Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें फॉलो करके आप ट्रैवेलिंग को बना सकते हैं किफायती

“नए-नए जगहों की सैर करना और घूमना फिरना किसे पसंद नहीं होता है? हर कोई चाहता है कि अपने 9 टू 7 (Nine to Seven) के जॉब (Job) से ब्रेक (Break) लेकर कहीं ना कहीं घूमने जाए। लेकिन किसी भी ट्रिप की प्लानिंग (Planning for Trip) में सबसे बड़ी बाधा होती है बजट (Budget)!”

खासकर मिडिल क्लास फैमिली (Middle Class Family) में बजट पर काफी ध्यान दिया जाता है। कई लोग इस वजह से अपने ट्रिप को कैंसिल (Cancel) कर देते हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि इतने ज्यादा एक्सपेंसेस (Expenses) वाले ट्रिप पर जाने से उनके घर का बजट डगमगा जाएगा। लेकिन आज के इस ब्लॉग (Vlog) में मैं लेकर आई हूं आप सभी के लिए कुछ ऐसे टिप्स (Tips) जिन्हें ध्यान में रखते हुए आप अपने ट्रैवल एक्सपेन्स (Travel Expense) को कम कर सकते हैं।

होटल के चुनाव में दिखाएं समझदारी (show maturity in choosing the hotel):

ट्रैवल ट्रिप प्लान करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप जिस जगह पर होटल ले रहे हैं वह होटल आपके डेस्टिनेशन (Destination) से वाॅकिंग डिस्टेंस (Walking distance) पर हो। या ऐसे जगह होटल का चुनाव करें जहां से सारे विजिटिंग डेस्टिनेशन कवर (Cover all Visiting destination) हो जाए। जिससे आपको बार-बार होटल बदलने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और आप कम खर्च में ट्रैवल कर पाएंगे।
ट्रैवलिंग (Traveling) करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आपको उस शहर के नक्शे (Map) के बारे में पूरी जानकारी हो। ताकि आप शॉर्टकट (Shortcut) से आसानी से और कम खर्चे में अपने विजिटिंग डेस्टिनेशन पर पहुंच जाएं। बहुत से होटलों में रूम के साथ-साथ खाना भी उपलब्ध करवाया जाता है। ऐसे में उन्हीं होटलों का चुनाव करें। ताकि आपको खाने के ऊपर एक्स्ट्रा खर्च (Extra cost) ना करना पड़े।

धर्मशाला में ठहरने का करें प्रबंधन (try to stay in Dharmshala) :
भारत के बहुत से शहरों में धर्मशालाओं की सुविधाएं मौजूद हैं। अगर आप कहीं घूमने जाते हैं तो आप पहले हीं पता कर ले कि उस शहर में कहां-कहां धर्मशालाएं हैं? जहां आप रुक सकते हैं। क्योंकि धर्मशाला में कम से कम खर्च पर ठहरा जा सकता है। इससे आपके ट्रैवल के बजट में थोड़ी सी कमी आएगी। खासकर अगर आप किसी धार्मिक स्थल (Religios place) वाले शहर में घूमने जा रहे हैं तो वहां आपको धर्मशालाएं आसानी से मिल जाएंगी। यहां का माहौल काफी शांत होता है और यह काफी साफ-सुथरा भी होता है। साथ ही साथ यह आपके ट्रैवल डेस्टिनेशन से भी नजदीक पड़ेंगे।

ऑफ सीजन में करे ट्रिप की प्लानिंग (plan your trip in off season) :
अगर आप कहीं का ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो ट्रिप की प्लानिंग ऑफ सीजन (Off season) में करें। क्योंकि ऑफ सीजन में भीड़ भी कम होती है। साथ ही महंगाई भी घट जाती है। आपको ऑफ सीजन में गोवा जैसे डेस्टिनेशन पर भी 500-600 में सी फेसिंग होटल मिल जाएंगे। ऑफ सीजन में कई जगहों के विजिटिंग टिकट की प्राइस (Price of Visiting ticket) भी कम जाते हैं। इस बात का भी ध्यान रखें।

ऑनलाइन पेमेंट ऑप्शन को अपनाएं (book your ticket online) :
कई स्मारकों पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग (Booking of Online ticket) ज्यादा सस्ता होता है। ऐसे में ऑनलाइन टिकट बुकिंग करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इससे आपको लंबे समय तक लाइन (Line) में खड़ा होना भी नहीं पड़ेगा। साथ ही साथ पैसों की भी बचत हो जाएगी। आप अपने फोन में पहले से ही ऑनलाइन पेमेंट ऑप्शन डाउनलोड (Option of Download) करके रख ले।

लोकल पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करें (use local public transport) :

कैब या गाड़ी (Cab or Vechile) की बुकिंग को अवॉइड (Avoid) करें और कोशिश करें कि लोकल पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें। किसी नए शहर में लोकल पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने में परेशानी आती है। लेकिन अगर आप समझदारी से काम लेंगे तो बहुत ही कम खर्च में आप पूरे शहर को घूम पाएंगे। इससे ट्रेवल बजट में भी थोड़ी रिलीफ (Relief) मिलेगी।

रात के समय करें यात्रा (travel at night) :

अगर आप किसी भी ट्रैवल ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो अपने ट्रैवल डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए रात में ट्रेवल करें। इससे आपके समय की भी बचत होगी। साथ ही साथ आपको रात में ठहरने के लिए होटल का चुनाव नहीं करना होगा। इस तकनीक का उपयोग करके आप काफी खर्च बचा सकते हैं।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *