Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

IRCTC: का दज़लिंग दुबई टूर: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा देखने का शानदार मौका, मिस मत करना!

Dazzling Dubai Flight Tour Package

पहले पड़ाव में दुबई आपको अपनी जगमगाती स्काईलाइन से मोहित कर देगा। दिन में शानदार सिटी टूर, शाम को Marina Dhow Cruise पर ग्लैमरस डिनर जहां चमचमाती रोशनी, लाइव म्यूज़िक और अरबियन आतिथ्य आपको किसी फ़िल्मी दुनिया में होने का एहसास दिलाएंगे। Dubai Mall में शॉपिंग का मज़ा और Musical Fountain Show का जादू हर यात्री दिल में हमेशा के लिए बस जाता है। दुबई आने वाला हर इंसान चाहता है कि उसकी तस्वीर Palm Jumeirah या Burj Al Arab के साथ ज़रूर हो और यह टूर आपको हर वह जगह दिखाएगा, जिसके बारे में आपने सिर्फ़ तस्वीरों और वीडियो में देखा है।(IRCTC का यह Dazzling Dubai Flight Tour Package)

अबू धाबी की बात ही अलग है शांति, भव्यता और आकर्षण का परफेक्ट मिला-जुला रूप। यहां स्थित Sheikh Zayed Grand Mosque की खूबसूरती देखने वाला भी दंग रह जाता है। सफेद संगमरमर से सजा यह शानदार मस्जिद अपनी इमारती कारीगरी के लिए दुनिया भर में मशहूर है। वहीं Ferrari World का रोमांच और Yas Island की खूबसूरती आपका दिन और भी दिलचस्प बना देगी। इस ट्रिप में इंडिया से गए लोगों के लिए आरामदायक यात्रा, गाइडेड साथ और सुरक्षा की पूरी सुविधा उपलब्ध है क्योंकि IRCTC का भरोसा नाम ही काफी है। तो अगर आप भी नए साल की शुरुआत एक धमाकेदार विदेश यात्रा से करना चाहते हैं, तो देर न करें। बैग पैक करिए, पासपोर्ट तैयार रखिए और बुकिंग तुरंत करिए सीटें लिमिटेड हैं। तो अभी बुक करें irctctourism.com

Dazzling Dubai Flight Tour Package

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *