से करेंगे।
- इस पैकेज में आपको यात्रा बीमा भी मिलेगा।
- आप इस यात्रा के दौरान दो रात उदयपुर, एक रात कुंभलगढ़ और एक रात माउंट आबू में एसी रूम में बिताएंगे।
- उपरोक्त सेवाओं के लिए सभी प्रकार के कर लागू होंगे।

इस पैकेज में क्या शामिल नहीं है (What is not included in this package)?
- अगर आप दोपहर का भोजन या किसी भी अन्य प्रकार की भोजन सेवाएं लेते हैं तो उसके लिए आपको पैसे देने होंगे।
- आप किसी भी प्रकार की स्थानीय परिवहन का उपयोग करते हैं तो उसके लिए आपको पे करना होगा।
- आपको सभी दर्शनीय स्थलों के टिकट खुद ही खरीदने होंगे।
- आप अगर किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत खर्च जैसे कपड़े धोने का खर्च, शराब, मिनरल वाटर, भोजन या फिर पेय पदार्थ का उपयोग करते है तो उसके लिए आपको पे करना होगा।
- आपको एयरपोर्ट पर प्रतिनिधियों की सेवाएं नहीं मिलेगी।
- इस पैकेज में आपको टूर मैनेजर की सेवाएं नही मिलेंगी।
- कोई भी सेवाएं जो इन्क्लूजन में निर्देशित नहीं है तो वे सेवाएं आपको नहीं मिलेंगी।
- आपको टूर के दौरान शाम में किसी प्रकार का स्नैक्स नहीं मिलेगा।
- ख़राब मौसम, ख़राब स्वास्थ या किसी भी कारण से अगर उड़ान रद्द होता है और उड़ान रद्द होने के कारण किसी भी प्रकार का बदलाव के लिए अगर अचानक लागत लगता है तो उसके लिए आपको भुगतान करना होगा।