Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

भोपाल में घूमने की सबसे बेहतरीन 10 जगह

भोपाल– इस शहर को महाराजा भोज की नगरी के नाम से जाना जाता है। यह शहर आज के समय में मध्य प्रदेश की राजधानी है और इस शहर को एक अच्छा टूरिस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। क्योंकि यहां के टूरिस्ट प्लेसेस इतने बेहतरीन हैं कि यहां आने वाले लोगों को यही का हो कर रह जाने का मन करने लगता है। अगर आपको भी कभी मौका मिले मध्य प्रदेश जाने का तो आप एक बार भोपाल जरुर विजिट करें। आज हम आपको बताने वाले भोपाल के बेस्ट टूरिस्ट अट्रैक्शंस के बारे में जो इस शहर की शोभा को कई गुना बढ़ा देते हैं। (Visiting places of Bhopal)

  • अपर लेक (Upper Lake)
  • वन विहार (Van Vihar)
  • सैर सपाटा (Sair Sapata)
  • गौहर महल (Gauhar Mahal)
  • मध्य प्रदेश ट्राईबल म्यूजियम (Madhya Pradesh Tribal Museum)
  • पीपल्स मॉल (People’s Mall)
  • भोजपुर शिव मंदिर (Bhojpur Shiva temple)
  • भीमबेटका की गुफ़ाएँ (Bhimvetka caves)
  • ताज उल मस्जिद (Taj ul Masjid)
  • सांची स्तूप (Sanchi Stupa)

1. अपर लेक (Upper Lake)

अगर आप फैमिली और फ्रेंड्स के साथ हॉलीडे (holiday) बिताना चाहते हैं या वीकेंड प्लेन करना चाहते हैं तो भोपाल का अपर लेक आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन (perfect destination) हो सकता है। यह जगह आपको वाकई बहुत पसंद आएगी। यहां आप वोटिंग भी कर सकते हैं। अलग-अलग टाइप के वोटिंग (boating) के लिए टिकट की प्राइस वैरी करती है। नॉरमल डेज में आप यहां क्रूज़ का भी मजा ले सकते हैं। यहां का माहौल बहुत ही शांत और रिफ्रेशिंग (refreshing) है। जोकि फैमिली टाइम बिताने के लिए बेस्ट है।

2. वन विहार (Van Vihar)

भोपाल में अपर लेक से कुछ दूरी पर स्थित है वन विहार। वन विहार के एंट्री टिकट की कीमत ₹20 से स्टार्ट होती है। अगर आप अपने व्हीकल (own vehicle) के साथ जाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक्स्ट्रा चार्ज लगेंगे। वन विहार फ्राइडे को बंद रहता है और सप्ताह के बाकी के दिनों में खुला रहता है। यहां आपको कई तरह के बड़े जंगली जानवर देखने को मिलेंगे। जिनमें बाघ, तेंदुआ, भालू, मगरमच्छ आदि शामिल है। हां यह आपके लक पर निर्भर करता है कि आप इनमें से कितने जानवरों को देख पाते हैं। वन विहार में काफी ग्रीनरी (greenery) है। अगर आप नेचर को पसंद करते हैं तो यह आपको बहुत हीं पसंद आने वाला है। साथ हीं यह आपके लिए एक तरह से जंगल सफारी (jungle safari on own vehicle) की तरह होगा। जिसे आप अपने खुद के गाड़ी से भी इंजॉय कर सकते हैं। यहीं बात इसे दूसरे जंगल सफारी से अलग बनाती है

3. सैर सपाटा (Sair Sapata)

 भोपाल में घूमने की सबसे बेहतरीन 10 जगह

यह भोपाल के सबसे प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट (tourist spot) में से एक है। जहां बच्चे बहुत ज्यादा एंजॉय करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि यह सिर्फ बच्चों के लिए है। यहां हर उम्र के लोग इंजॉय कर सकते हैं। सैर सपाटा की एंट्री फीस ₹30 है। इसका निर्माण मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा किया गया था। भोपाल का यह खूबसूरत स्थान लगभग 25 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है। जहां पर पर्यटक म्यूजिकल फाउंटेन, चिल्ड्रन प्ले एरिया और स्विंग ब्रिज (swing bridge) देख सकते हैं। सैर सपाटा में आप टॉय ट्रेन (toy train) और बोट राइडिंग (boat riding) का भी मजा ले सकते हैं।

4. गौहर महल (Gohar Mahal)

 भोपाल में घूमने की सबसे बेहतरीन 10 जगह

गौहर महल को भोपाल की पहली महिला शासक गौहर बेगम ने 1820 ईसवी में बनवाया था। गौहर महल इस शहर के सबसे भव्य महलों (palace) में से एक है। जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग जाते हैं। भोपाल की यह ऐतिहासिक इमारत (Historical place) हिंदू और मुगल स्थापत्य कला के मिश्रण का एक बेहतरीन नमूना पेश करती है। इतिहास को पसंद करने वाले लोगों के घूमने के लिए यह जगह परफेक्ट है।

5. मध्य प्रदेश ट्राईबल म्यूजियम (Madhya Pradesh Tribal Museum)

 भोपाल में घूमने की सबसे बेहतरीन 10 जगह

मध्य प्रदेश ट्राईबल म्यूजियम एक ऐसा म्यूजियम है, जहां लोग जनजाति समूह के लोगों के जीवन (learn about tribal life) को बहुत अच्छे से समझ सकते हैं और जनजाति वर्ग को और ज्यादा करीब से जान सकते हैं। यह भोपाल के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। जहां आपको जनजाति समूह के जीवन शैली (tribal lifestyle) को दर्शाने वाले शोपीसों का कलेक्शन (collection) देखने को मिलेगा। यहां पर रखा गया हर एक शो पीस आदिवासियों के कला, जीवन और संस्कृति को बहुत हीं बेहतरीन तरीके से दर्शाता है। यहां पर रखे गए वस्तुओं के संग्रह के मदद से यहां आने वाले टूरिस्ट जनजातियों के समूह के जीवन को और नजदीक से समझ पाते हैं।

6. पीपल्स मॉल (Peopel’s Mall)

 भोपाल में घूमने की सबसे बेहतरीन 10 जगह

पीपल्स मॉल भोपाल शहर के उत्तरी छोर पर मौजूद है। जहां पर दुनिया के सात अजूबों की प्रतिकृति बनाई गई है। घूमने के अलावा यहां पर खाने-पीने की कैंटींस (canteens) और बच्चों के लिए चिल्ड्रन प्ले एरिया (childrens play area) और वाटर पार्क (water park) भी मौजूद है। यह भोपाल शहर में स्थित फैमिली और फ्रेंड्स के साथ बिताने के लिए यह एक आदर्श पिकनिक का स्पॉट (picnic spot) है। जहां आप परफेक्ट फैमिली टाइम (spend family time) बिता सकते हैं।

7. भोजपुर शिव मंदिर (Bhojpur Shiva temple)

 भोपाल में घूमने की सबसे बेहतरीन 10 जगह

भोपाल शहर से करीब 27 किलोमीटर की दूरी पर भोजपुर नामक स्थान पर एक प्रसिद्ध शिव मंदिर है। इसके बारे में बताया जाता है कि इसका निर्माण महाराजा भोजराज प्रथम ने 1010 ई से 1055 ई के बीच करवाया था। अगर आप इस मंदिर में सुबह-सुबह आ जाएंगे तो यहां की सुबह की आरती देखकर आपका मन बहुत हीं प्रसन्न हो जाएगा। यह मंदिर इतनी खूबसूरत लोकेशन (beautiful location) पर है कि यहां आने के बाद आपको चारों ओर बस ग्रीनरी हीं ग्रीनरी देखने को मिलेगी। यह मंदिर पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है। यहां भारत के कोने-कोने से लोग भोजेश्वर महादेव का दर्शन करने आते हैं। अगर आप भी भोपाल जा रहे हैं तो आप भी इस मंदिर को एक बार जरुर विजिट (Must visit) करें। यहां के हवाओं में घुली हुई पॉजिटिविटी (positivity and divinity) आपको बहुत हीं बेहतरीन एहसास दिलाएगा।

8. भीमबेटका की गुफ़ाएँ (Bhimvetka caves)

 भोपाल में घूमने की सबसे बेहतरीन 10 जगह

भीमबेटका की खोज डॉ विष्णु श्रीधर वकाडकर ने 1957-1958 के बीच की थी। यहां के पत्थरों पर प्राचीन मानव सभ्यता के चित्रकारी का दृश्य देखने को मिलता है। माना जाता है कि यह चित्रकारी (paintings) करीब 1 लाख साल पुरानी है। अगर आप इसे अच्छे से समझ कर घूमना चाहते हैं तो भीमबेटका में घूमने के लिए आपको लगभग 1 घंटे का समय लग सकता है। यह जगह इतिहास प्रेमियों के लिए एक मस्ट विजिट विजिटिंग प्लेस है। यहां आपको आदिमानव के समय के आवास देखने को मिलेंगे, जोकि मुख्यतः पत्थरों की बनी गुफाएं (caves of rocks) होती थी। यहां लगभग 600 से भी ज्यादा पत्थरों की गुफाओं का संग्रह देखने को मिलता है। यह भोपाल शहर से करीब 47 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और एक काफी फेमस टूरिस्ट स्पॉट है।

9. ताज उल मस्जिद (Taj ul Masjid)

 भोपाल में घूमने की सबसे बेहतरीन 10 जगह

ताज उल मस्जिद सिर्फ भोपाल हीं नहीं बल्कि पूरे दुनिया के सबसे प्रसिद्ध मस्जिदों में से एक है। इसको बनाने का कार्य 1877 में नवाब शाहजहां बेगम ने शुरू करवाया था। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मस्जिद (largest mosque) होने के साथ-साथ यह मस्जिद भारत के सबसे खूबसूरत मस्जिदों में से एक है। इसकी संरचना बहुत हीं बेहतरीन और भव्य (beautiful architecture) है। जिसके गुंबद और नक्काशीदार खंभे देखने लायक हैं। जिस पर की गई नक्काशी बेहतरीन कलाकृति का एक उदाहरण पेश करती है। इस मस्जिद का मुस्लिम समुदाय में काफी महत्व है। रात के समय पर रंगीन लाइट्स में इस मस्जिद की खूबसूरती और भी ज्यादा निखर कर नजर आती है। जिसे देखना वाकई में एक खूबसूरत दृश्य होता है।

10. सांची स्तूप (Sanchi Stupa)

 भोपाल में घूमने की सबसे बेहतरीन 10 जगह

भोपाल में स्थित सांची स्तूप का भारतीय इतिहास में काफी महत्व रहा है। भोपाल शहर से 45 किलोमीटर की दूरी पर सांची गांव में स्थित यह तीन स्तूप भगवान बुद्ध को समर्पित स्तूप हैं। जिनका निर्माण दूसरी और तीसरी शताब्दी के बीच का माना जाता है। इन तीनों स्तूपों का बौद्ध धर्म में काफी विशेष महत्व माना जाता है। साथ हीं साथ सांची का स्तूप यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज साइट (world heritage site of UNESCO) में भी शामिल है। पर्यटकों के लिए यह जगह सुबह के 7:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक खुली रहती है। अगर आप भी भोपाल जा रहे हैं तो सांची के स्तूपों को देखना ना भूलें। यह बहुत हीं बेहतरीन और डिवाइन प्लेस है।

final-4

Hello! I Pardeep Kumar

मुख्यतः मैं एक मीडिया शिक्षक हूँ, लेकिन हमेशा कुछ नया और रचनात्मक करने की फ़िराक में रहता हूं।

लम्बे सफर पर चलते-चलते बीच राह किसी ढ़ाबे पर कड़क चाय पीने की तलब हमेशा मुझे ज़िंदा बनाये रखती
है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *