Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

IRCTC Package – सिर्फ 15075 में कर सकेंगे पुरी, कोणार्क, गया, वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज की यात्रा

आज के समय में आस्था और भक्ति लोगों के लिए, अपनी जिंदगी से स्ट्रेस को कम करने का सबसे आसान माध्यम बन गया है। आस्तिक लोगों को तो मंदिर जाना पसंद होता ही है, लेकिन आजकल लोग इस भागदौड़ की जिंदगी से शांति के लिए भी मंदिरों का रुख कर रहे हैं। अगर आप भी भारत के ऐतिहासिक मंदिरों के दर्शन करना चाहते हैं तो यह ब्लॉग आपके लिए ही है।

इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे आईआरसीटीसी (IRCTC) के एक पैकेज पुण्य क्षेत्र यात्रा (Punya Kshetra Yatra) के बारे में। जिसकी मदद से आप एक ही बार में अयोध्या, वाराणसी, गया, कोणार्क, प्रयागराज, पुरी और वाराणसी की यात्रा कर सकते हैं।

  • आईआरसीटीसी का यह पैकेज (IRCTC Package) टूर (tour) 9 दिन और 8 रातों का होगा।
  • जिसमें आपको पुरी, कोणार्क, गया, वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज की यात्रा करवाई जायेगी।
  • इस टूर पैकेज के स्टार्टिंग की डेट 26 जुलाई 2023 है।
  • यह यात्रा सिकंदराबाद से शुरू होगी और लौटकर फिर सिकंदराबाद में ही खत्म होगी।

क्या होगा टिकट प्राइस? (what will be the price of ticket?) :

अगर बात करें इस टूर पैकेज के बजट की तो यह टूर पैकेज आपके लिए काफी बजट में होने वाला है। क्योंकि इसकी इकोनाॅमी क्लास के टिकट की कीमत ₹15075 है। स्टैंडर्ड क्लास की टिकट ₹23875 की है। और कंफर्ट क्लास की टिकट ₹31260 है।
बच्चों के लिए टिकट की प्राइस इकोनॉमी क्लास में ₹14,070 है, स्टैंडर्ड क्लास में ₹22,695 है और कंफर्ट क्लास में ₹29,845 रुपये हैं।

यह होंगे इस यात्रा के प्रमुख पड़ाव (visiting destinations of this travel tour) :

  • पुरी: भगवान जगन्नाथ मंदिर।
  • कोणार्क: सूर्य मंदिर और बीच(beach)।
  • गया: विष्णु पद मंदिर।
  • वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा कॉरिडोर, काशी विशालाक्षी, अन्नपूर्णा देवी मंदिर और शाम की गंगा आरती।
  • अयोध्या: राम जन्म भूमि, हनुमानगढ़ी और सरयू नदी पर आरती।
  • प्रयागराज: त्रिवेणी संगम, हनुमान मंदिर और शंकर मंडपम।

पैकेज में शामिल सुविधाएं (package includes) :

ट्रेन यात्रा नाइट स्टे और लोकल ट्रांसपोर्टेशन की फीस पैकेज में इंक्लूड होगी।
सुबह की चाय, नाश्ता, दोपहर का भोजन, रात का खाना पैकेज में इंक्लूड होगा। लेकिन यह सब शाकाहारी होगा।
इस यात्रा के समय ट्रेन में आपकी सिक्योरिटी की जिम्मेदारी भी ली जाएगी
इस पैकेज में आईआरसीटीसी का टूर मैनेजर आपके साथ होगा जो सफर के दौरान आपको गाइड करेगा।
इस पैकेज में ट्रांसपोर्टेशन संबंधित हर तरह के टैक्स इंक्लूड होंगे।

यह नहीं होगा शामिल (package exclusion) :

किसी भी स्मारक का एंट्री फीस वोटिंग फीस एडवेंचरस स्पोर्ट्स के टिकट की फीस इस पैकेज में शामिल नहीं होगा।
खाना का मैन्यू पहले से ही डिसाइडेड है अलग से कुछ खाने के लिए आपको खुद पे करना होगा।
रूम सर्विस का प्राइस इंक्लूडेड नहीं है।
अगर आप अलग से गाइड को बुक करते हैं तो उसको पे भी आपको खुद ही करना होगा।
इस ट्रैवलिंग के दौरान अगर आप किसी को टिप देना चाहते हैं तो वह आपको खुद के जेब से देना होगा।
इस सफर में अगर आप कुछ भी एक्स्ट्रा चीज करते हैं तो उसके लिए आपको खुद ही पे करना होगा।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *