Rann of Kutch & Statue of Unity Tour: भारत की सांस्कृतिक विविधता और प्राकृतिक खूबसूरती को करीब से जाने का सबसे अनोखा मौका है यह पैकेज। जिसमें गुजरात जहां का सफ़ेद कच्छ का रण, रंगीन लोक संस्कृति, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की शान और ऐतिहासिक नगर अहमदाबाद एक साथ मिलकर यात्रा को अविस्मरणीय बनाते हैं। अगर आप नए साल के मौके पर एक यादगार ट्रिप की तलाश में हैं तो IRCTC लेकर आया है एक शानदार फ्लाइट टूर पैकेज Rann of Kutch with Statue of Unity जो कोच्चि से 7 रात और 8 दिन की यात्रा पर सिर्फ ₹43,650 प्रति व्यक्ति की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। यह पैकेज न केवल आरामदायक है बल्कि इसमें वह सब शामिल है जो हर ट्रैवलर खोजता है सुरक्षा, सुविधा, बेहतरीन होटल, स्वादिष्ट भोजन और बिना झंझट का Rann of Kutch & Statue of Unity Tour।

यात्रा की शुरुआत कहां से होगी?
इस यात्रा की शुरुआत होती है अहमदाबाद से, जिसे हाल ही में UNESCO World Heritage City का सम्मान मिला है। यहां की गलियों में घूमते हुए आप पुराने मकानों की लकड़ी की बारीक नक्काशियां, सबर्मती रिवरफ़्रंट का शांत नज़ारा और साबरमती आश्रम की ऐतिहासिक विरासत महसूस करेंगे। शहर के स्वादिष्ट गुजराती व्यंजन ढोकला, फाफड़ा, खांडवी और गुजराती थाली यात्रा को स्वाद से भर देते हैं। IRCTC का टूर गाइड पूरे सफ़र के दौरान हर महत्वपूर्ण जगह की जानकारी देता है, जिससे अनुभव और भी समृद्ध हो जाता है। आरामदायक होटल स्टे और शहर की संस्कृति का अनुभव आपकी यात्रा के पहले दिन को यादगार बना देता है।

RANN of Kutch बर्फ का रेगिस्तान
अगला पड़ाव है कच्छ का महाकाव्य सफेद रेगिस्तान The Great Rann of Kutch, जो चाँदनी रात में चांदी की तरह चमकता है। यहां का नज़ारा इतना खूबसूरत होता है कि शब्द कम पड़ जाते हैं। रंग-बिरंगे लहंगों में सजी महिलाएं, गुजराती ढोल का बजना, लोक नृत्य, ऊंट की सवारी और पारंपरिक हैंडी क्राफ्ट्स सभी उत्सव जैसा माहौल बनाते हैं। IRCTC Rann of Kutch & Statue of Unity Tour पैकेज के साथ आपको कच्छ उत्सव Rann Utsav का अनुभव भी मिलता है, जहां तंबुओं में ठहरना, लोक संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां इस जगह को खूब बना देती हैं। सर्दियों में यहां की रातें बेहद सुंदर होती हैं और फोटो लेने के लिए यह जगह सोशल मीडिया पर वायरल स्पॉट मानी जाती है।(यात्रा की शुरुआत होती है अहमदाबाद से, जिसे हाल ही में UNESCO World Heritage City का सम्मान मिला है।)

Statue of Unity भारत की अद्भुत इंजीनियरिंग
इस टूर का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण है Statue of Unity दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति, जो लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित है। 182 मीटर ऊंची यह प्रतिमा इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर का शानदार नमूना है। यहां दर्शनीय स्थानों में शामिल हैं व्यूइंग गैलरी, वैली ऑफ फ्लावर्स, सरदार सरोवर डैम, पेटाल गोल्डन लेक, जंगल सफारी और लाइट एंड साउंड शो, जो इतिहास और आधुनिक तकनीक का अप्रतिम उदाहरण प्रस्तुत करता है। ऊंचाई से दिखने वाला नर्मदा नदी का दृश्य मन मोह लेता है। यह स्थान देश के एकीकरण की ऐतिहासिक कहानी को बेहद सुंदर तरीके से दर्शाता है और हर भारतीय के दिल में गर्व पैदा करता है।

क्यों चुनें यह IRCTC टूर पैकेज?
यह टूर पूरी तरह से हैसल-फ्री और प्री-प्लान्ड है यानी न टिकट बुकिंग की चिंता, न होटल ढूंढने की परेशानी और न ट्रांसपोर्ट की भागदौड़। Rann of Kutch & Statue of Unity Tour में राउंड-ट्रिप फ्लाइट होटल स्टे के साथ वेज/नॉन वेज भोजन, साइट सीइंग, गाइडेड टूर, ट्रांसफर, एंट्री फीस, सब कुछ शामिल है। साथ ही यह LTC Allowance Approved पैकेज है, जहां सुरक्षा और सुविधा की पूरी गारंटी दी गई है। यात्रा 16 जनवरी 2026 को शुरू होगी। और यह यात्रा 7 रात / 8 दिन की रहेगी जिसकी कीमत ₹43,650/- एक व्यक्ति के हिसाब से। बुकिंग irctctourism.com औपचारिक वेबसाइट पर जाकर आप कर सकते हैं।