अगर आप भी डेली लाइफ से ब्रेक लेना चाहते हैं और कहीं रिलिजियस टूर करने का सोच रहे हैं तो तिरुपति बालाजी का टूर आपके लिए बहुत ही अच्छा ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि तिरुपति बालाजी के टूर के लिए आईआरसीटीसी ने नया टूर पैकेज लॉन्च किया है जिसका नाम है ‘तिरुपति बालाजी दर्शनम एक्स विशाखापट्टनम’।
आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस पैकेज के बारे में
- यह पैकेज तीन दिनों और दो रातों का होगा।
- इस पैकेज का नाम है ‘तिरुपति बालाजी दर्शनम एक्स विशाखापट्टनम’ (TIRUPATI BALAJI DARSHANAM EX VISHAKHAPATNAM)।
- इस यात्रा की शुरुआती तारीख 28 अक्टूबर 2023, 4 नवंबर 2023 और 9 दिसंबर 2023 है।
- इस पैकेज के तहत आप कनिपकम (Kanipakam), श्रीकालहस्ती (Srikalahasti), श्रीनिवासा मंगापुरम (Srinivasa Mangapuram), तिरुचानूर (Tiruchanur), तिरुमाला (Tirumala) और तिरुपति (Tirupati) की दौरा करेंगे।
- इस यात्रा के पहले दिन आप विशाखापट्टनम से तिरुपति की ओर रवाना होंगे।

कुछ ऐसा होगा आपका टूर प्लानर
पहला दिन
पहले दिन विशाखापट्टनम एयरपोर्ट से तिरुपति एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे। तिरुपति पहुंचकर होटल के लिए रवाना हो जाएंगे। होटल पहुंचकर चेक इन करेंगे। फ्रेश होने के बाद आप कनिपकम और श्रीनिवासा मंगापुरम का दौरा करेंगे। शाम में वापस होटल आ जायेंगे। आपको भोजन और रात्रि विश्राम तिरुपति में ही करना होगा।
दूसरा दिन
अगले दिन सुबह जल्दी नाश्ता करके आप तिरुचनूर मंदिर और श्री कालहस्ती की ओर बढ़ेंगे। आप इन दोनों जगहों को घूमने के बाद आप तिरुमाला के लिए निकलेंगे। तिरुमला पहुंचकर आप वहाँ के भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद शाम को वापस होटल लौटेंगे। रात का खाना और आराम आप तिरुपति में ही करेंगे।
तीसरा दिन
अंतिम दिन सुबह जल्दी नाश्ता करके आप होटल से चेकआउट करेंगे। होटल छोड़ने के बाद आप तिरुपति एयरपोर्ट के लिए निकल जायेंगे। तिरुपति एयरपोर्ट पहुंचकर आप विशाखापट्टनम के लिए उड़ान भरेंगे। विशाखापट्टनम पहुंचकर आपकी यात्रा सुखद यादों के साथ समाप्त हो जाएगी।
बजट (Budget)
अगर बात करें इस पैकेज के बजट की तो कंफर्ट क्लास के लिए सिंगल ऑक्यूपेंसी पर ₹23015, डबल ऑक्यूपेंसी पर ₹19645 और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर 19455 रुपए पे करने होंगे। वही चाइल्ड विद बेड में ₹17830, चाइल्ड विदाउट बेड में ₹17335 और चाइल्ड विदाउट बेड (छोटे बच्चों के लिए) में 12380 रुपए देने होंगे।
इस पैकेज में क्या शामिल है (What is included in this package)?
- आपको जाते वक्त विशाखापट्टनम से तिरुपति और वापसी के समय तिरुपति से विशाखापट्टनम के लिए हवाई टिकटें मिलेंगी।
- इस पैकेज के तहत आपको एक बार सुबह का नाश्ता और दो बार रात का खाना मिलेगा।
- आप इस यात्रा के दौरान दो रात तिरुपति में एसी रूम में बिताएंगे।
- इस पैकेज के तहत आप कनिपक्कम, श्री कालाहस्ती, श्रीनिवास मंगापुरम, तिरुचानूर और तिरुमाला के दर्शनीय स्थलों के दर्शन करेंगे।
- यदि इस टूर में आपके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी है उसको रूम में अतिरिक्त बिस्तर या गद्दा उपलब्ध कराया जाएगा।
- इस यात्रा के दौरान आपको आईआरसीटीसी टूर गाइड भी मिलेंगी।
- आप सभी दर्शनीय स्थलों का दौरा एसी कोच से करेंगे।
- इस पैकेज में आपको यात्रा बीमा भी मिलेगा।
- उपरोक्त सेवाओं के लिए सभी प्रकार के कर लागू होंगे।

इस पैकेज में क्या शामिल नहीं है (What is not included in this package)?
- आपको दोपहर के भोजन तथा दूसरे दिन के अलावा किसी दिन नाश्ता नहीं मिलेगा।
- आप किसी भी प्रकार की स्थानीय परिवहन का उपयोग करते हैं तो उसके लिए आपको पे करना होगा।
- 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को प्रसाद नहीं दिया जायेगा।
- आपको सभी दर्शनीय स्थलों के टिकट खुद ही खरीदने होंगे।
- यदि हवाई किराए में कोई बढ़ोतरी होती है तो उसके लिए पे करना होगा।
- इस यात्रा के दौरान आपको हवाई जहाज पर भोजन नही मिलेगा।
- भोजन पहले से निर्धारित है और मेनू का विकल्प उपलब्ध नहीं है।
- यदि हवाई अड्डे के करों, ईंधन के दामों आदि में कोई वृद्धि होती है तो उसका पैसा आपको देना होगा।
- यदि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति जैसे भूस्खलन, हड़ताल, कर्फ्यू, दुर्घटनाएं चोटें और उड़ान में देरी या रद्द आदि होती है तो उसकी जिम्मेदारी आपकी होगी।
- आप अगर किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत खर्च जैसे कपड़े धोने का खर्च, शराब, मिनरल वाटर, भोजन या फिर पेय पदार्थ का उपयोग करते हैं तो उसके लिए आपको पे करना होगा।
- अगर आप ड्राइवरों, गाइड या प्रतिनिधियों को किसी भी प्रकार की टिप देते हैं तो उसका पैसा आपको खुद ही देना होगा।
- इस पैकेज में आपको आईआरसीटीसी एस्कॉर्ट सेवाएं नही मिलेंगी।
- कोई भी सेवाएं जो इन्क्लूजन में निर्देशित नहीं है तो वे सेवाएं आपको नहीं मिलेंगी।