Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

Best Low Budget Cameras for Beginners

फोटोग्राफी पसंद करने वाले लोगों के लिए कैमरा उनका सबसे जरूरी सामान होता है। आज के समय में बाजार में हर रेंज में कैमरा उपलब्ध हैं। ऐसे में कैमरा खरीदते वक्त एक फोटोग्राफर के मन में कई तरह की उलझन होती है। खासकर जब कोई फोन से सीधा कैमरा की ओर अपग्रेड कर रहा हो तब उसके मन में कई सारे सवाल होते हैं, और सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि कम रेंज में अच्छी क्वालिटी का कैमरा कौन सा होगा? आइए जानते हैं फोटोग्राफी के लिए पांच सबसे बेस्ट कैमरा के बारे में। जो कम प्राइस रेंज में भी अच्छा रिजल्ट देते हैं और बिगनर्स के लिए सबसे बेस्ट हैं।

सोनी अल्फा ZV (Sony alpha ZV) :

कम बजट में अगर अच्छे डीएसएलआर कैमरा की खोज हो तो सबसे पहले सोनी (Sony) के कैमरा का जिक्र होता है। सोनी अल्फा जेड वी भी एक ऐसा ही कैमरा है, जो कि आपको कम बजट (minimum budget) में अच्छा आउटपुट देने वाला है। इसके अंदर आपको 24 मेगापिक्सल का मिररलेस (Mirrorless)कैमरा लेंस देखने को मिलेगा। जो वाकई में काफी शानदार है। इस कैमरा का उपयोग आप ब्लॉगिंग (Vloging) में भी कर सकते हैं। इस कैमरा में ऑटोफोकस भी बहुत अच्छा है। साथ ही इसकी मदद से आप क्लीयर ऑडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। जिसके कारण इस कैमरा से काफी अच्छी वीडियो बन जाती है। इस कैमरे में वीडियो की क्वालिटी आपको 4K तक की मिलेगी। साथ ही इसमें आपको फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगा। यह कैमरा आपको 52,000 के रेंज में मिल जाएगा।

निकॉन D 5600 (Nikon D5600)

निकॉन के डीएसएलआर कैमरा (DSLR Camera) फोटोग्राफी के लिए हमेशा से हीं मशहूर रहे हैं। निकॉन D 5600 की फोटो क्वालिटी (Picture Quality)और कनेक्टिविटी बहुत ही अच्छी है। अगर आपका बजट 50000 के आसपास है तो आप इस कैमरा के लिए जा सकते हैं। इस कैमरे में आपको 24mp सीएमओएस सेंसर मिलेगा। साथ हीं 3.2 इंच की डिस्प्ले आपको मिलेगी। यह कैमरा वजन में काफी हल्का है और इसका ऑटोफोकस (Auto focus) भी काफी बेहतरीन है।

इस कैमरे की कनेक्टिविटी भी बहुत अच्छी है आप HDML, वाई फाई, स्मार्टफोन, ब्लूटूथ, एनएफसी और माइक्रोफोन पोर्ट के सहायता से फोटो या वीडियो ट्रांसफर कर सकते हैं। इस कैमरा की बैटरी लाइफ भी बहुत अच्छी है। इस कैमरा में वीडियो के लिए ज्यादा ऑपशन नहीं मिलता है लेकिन इसमें आप 4k में वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। अगर आप वीडियो प्रोफेशनल (Video professonal) हैं तो शायद यह कैमरा आपको ज्यादा पसंद ना आए। लेकिन फोटोग्राफी पसंद करने वाले लोगों के लिए यह कैमरा बेहतरीन है।

निकॉन D 7500 (Nikon D 7500)

यह निकॉन के सबसे बेस्ट डीएसएलआर कैमरा (Best DSLR Camera) के लिस्ट में गिना जाता है। इसमें आपको 20.9 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिलेगा। साथ ही इस कैमरे में नाइट विजन (Night vision) भी अवेलेबल है। इस कैमरा को आप ब्लूटूथ, वाईफाई, HDML आदि से कनेक्ट भी कर सकते हैं। साथ ही इस कैमरा की बैटरी लाइफ भी बहुत ही अच्छी है।

इस कैमरे में आपको 3.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले(Full HD display) भी मिल जाएगी। इसके अलावा आपको इसमें 18×140mm का लेंस मिल जाएगा। अगर प्राइस रेंज (Price range) की बात की जाए तो यह कैमरा आपको 80000 की रेंज में देखने को मिल जाएगा।

पैनासोनिक ल्युमिक्स G7 (Panaonic lumix G7)

बजटेड रेंज में बेहतरीन कैमरा के लिस्ट में पैनासोनिक ल्युमिक्स G7 हमारा अगला कैमरा है। इस कैमरा के अंदर आपको कंपैक्ट मिररलेस लेंस (Compact Mirrorless lens) देखने को मिल जाएगा। साथ ही 3X की ऑप्टिकल जूम (Optical zoom) भी इसमें आपको मिल जाएगी। इसमें 16 मेगापिक्सल (Mega pixel) का कैमरा लेंस देखने को मिलेगा। यह कैमरा कनेक्टिविटी के मामले में भी अच्छा है।

आप इसे वाईफाई या ब्लूटूथ की मदद से किसी भी दूसरे डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं। इस कमरे में मिलने वाले 3x ऑप्टिकल जूम के कारण इस कैमरा की वीडियो क्वालिटी भी काफी अच्छी हो जाती है। इस कैमरे में आपको 3 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले मिल जाएगी। जिसे आप 180 डिग्री तक रोटेट (Rotate) कर सकते हैं। इससे आप अच्छी क्वालिटी में वीडियो रेकॉर्ड कर सकते हैं।

कैनन ईओएस 250 D (Cannon Eos 250 D)

कम बजट में बेस्ट कैमरा के लिस्ट में अगला कैमरा कैनन ईओएस 250 D है । यह कैमरा 24.1 मेगापिक्सल का है। साथ हीं इस कैमरे में आपको 3 इंच की डिसप्ले स्क्रीन (full HdD display screen) मिल जाएगी। इस कमरे की शूटिंग स्पीड 5fps है और आप इस कैमरे से 4K में वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

इस कैमरा में आपको कॉम्पैक्ट लेंस (Compact lens) देखने को मिलेगा। साथ ही यह वजन में बहुत ही हल्का होता है। इससे आप वीडियो के साथ-साथ फोटोग्राफी भी काफी अच्छे तरीके से कर सकते हैं।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *