Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

दिल्ली के ऐसे सिनेमा हॉल जहां आपको एक बार जरूर जाना चहिए।

हम में से कई लोग ऐसे होंगे, जिन्हें सिनेमा हॉल में मूवी देखना पसंद है, आप अक्सर फ्राइडे को किसी फिल्म के लगने का इंतजार करते होंगे, दोस्तों या फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करने का ये एक लाजवाब तरीका है। लेकिन क्या आप दिल्ली के इन सिनेमा हॉल के बारे में जानते हैं जो आपके वीकेंड को बना सकते हैं और भी स्पेशल! तो चलिए आज हम आपको दिल्ली इन के थिएटर के बारे में बताते हैं, जहां लोग मूवी के साथ-साथ कुछ अनोखी चीजों को भी एक्सपीरियंस (Experience) करने के लिए जाते हैं।
1. 4डीएक्स (4DX)-
मूवी देखना बस अब लोगो के लिए बस एक मनपसंद काम नही रह गया है बल्की ये हमारे इमोशंस (Emotion) के साथ भी काफी गहराई से जुड़ गया है। हमारे इन इमोशंस को ध्यान में रखते हुए, पीवीआर (PVR) ने गुड़गांव में 4डीएक्स थिएटर ओपन किया है। जिसमें हम स्टैंडर्ड वीडियो और ऑडियो के साथ सीट मोशन, विंड, बारिश, कोहरा, रोशनी और खुशबू जैसे एनवायरमेंटल इफैक्ट्स (Environmental Effects) शामिल किए हैं। ये प्लेस लोगों को काफी ज्यादा अट्रैक्ट (Attract) कर रही है। क्या आपको मालूम है? सबसे पहला 4डीएक्स थियेटर नोएडा के लॉजिक्स सिटी सेंटर में खोला गया था।

2. आइमैक्स (IMAX)-
आजकल की फास्ट जेनरेशन में हर शख्स सिनेमा हॉल मे अच्छी फिल्म देखना चाहता है और अगर वो फिल्म एक अच्छी जगह पर देखी जाए, तो उसकी बात ही कुछ और होती है। हालफिलहाल में आईमैक्स को ‘दुनिया का सबसे इमर्सिव मूवी एक्सपेरिंस (Immersive Movie Experience) के रूप में देखा जाता है, यहां की अल्ट्रा लग्जरी चीजों के साथ, लैदर सीट और कई वर्ल्ड क्लास टेक्नीक के साथ यहां 3 डी में मूवी देखना का एक शानदार एक्सपेरिंस (Best Experience) है जिसे कोई मिस नहीं करना चाहता।

3. सितारों के नीचे (Under The Stars)-
हमने आजतक हॉल में मूवी देखी होगी, लेकिन एक बार खुले आसमान के नीचे फिल्म देखने का मोमेंट भी जरूर एंजॉय कीजिए। इसमें आप अपनी पसंदीदा मूवी देख सकते हैं, जहां आप स्टार्स के देखते हुए, फ्रैश एयर (Fresh Air) में अपने क्लोजवन (Close One) के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकतें हैं। सनसेट सिनेमा क्लब इस तरह की स्क्रीनिंग कई जगहों पर करवाता है। आप उनकी वेबसाइट अपना शेड्यूल (Shedule) सेट करके पार्टनर या दोस्तों के साथ जा सकते हैं।

4. पोर्टेबल मूवी थियेटर (Portable Movie Theatre)-
लोगों की चॉइसेस को ध्यान देते हुए कई कम्पनी पोर्टेबल मूवी थियेटर ऑफर करती हैं। 18 x 7 फीट की सिल्वर स्क्रीन वाला एक इन्फ्लेटेबल टेंट हाउस, जिसमें डॉल्बी साउंड सिस्टम (Dolby Sound System) और आपकी पसंदीदा फिल्म लगाई जाती है।

5. वर्चुअल रियाल्टी थियेटर (Virtual Reality Theatre)
पीवीआर और एचपी इंडिया ने एक साथ मिलकर भारत का पहला वर्चुअल रियलिटी थियेटर लॉन्च किया है। नोएडा में पीवीआर ईसीएक्स में लॉन्च की गई ये नई सुविधा में लोगो को ड्रामा, फिक्शन, साइंस फिक्शन, हॉरर और एक्शन जैसी कई जॉनर से क्यूरेट की गई इमर्सिव और इंटरेक्टिव कंटेंट की पूरी नई रेंज देखने को मिलेगी – आई नो (I Know) कि सुनने में ही कितना दिलचस्प लगता है! इसके लिए आपको टिकट खरीदने की जरूरत नहीं है, आपको सिर्फ 100 रुपए एंट्री फीस देनी है। हाई-रेज स्क्रीन और हेड माउंटेड डिस्प्ले (Head Mounted Display) के साथ चार वीआर पॉड (VR Pod) हैं जो एचपी के टॉप-नोच ओएमईएन कंप्यूटर (Top-Notch OMEN Computer) से जुड़े हैं। अगर आप भी अपनी फैमिली के साथ मूवी प्लान कर रहे है तो एक बार इन जगहों पर जरूर जाएं।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *