Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

वंदे भारत ट्रेन को मिला नया रंग रूप

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के घोषणा के साथ हीं यह कंफर्म हो गया है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब जल्द ही एक नए रूप में सभी के सामने आएगी।”

अश्विनी वैष्णव ने अपने बयान में कहा है कि, 28वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन(vande bharat express train) नए रंग के साथ सबके सामने प्रस्तुत होगी। जिसका रंग केसरिया (saffron) होगा। जिसे भारत के तिरंगे झंडे (flag) से प्रेरणा लेकर बनाया गया है। नई वंदे भारत में केसरिया (saffron), सफेद (white) और ग्रे (Grey) कलर का कलर कॉन्बिनेशन (color combination) देखने को मिलेगा। हालांकि यह ट्रेन अभी उपयोग में नहीं है और वर्तमान समय में उसी स्थान पर है जहां चेन्नई में वंदे भारत ट्रेनों को बनाया जाता है।

सुरक्षा व्यवस्था भी होगी दुरुस्त :

वंदे भारत से सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा (security) के लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं। अश्विनी वैष्णव ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि वंदे भारत ट्रेन के लिए एक नई सुरक्षा व्यवस्था “एंटी क्लाइंबर्स” या “एंटी क्लाइंबिंग डिवाइस” (Anti climbing device) पर भी जोरो शोरों से काम किया जा रहा है।

देखने को मिलेंगे बदलाव :

रेल मंत्री ने अपने बयान में आगे कहा कि वंदे भारत के नए कोचों (coches) में 25 नए बदलाव किए जा रहे हैं। जिसमें अच्छी क्वालिटी (quality) की सीटें, अच्छा और आरामदायक कुशन, फुट रेस्ट (foot rest) के लिए जगह और चार्जिंग प्वाइंट (Charging point) को और ज्यादा एक्सेसिबल बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है।
रेल मंत्री के बयान से साफ जाहिर होता है कि, आने वाले दिनों में वंदे भारत के कोचेस में कई सारे बड़े बदलाव यात्रियों (travellers)को देखने को मिलेंगे।

आने वाले दिनों में वंदे भारत ट्रेन के स्लीपर कोचेस (sleeper coaches) भी देखने को मिलेंगे। जिसके ऊपर भी काफी दिनों से काम किया जा रहा है। बहुत ही जल्द इस सुविधा को भी लांच किया जाएगा।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *