तू बन जा गली बनारस की
मैं शाम तलक भटकूँ तुझमें,,,
गंगा के किनारे बसे बनारस शहर में जाने की ख्वाहिश सभी को होती है। वैसे तो यह शहर ज्यादा आधुनिक नहीं है, फिर भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। हर आयु के लोग यहां घूमने आना चाहते हैं। इस शहर की गंगा आरती की खूबसूरती देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने से लोगों को अपनी ओर खींच लाती है।
अगर आप भी बनारस (banaras) जाना चाहते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। यह सफर आपके लिए और भी आसान होने वाला है। अगर आप भी इस सफर को बजट (Budget) में पूरा करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी (IRCTC) का यह पैकेज आपके लिए ही है। आईआरसीटीसी के इस पैकेज का नाम वाराणसी एक्स जोधपुर जयपुर (VARANASI EX JODHPUR JAIPUR) है। आइए इस पैकेज के बारे में डिटेल (Detail) में जानते हैं।

आईआरसीटीसी का यह पैकेज 4 दिन और 3 रातों का है और यह पैकेज 10 जुलाई 2023 के लिए है।
पहले दिन ट्रेन जयपुर (Jaipur) से जोधपुर (Jodhpur) होते हुए वाराणसी (Varanasi) के लिए निकलेगी और दूसरे दिन सुबह लगभग 10:00 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इसके बाद आप होटल में चेक इन (Check In) करेंगे और ब्रेकफास्ट (Breakfast) करने के बाद आप यहां के मंदिरों की सैर के लिए निकल सकते हैं। इन मंदिरों की सूची में आप काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple), काल भैरव मंदिर (Kal Bhairav Temple), अनुपमा टेंपल (Anupama Temple) और भारत माता मंदिर (Bharat Mata Temple) की सैर करते हुए शाम के समय गंगा आरती (Ganga aarti) देखने के लिए जाएंगे। फिर आपको रात में वाराणसी के उसी होटल में रुकना होगा। अगले दिन आप होटल में ब्रेकफास्ट करके फिर से रेलवे स्टेशन (Railway station) पहुंच जाएंगे। जहां से फिर आपको जयपुर के लिए ट्रेन (train) लेनी होगी। जो कि चौथे दिन आपको जोधपुर (Jodhpur) पहुंचा देगी।

किस तरह की सुविधाएं दी जाएंगी?
- इस पैकेज में आपको ट्रेन का रिजर्वेशन (Reservation) मिलेगा जोकि डीलक्स पैकेज (Deluxe Package) में थर्ड एसी क्लास (Third AC Class) का होगा वही स्टैंडर्ड पैकेज (Standard Package) में स्लीपर क्लास (Sleeper Class) का होगा।
- अगर आप शेड्यूल (Shedule) के हिसाब से मंदिर घूमने जाएंगे तो आपका ट्रांसपोर्टेशन (Transportation) दी पैकेज में शामिल होगा।
- एक रात के लिए आपकी होटल की बुकिंग करवाई जाएगी और 2 दिनों का ब्रेकफास्ट और एक रात का डिनर (Dinner) भी इस पैकेज में इंक्लूड (Include) होगा।

क्या नहीं होगा शामिल?
- इस पैकेज में आपको ट्रेन यात्रा के दौरान खाना उपलब्ध नहीं करवाया जाएगा।
- किसी भी प्रकार के हवाई यात्रा का खर्च नहीं उठाया जाएगा।
- होटल में किए जाने वाले किसी भी तरह के खर्च जैसे टिप (Tip), इंश्योरेंस (Insurance), मिनरल वाटर (Minral Water), टेलीफोन चार्ज (Telephone Charge) या लॉन्ड्री (Laundry) इन सब की जिम्मेदारी नहीं ली जाएगी।
- किसी भी पर्यटन स्थल का एंट्री फीस (Entry Fees) पैकेज में शामिल नहीं होगा।
- अगर आप बनारस में बोटिंग (Boating) करना चाहे तो इसका खर्च भी आपको खुद ही देना होगा।
- किसी तरह के टूर गाइड (Tour Guide) की सर्विस (Service) नहीं दी जाएगी।
- अगर आप अलग से कुछ खाना खाते हैं तो उसका खर्च भी नहीं उठाया जाएगा।
क्या होगा टिकट प्राइस?
आईआरसीटीसी के इस पैकेज का अगर आप अकेलेे ठहरते हैं तो कंफर्ट क्लास (Comfort Class) के लिए ₹14825 रुपया पे होगा। वहीं अगर आप स्टैंडर्ड क्लास (Standard Class) के लिए जाते हैं तो ₹11575 पे करना होगा।
अगर आप डबल शेयरिंग (Double Sharing) में जाते हैं तो पर पर्सन (Per Person) ₹10665 रुपया कंफर्ट क्लास के लिए और ₹7420 रूपया स्टैंडर्ड क्लास के लिए देना होगा। ट्रिपल शेयरिंग कंफर्ट क्लास (Triple Sharing Comfort Class) की फीस प्रति व्यक्ति ₹9405 है और स्टैंडर्ड क्लास की फीस ₹6155 रुपया है। अगर आप 5 से 11 साल के बच्चे के साथ जाते हैं तो उस बच्चे के टिकट की प्राइस कंफर्ट क्लास के लिए विथ बेड (With Bed) ₹6680 होगी और विदाउट बेड (Without Bed) ₹5520 होगी। वहीं स्टैंडर्ड क्लास के लिए बच्चे के टिकट की फीस विथ बेड ₹3635 और विदाउट बेड ₹2275 होगी।
इस पैकेज के बारे में ज्यादा जानकारी (information) के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट (Website) को विजिट (Visit) कर सकते हैं।