Udaipur City Palace Rajasthan Travel

Udaipur Couple Itinerary: 2 दिन में घूमिए इसकी खूबसूरत जगहें!

  • 0 Comments

अगर आप ऐसी जगह ढूंढ रहे हैं जहाँ हर मोड़ पर रोमांस और हर फ्रेम में खूबसूरती दिखे, तो Udaipur आपके लिए बिल्कुल सही है। यहाँ की झीलें, महल और शांत गलियां मिलकर एक ऐसा माहौल बनाती हैं जहाँ आप सिर्फ घूमते नहीं, बल्कि हर पल को महसूस करते हैं। Udaipur की खास बात यह है कि यह शहर आपको जल्दीबाजी नहीं करने देता। यहाँ हर जगह रुककर देखने, बैठने और महसूस करने का मन करता है। खासकर कपल्स के लिए यह शहर एक ऐसा अनुभव बन जाता है जहाँ हर दिन एक नई याद बनती है और हर फोटो एक कहानी कहती है। सिटी पैलेस City Palace Udaipur की सबसे भव्य जगहों में से एक है और यहाँ आने के बाद आपको सच में रॉयल फील आता है। इस महल की बड़ी-बड़ी दीवारें, सुंदर खिड़कियाँ और बारीक नक्काशी आपको पुराने राजसी दौर में ले जाती हैं। जब आप इसके अंदर चलते हैं, तो हर कमरा और हर आंगन एक अलग कहानी सुनाता है। Move to Trash यहाँ की सबसे खास चीज़ है ऊपर से दिखने वाला Lake Pichola का व्यू। जब आप बालकनी में खड़े होकर झील को देखते हैं, तो आपको ऐसा लगता है जैसे पूरा शहर एक पेंटिंग बन गया हो। कपल्स के लिए यह जगह बहुत खास होती है क्योंकि यहाँ बिताया गया हर पल एक रॉयल और रोमांटिक एहसास देता है। लेक पिचोला Lake Pichola, Udaipur की जान है और यहाँ की बोट राइड आपके ट्रिप का सबसे यादगार हिस्सा बन सकती है। जब आप पानी के बीच होते हैं और चारों तरफ महल दिखाई देते हैं, तो आपको एक अलग ही दुनिया का एहसास होता है। शाम के समय यहाँ का माहौल सबसे ज्यादा खास होता है। सूरज ढलते समय पानी पर पड़ती सुनहरी रोशनी और ठंडी हवा एक ऐसा रोमांटिक माहौल बनाती है जिसे शब्दों में बताना मुश्किल है। इसी दौरान Jag Mandir और Lake Palace को पास से देखना इस अनुभव को और भी खास बना देता है। सज्जनगढ़ पैलेस Sajjangarh Palace शहर के सबसे ऊँचे पॉइंट पर स्थित है और यहाँ से पूरा Udaipur दिखाई देता है। ऊपर तक पहुँचने का रास्ता ही इतना खूबसूरत होता है कि आपका मूड पहले से ही अच्छा हो जाता है। जब आप यहाँ सूर्यास्त के समय खड़े होते हैं, तो आसमान के बदलते रंग और नीचे फैला शहर एक अद्भुत दृश्य बनाते हैं। यह जगह खासकर कपल्स के लिए बहुत पसंद की जाती है क्योंकि यहाँ की शांति और व्यू दोनों ही बहुत रोमांटिक होते हैं। फतेह सागर लेक Fateh Sagar Lake एक ऐसी जगह है जहाँ आप बिना किसी प्लान के भी घंटों बिता सकते हैं। यहाँ की ठंडी हवा और शांत पानी आपको तुरंत रिलैक्स कर देते हैं। शाम के समय यहाँ घूमना, चाय या कॉफी के साथ बैठना और हल्का-फुल्का स्ट्रीट फूड खाना एक बहुत ही अच्छा अनुभव होता है। यह जगह कपल्स के लिए भी परफेक्ट है क्योंकि यहाँ आप बिना किसी शोर के आराम से समय बिता सकते हैं। अंब्राई घाट Ambrai Ghat उन जगहों में से है जहाँ आपको Udaipur का सबसे खूबसूरत व्यू मिलता है। यहाँ से सिटी पैलेस और झील का दृश्य इतना शानदार होता है कि हर फोटो इंस्टाग्राम पर परफेक्ट लगती है। रात के समय जब सिटी पैलेस की लाइट्स पानी में चमकती हैं, तब यह जगह और भी खूबसूरत हो जाती है। यहाँ बैठकर आप शांति से अपने पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं और उस पल को हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं। सहेलियों की बाड़ी Saheliyon Ki Bari एक खूबसूरत गार्डन है जहाँ हरियाली, फव्वारे और शांत माहौल मिलता है। यह जगह उन कपल्स के लिए परफेक्ट है जो भीड़ से दूर रहकर कुछ समय शांति में बिताना चाहते हैं। यहाँ की हरियाली और पानी की आवाज़ आपको एक अलग ही रिलैक्सिंग फील देती है। जगदीश मंदिर Jagdish Temple, Udaipur का एक प्रमुख मंदिर है जहाँ आपको एक अलग तरह की शांति महसूस होती है। यहाँ का माहौल बहुत पॉजिटिव होता है और कुछ देर यहाँ बैठने से आपका मन शांत हो जाता है। यह जगह आपकी ट्रिप में एक आध्यात्मिक संतुलन जोड़ती है। बागोर की हवेली Bagore Ki Haveli एक ऐसी जगह है जहाँ आप राजस्थान की संस्कृति को करीब से देख सकते हैं। शाम को यहाँ होने वाले लोक नृत्य और म्यूजिक शो बहुत ही शानदार होते हैं। यह अनुभव आपकी ट्रिप को सिर्फ घूमने तक सीमित नहीं रहने देता, बल्कि आपको एक सांस्कृतिक कनेक्शन भी देता है। दूध तलाई Doodh Talai एक छोटा लेकिन बहुत ही सुंदर व्यू पॉइंट है जहाँ आपको शांति के साथ शानदार दृश्य मिलता है। यह जगह खासकर उन लोगों के लिए है जो भीड़ से दूर रहकर आराम से नज़ारे देखना चाहते हैं। यहाँ बैठकर आप लंबे समय तक सुकून का अनुभव कर सकते हैं। शिल्पग्राम Shilpgram Udaipur एक ऐसा स्थान है जहाँ आपको राजस्थान की असली संस्कृति देखने को मिलती है। यहाँ के हैंडीक्राफ्ट, लोकल आर्ट और म्यूजिक आपको एक अलग ही अनुभव देते हैं। अगर आप कुछ नया सीखना और समझना चाहते हैं, तो यह जगह जरूर जाएं। 2–3 दिन का परफेक्ट Udaipur कपल ट्रिप प्लान पहले दिन सिटी पैलेस और लेक पिचोला एक्सप्लोर करें, दूसरे दिन सज्जनगढ़ और फतेह सागर जाएं और तीसरे दिन बाकी जगहों को आराम से घूमें। खर्च का पूरा हिसाब – कितना बजट रखें? अगर आप Udaipur का ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आपका बजट इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितना कम्फर्ट चाहते हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि यहाँ आप मिड-बजट में भी एक शानदार ट्रिप कर सकते हैं। आमतौर पर ₹5000 से ₹8000 के बीच 2–3 दिन का अच्छा ट्रिप आसानी से मैनेज हो जाता है। ट्रैवल का खर्च आपके शहर के हिसाब से ₹1000 से ₹2000 तक हो सकता है, खासकर अगर आप ट्रेन या बस का ऑप्शन चुनते हैं। रहने के लिए यहाँ ₹800 से ₹2000 प्रति रात के बीच अच्छे होटल, होस्टल या होमस्टे मिल जाते हैं, जहाँ आपको आरामदायक स्टे मिल जाता है। खाने का खर्च भी ज्यादा नहीं होता—₹300 से ₹600 के बीच आप दिनभर में अच्छा खाना खा सकते हैं,

Best of My Blogs Culture Destination Rajasthan Travel

Best Places & Best Timings to Visit in Udaipur

  • 0 Comments

Udaipur Trip: झीलों का शहर- उदयपुर by Pardeep Kumar लॉकडाउन से पहले उदयपुर का प्रोग्राम बना। अक्टूबर का महीना और झीलों का शहर, ऐसे जैसे किसी सपने का सच हो जाना। क्योंकि कई बार एक शहर सिर्फ शहर नही होता बल्कि आपकी ज़िंदगी का एक अहम् ठहराव बन जाता है, आपके जज़्बातों का, ख्यालों का और दिल के धड़कने का ज़रिया बन जाता है। उदयपुर उन्ही शहरों में से एक है जिनके ख़्वाब देख कर मैं बड़ा हुआ। महाराजा उदय सिंह का बसाया उदयपुर शहर यकीनन राजा-महाराजाओं की विरासत का सबसे खूबसूरत प्रमाण है। अपनी इसी ख़ूबसूरती के कारण उदयपुर आज भी फ़िल्मी दुनिया के तमाम निर्माता-निर्देशकों की पहली पसंद है।(Udaipur) लेक व्यू होटल हम दिल्ली से उदयपुर ट्रैन से पहुंचे। टैक्सी ली और चल पड़े अपने होटल की और। हालांकि होटल पहले ही बुक कर दिया था लेकिन फिर भी किस्मत से होटल मिला उदयपुर के बेहद खास मंदिर जगदीश टेम्पल के बिलकुल पास में। और इतने पास में की होटल के रूम से मंदिर साफ़ दिखाई दे रहा था। पुराने उदयपुर शहर और लाल घाट के पास। सामने दूर तक फैली हुई पिछौला झील के पानी में चमकता सिटी पैलेस बस होटल के पैसे वसूल करवा रहा था। उदयपुर में लेक व्यू होटल लेने का ये सबसे बड़ा फ़ायदा है। एक बात आप अवश्य ध्यान रखिये की जब भी उदयपुर का ट्रिप बने होटल आप लेक व्यू देखकर ही बुक करें। रूफ टॉप पर शाम की चाय हो और सामने नीली झील को निहारने का अवसर। यकीन मानिये आपका पूरा टूर शानदार बन जायेगा। देश के सबसे रोमांटिक शहरों में से एक- उदयपुर वैसे उदयपुर देश के सबसे रोमांटिक शहरों में से एक है। जहां देखों वहीं पानी से लबालब झीलें गर्मियों में भी ठंडक का अहसास कराती हैं और ये तो फिर भी अक्टूबर का महीना था। दिन में ठीक-ठाक गमी थी, लेकिन रात थोड़ा-थोड़ा सर्दी का अहसास दे रही थी। दिन में, शहर में सड़कों पर ट्रैफिक और भीड़-भाड़ न के बराबर, इसलिए ज्यादा तपिश महसूस नही होती। वैसे उदयपुर में महल, हवेली, मंदिर , बाग और म्यूजियम हर चीज की भरमार है लेकिन जो एक चीज इसे दूसरे शहरों से जुदा करती है वो है चारों ओर झीलें ही झीलें- मानो जन्नत के बेइंतहां नजारे! यहां घूमने और देखने योग्य चार झीलें हैं -पिछौला लेक, फ़तेह सागर, उदय सागर और रंग सागर। चारों झीलें एक नहर से आपस में जुड़ी हैं। सिटी पैलेस की दीवार से सटकर पिछौला लेक है। और दूध तलाई नाम की झील पास ही है। किसी जमाने में यहां दूध बिकता था और आज पूजा-अर्चना होती है।(Udaipur) किस समय यहाँ आना सबसे बेहतर लम्बे सफ़र के बाद हम दिल्ली से उदयपुर ट्रैन से पहुंचे थे और वो भी सुबह-सुबह के वक़्त। इसलिए वक़्त का तकाज़ा था कि थोड़ा आराम कर लिया जाए। दो-तीन घटे आराम करने के बाद हमने होटल में ही चाय-नाश्ता किया। राजस्थान में हों और नाश्ते में पोहा न खाएं तो बस ये तो फिर राजस्थानी खान-पान के साथ एक तरह से ज्यादती है। आप राजस्थान के किसी भी शहर में चले जाएं, पोहा आपको हर जगह आसानी से मिल ही जाएगा। वैसे तो साल भर यहाँ पर्यटकों का आना लगा रहता है लेकिन फिर भी अक्टूबर से मार्च का महीना यहाँ आने के लिए बेस्ट रहता है। बहुत से पर्यटक यहाँ मानसून में आना पसंद करते हैं। बारिशों में यहाँ झील का दीदार करना बेहद सुखद अनुभव है। आप जब भी किसी टूरिस्ट जगह पर घूमने जाएं तो बेहतर यही होता है की अच्छे से घूमने की प्लानिंग करें ताकि इत्मीनान से सभी जगह दखने का, खाने-पीने का, खरीददारी करने का सही ढ़ंग से लुत्फ़ उठा सकें। सो हमने उदयपुर घूमने का एक शेड्यूल बनाया और उसी के अनुसार निकल पड़े, सबसे पहले फ़तेह सागर झील के पास स्थित सहेलियों की बाड़ी। Best Place to Visit in Udaipur-सहेलियों की बाड़ी देश के मशहूर बागों में शुमार सहेलियों की बाड़ी नाम का यह सुन्दर बाग हरियाली और झर-झर बहते फव्वारों के लिए खूब जाना जाता है। इस बाग़ की खूबसूरती के कारण न जाने कितनी ही फिल्मों के बेहतरीन गीत यहाँ फिल्माए जा चुके हैं। बताते हैं कि इसे महाराणा संग्राम सिंह (द्वितीय) ने 1710 से 1734 के बीच राज परिवार की महिलाओं के सैरगाह के लिए बनवाया था। इसीलिए इसका नाम सहेलियों की बाड़ी रखा गया।     बाग के कई भाग हैं जिनके बेहद खूबसूरत नाम भी रखे गए हैं जैसे- सावन भादो, हाथी फव्वारें, बिन बादल बरसात और रास लीला आदि। बताते हैं कि पहले फ़तेह सागर झील के करीब छोटे-छोटे बहुत सारे बाग़-बगीचे थे। इन्हें महाराणा फ़तेह सिंह ने सहेलियों की बाड़ी में मिलाकर शानदार और भव्य रूप दे दिया। हमने बाग़ की सुंदरता का खूब आनंद लिया और तकरीबन दो घंटे से भी ज्यादा का समय यहाँ बिताया, बाग़ में बने सुन्दर-सुन्दर हाथियों और माहौल को खुशनुमा बना रहे फव्वारों के साथ खूब सारे फोटो लिए, वीडियो बनाई। आखिर यादें ही तो हैं जिनकों संजो कर रखा जा सकता है। इसलिए आप उदयपुर आये और इस बाग़ को न देखा तो समझ लीजिये आप जन्नत के एक लाज़वाब टुकड़े के दीदार से महरूम रह गए। अगले पड़ाव की तरफ बढ़ते तब तक भूख ने शोर मचाना शुरू कर दिया था। सो सहेलियों की बाड़ी के पास ही बड़ा बाजार है जहां बहुत सारे छोटे-बड़े भोजनालय आपको आसानी से मिल जायेंगे। लेकिन हमने दोपहर के भोजन में राजस्थानी थाली को तवज्जो दी। भारत में किसी भी शहर में घूमने का सीधा मतलब होता है अच्छे दृश्यों के साथ-साथ उस जगह के खाने की चीजों के स्वाद लेना। क्योंकि जब भी आप कहीं घूमने जाए अगर खाना वहां का स्पेशल न हो तो फिर आप शायद खाने के शौक़ीन नही हैं। थाली में राजस्थान का पारम्परिक भोजन दाल-चूरमा-बाटी के साथ लहसुन मिर्च की चटनी और तीखी सब्जियों के साथ तवे की रोटी सच में अद्भुत संजोग था। खाना अच्छा लगा इसलिए खूब खाया। दोपहर के भोजन के बाद हम शेड्यूल के हिसाब से चल पड़े सिटी पैलेस देखने। सिटी पैलेस देखने का समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक है। सिटी पैलेस में