Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

Red Fort: देश भर में चौथे नंबर का लोकप्रिय पर्यटन स्थल, 2025 में 28.8 लाख लोगों ने किया दीदार!

Red Fort: अगर आप भारत में पर्यटक पसंदीदा धरोहरों की बात करें, तो लाल किला Red Fort खुद ब खुद ध्यान में आ जाता है। 2024-25 के लिए Ministry of Tourism, Government of India की रिपोर्ट बताती है कि लाल किला घरेलू पर्यटकों को लुभाने वाले स्मारकों में चौथे स्थान पर रहा है। पर्यटन मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025 में लगभग 28.8 लाख घरेलू पर्यटक लाल किले की सैर करने आए और इस तरह देश भर में यात्रा सेगमेंट tourism segment में उसकी हिस्सेदारी 5.32 प्रतिशत रही।

Red Fort

लाल किला Red Fort सिर्फ संख्या में ही नहीं, उसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक अहमियत की वजह से भी देश का जाना पहचाना पर्यटन स्थल है। दिल्ली की रौशन धरोहर में शामिल यह मुगल कालीन किला, यहां की सजावट, प्राचीन वास्तुकला और इतिहास की गहराई के लिए खासा मशहूर है। यही कारण है कि, जब पर्यटक भारत आकर इतिहास, संस्कृति या वास्तुकला देखना चाहते हैं, तो लाल किला उनके पहले पसंदीदा स्थलों में होता है।(देश भर में यात्रा सेगमेंट tourism segment में उसकी हिस्सेदारी 5.32 प्रतिशत रही।)

Red Fort

हालांकि सूची में शीर्ष स्थान पर अक्सर ताजमहल Agra आता है, जिसने 2024-25 में सबसे अधिक घरेलू और विदेशी पर्यटक आकर्षित किए। इसके बाद कुतुब मीनार Qutub Minar जैसे स्मारक आते हैं और चौथे पर लाल किला यानी Red Fort है। ध्यान देने वाली बात है कि चौथा स्थान यह सिर्फ एक रिपोर्ट का आंकड़ा है, लेकिन इस बात का सबूत है कि लाल किला आज भी भारतीय सैलानियों के दिल में कितनी जगह रखता है।

Red Fort

इस लोकप्रियता के पीछे एक बड़ा कारण है की यह राजधानी दिल्ली स्थिति है, बेहतर कनेक्टिविटी और पर्यटकों के लिए सुविधाएं हैं। देश के अलग-अलग कोने से लोग ट्रैन, बस या हवाई जहाज के ज़रिये आसानी से दिल्ली पहुंच जाते हैं वहां से Red Fort देखना आसान होता है। इसके अलावा, दिल्ली अपने ऐतिहासिक स्थलों, बाजारों, भोजन और अन्य पर्यटन स्थलों के साथ एक संपूर्ण पैकेज देता है इसलिए कई पर्यटक एक साथ कई जगह देखने की चाह रखते हैं, और लाल किला उनमें सबसे पहले शामिल होता है

Red Fort

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *