Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

उत्तराखंड की एक ऐसी झील जहाँ आज भी आती हैं परियां स्नान करने !

उत्तराखंड की ख़ूबसूरत वादियाँ और यहाँ के बेहतरीन नज़ारे हमेशा से हीं पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते रहे हैं। उत्तराखंड की ख़ूबसूरती में चार चांद लगते हैं यहां की नदियां और झरने। इस राज्य में कुछ झरने बहुत मशहूर हैं और कुछ छुपे हुए विजिटिंग पॉइंट (Visiting Point) की तरह अज्ञात (Unknown) भी हैं। आज के इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे उत्तराखंड के एक ऐसी हीं छुपी हुई जगह परीताल झील के बारे में।

झीलों के शहर नैनीताल में बसे इस झील की बात ही कुछ और है। वैसे तो यहां आने के लिए लंबी ट्रैकिंग (tracking) करनी पड़ती है, लेकिन जब आप यहां आएंगे तो यहां के खूबसूरत वादियों (beauty of nature) और खुले आसमान को देखकर आपको ऐसा लगेगा मानो यहां तक पहुंचने के लिए कि गई आपकी सारी मेहनत वसूल हो गई। परीताल नैनीताल से लगभाग 25 किलोमीटर की दूरी पर चाफी गांव में स्थित है।

परीताल के बारे में काई तरह की रहस्यमयी कहानियाँ सामने आती रहती हैं। लोगों का मानना यह है कि, यहां पर परियाँ आकर स्नान करती हैं। लेकिन इस झील की कहानी (Story of lake) भले ही कुछ भी हो, लेकिन यह तो सच है कि यह वाकई में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है। हिमालय (Himalayas) की गोद में बसे उत्तराखंड के इस झील का पानी भी हिमालयन रेंज (Himalayan range) के पहाड़ों (Mountains) से हीं आता है, जो कि काफी साफ रहता है। यहां आकर आप प्रकृति को अपने बहुत करीब से महसूस कर सकते हैं। यहां ट्रैकिंग (Tracking) करते हुए आना भी अपने आप में ही एक एडवेंचर (Adventure) है।

वैसे तो परीताल बहुत बड़ी झील नहीं है। लेकिन यहां आने के लिए कि जाने वाली ट्रैकिंग (Tracking) के रास्ते में मिलने वाले खुबसूरत व्यूज (Views), इस परीताल के आस-पास की हरियाली और शांत माहौल लोगों को अपनी या आकर्षित करता है। आप यहां अपने दोस्तों के साथ आनंद लेने के लिए तैयार हैं।
यहां स्विमिंग (swimming) भी की जा सकती है, इसलिए अगर आप भी यहां आने का प्लान बना रहे हैं तो अपने साथ एक्स्ट्रा कपड़े (Extra clothes) जरूर रख लें। यहां आकर आप नेचर को बहुत ही अच्छे तरीके से एक्सप्लोर (Explore) कर सकते हैं। पहले परीताल टूरिज्म (Tourism) के लिए उतना मशहूर नहीं था। लेकिन पिछले कुछ सालों से यहां आने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *