About Me

Hello!

I Pardeep Kumar

Travel Writer, Academician, Photographer & Blogger

Dr. Pardeep Kumar का मानना है,
मुख्यतः मैं एक मीडिया शिक्षक हूँ, लेकिन यात्रायें करना पसंद करता हूँ. मेरा मानना है चाहे  कोई हिल स्टेशन हो या मैदानी इलाके में स्थित कोई पुराना शहर, हर जगह के अपने कई कैरेक्टर होते हैं जिन पर आप कितनी ही स्क्रिप्ट लिख लो, कहानी बुन लो या कोई फिल्म बना लो। जितना पुराना शहर उतना ही उस की गलियां, चौक चौराहे, नुक्कड़ अपने आप दिल में उतरते जाते हैं। इन शहरों का हर कोना, छज्जा, मुंडेर या कोई दीवार अपने आप में इतिहास की न जाने कितनी कहानियां समेटे हुए हैं, जो अपने परम्परागत संस्कारों और अपनी अद्वितीय बनावट से आज भी हमारी जिंदगियों पर असर डालते हैं। मैं उसी असर को अपने ब्लोग्स और वीडियोज के जरिये लोगों तक पहुँचाना चाहता हूँ।

- Pardeep Kumar

फाइव कलर्स ऑफ़ ट्रेवल

डॉ. प्रदीप कुमार ने फाइव कलर्स ऑफ़ ट्रैवल  की स्थापना 2021 में की, जिसके माध्यम से उन्होंने अपना अनुभव वास्तविक कंटेंट और लोगों के बीच जुड़ाव के आयामों को यात्रा के विभिन्न  रंगों के माध्यम से साथ लाने का प्रयास किया। फाइव कलर्स ऑफ़ ट्रैवल एक हिंदी ट्रैवल ब्लॉग है, जो भारत की अनसुनी जगहों, ऐतिहासिक धरोहरों, स्थानीय खानपान, लोककथाओं, पारंपरिक कला, जनजातीय कला, बाज़ारों और यात्रा अनुभवों को रोचक स्टोरीटेलिंग के साथ प्रस्तुत करता है।

यह सिर्फ घूमने की जानकारी देने वाला ब्लॉग नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, इतिहास और लोकजीवन को करीब से दिखाने वाला एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है। ब्लॉग की खासियत इसकी शोधपूर्ण सामग्री, मौलिक फ़ोटोग्राफ़ी और कहानी कहने की शैली है, जो पाठकों को हर जगह का वास्तविक अनुभव महसूस कराती है।

डिजिटल Journalism के रूप में फाइव कलर्स ऑफ़ ट्रैवल

फेक न्यूज़ और पेड न्यूज़ के दौर में,  ट्रैवल पत्रकारिता डिजिटल युग की पहुँच के साथ जोड़ती है। संवेदनशील, जुनूनी और जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढाई के साथ-साथ ट्रेवल जर्नलिज्म के तहत फील्ड अनुभव मिलता है जिससे आगे चलकर वह अलग-अलग क्षेत्रों में रोजगार कर सकते हैं।

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन

प्रदीप कुमार ने अपनी स्कूली शिक्षा गीता विद्या मंदिर स्कूल और मालवीय शिक्षा सदन स्कूल सोनीपत, हरियाणा से पूरी की। उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक से स्नातक किया और दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में एमए किया और गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से पत्रकारिता विषय में पीएचडी  की उपाधि प्राप्त की।

डॉ. प्रदीप कुमार एक मीडिया शिक्षक, लेखक,फोटोग्राफर, डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता और ट्रैवल ब्लॉगर हैं। पिछले 18 वर्षों से वे अध्यापन, पत्रकारिता, डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण, ब्लॉग लेखन और संपादन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे विभिन्न राष्ट्रीय समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में संवाददाता एवं संपादक रह चुके हैं और उनके कई शोधपत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हुए हैं।

रचनाएँ  

अभी तक उनकी पांच पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं जिसमें यात्रा वृतांत ‘फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल’, हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा प्रकाशित ‘फिर वही सुबह होगी’ और ‘शब्दों का रंगमंच’ काव्य संग्रह शामिल हैं, जबकि ‘भारत में जनसंपर्क’ पुस्तक का संपादन भी उन्होंने किया है। इसके अलावा उन्होंने साइबर अपराध और कानून पर भी किताब लिखी है.

‘फाइव कलर्स ऑफ  ट्रैवल’ ब्लॉग के संस्थापक के रूप में वे 200 से अधिक यात्रा वृत्तांत लिख चुके हैं और 100 से अधिक डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का निर्देशन व संपादन कर चुके हैं। उनके द्वारा निर्देशित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म चाय-चाय को अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, चंडीगढ़ में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है।

प्रदीप कुमार

Founder & Director, Five Colors of Travel

Ph.D. Mass Communication