कैलासागिरी ग्लास स्काईवॉक (Kailasagiri Glass Skywalk): वैसे तो विशाखापट्टनम समुद्र, पहाड़ और हरियाली की खूबसूरती से भरा हुआ शहर है। लेकिन अब इस शहर में एक नया आकर्षण जुड़ा है कैलासागिरी हिलटॉप पर बना भारत का सबसे लंबा कैंटिलीवर ग्लास स्काईवॉक, जिसे हाल ही में औपचारिक रूप से जनता के लिए खोल दिया गया है। इसका उद्घाटन शहर के सांसद भरत ने किया और इसके खुलते ही यह स्थान चर्चा में आ गया है। दिसंबर की छुट्टियों में यह जगह पर्यटकों के लिए किसी जादुई अनुभव से कम नहीं होने वाली।

क्या खास है Kailasa giri Glass Skywalk में?
करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया यह India’s longest glass skywalk! 50 मीटर लंबा है और इसका बड़ा हिस्सा पहाड़ी चट्टान से बाहर निकला हुआ है नीचे कोई सहारा नहीं! यहां खड़े होकर ऐसा महसूस होता है जैसे हवा में तैर रहे हों और नीचे बस अनंत गहराई हो। 862 फीट जमीन से ऊपर और लगभग 1,000 फीट समुद्र तल से ऊंचाई पर बने इस पारदर्शी कांच के फर्श से नीचे की गहरी घाटी साफ दिखाई देती है, जो रोमांच को कई गुना बढ़ा देती है। जब आप पारदर्शी ग्लास पर कदम रखते हैं, तो नीचे की विशाल गहराई देखकर दिल की धड़कन तेज हो जाती है। कई लोग पहले कदम रखते ही घबरा जाते हैं लेकिन फिर धीरे-धीरे यही डर एक यादगार रोमांच में बदल जाता है।

डिजाइन इतनी अनोखी क्यों?
यह स्काईवॉक भारत में बना सबसे लंबा कैंटिलीवर स्ट्रक्चर माना जा रहा है। चट्टान से बाहर लटका हुआ यह ढांचा इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन नमूना है। पूरी संरचना विशेष सेफ्टी ग्लास और मजबूत स्टील फ्रेम पर बनाई गई है, जिससे बिना किसी डर के पर्यटक यहां घूम-फिर सकते हैं। रात के समय चारों ओर की बिजली सजावट इसे और भी शानदार बना देती है, मानो तारों के बीच खड़े हों। इसके डिजाइन में आधुनिक तकनीक और प्राकृतिक खूबसूरती का गजब संगम है एक तरफ ऊंचा पहाड़, दूसरी तरफ दूर तक फैला बंगाल की खाड़ी का नीला समुद्र और बीच में यह चमचमाता कांच का रास्ता। फोटो क्लिक करने के लिए यह परफेक्ट जगह है और सोशल मीडिया के लिए तो यह वायरल स्पॉट बन चुका है।

पर्यटकों के लिए बड़ा आकर्षण
विशाखापट्टनम वैसे भी अपने प्राकृतिक समुद्री दृश्यों, बीच, पहाड़ी व्यू पॉइंट्स और साफ-सुथरी सड़कों के लिए जाना जाता है, पर यह नया स्काईवॉक शहर की पहचान को और मजबूत कर देगा। दिसंबर और नए साल की छुट्टियों में यहां पर्यटकों की भीड़ रहने की उम्मीद है। कई लोग इसे एडवेंचर स्पॉट, कपल फोटोशूट पॉइंट या फैमिली आउटिंग के रूप में भी चुन रहे हैं। स्काईवॉक से नीचे दिखती वादियां, सामने समुद्र और आसपास पहाड़ सब मिलकर इतना खूबसूरत दृश्य बनाते हैं कि यहां से वापस जाने का मन ही नहीं करता। यही वजह है कि यह अब विजाग पर्यटन का नया सितारा कहलाने लगा है।(कई लोग पहले कदम रखते ही घबरा जाते हैं लेकिन फिर धीरे-धीरे यही डर एक यादगार रोमांच में बदल जाता है।)

कैसे पहुंचें और क्या ध्यान रखें?
कैलासागिरी हिलटॉप Bharat ka sabse lamba Glass Skywalk! पर पहुंचने के लिए सड़क मार्ग से कार या ऑटो के जरिए आसानी से जाया जा सकता है। इसके अलावा कैलासागिरी रोप वे भी उपलब्ध है, जिससे ऊपर चढ़ने का अनुभव और भी मजेदार हो जाता है। स्काईवॉक पर प्रवेश के लिए टिकट शुल्क निर्धारित है। यहां सुरक्षा गार्ड और आवश्यक सावधानियां पूरी तरह सुनिश्चित की गई हैं। भारी बारिश या बहुत तेज हवा होने पर प्रवेश बंद हो सकता है इसलिए मौसम देखकर जाएं। कैलासागिरी ग्लास स्काईवॉक सिर्फ एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि रोमांच, प्राकृतिक सुंदरता और एडवेंचर के लिए शानदार जगह है। अगर आप यहां आ रहे हैं या दिसंबर की छुट्टियों में कोई नई जगह खोज रहे हैं, तो यह जगह आपकी यात्रा को अविस्मरणीय बना देगी। एक बार जरूर जाएं क्योंकि हवा में तैरने का एहसास हर किसी को जिंदगी में कम से कम एक बार लेना चाहिए!