Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

बनाइए अपनी ट्रैवलिंग को और कंफर्टेबल, बस पैकिंग करते समय दे इन बातों पर ध्यान

दोस्तों ट्रैवलिंग के लिए ये बिलकुल भी जरूरी नहीं, कि हम अपने साथ ढेर सारा बोझ लेकर चले,जो हमारे किसी काम भी नहीं आता ।हम एक या मैक्सिमम (maximmum) दो सूटकेस (suitcase) के साथ बड़े आराम से ट्रैवलिंग कर सकतें हैं, बस पेकिंग करते समय इन बातो का खास ख्याल रखें।


1. कोशिश करे ट्रैवलिंग के लिए एक ही बैग कैरी (carry) करें, जिसे कोई भी एयरलाइन्‍स हैंड लगेज (airline hand ludege) के रूप में भी अलाउ (allowed) कर दे। क्योंकि बड़ा बैग हमें अक्सर लगेज में देना पड़ता है, जिसे रिसीव(recieve) करने के लिए लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ता है। इसके अलावा आप अपने साथ एक छोटा हैंड बैग रख सकते हैं जिसमे अपना जरूरी सामान कैरी (carry) सकते हैं।

2. ट्रैवलिंग के लिए पहले एक प्रीप्‍लान (pre plan) जरूर बनाएं। सबसे पहले एक लिस्ट जरूर बनाए जिसमे आपके सारे जरूरी समान शामिल हों,और जैसे जैसे आपकी समान पैक हो जाए उसे टिक मार्क कर ले ताकि चीजों को लेकर क्लियरिटी (clearity) बनी रहे।बैग में ऐसे कपड़े रखें, जो रिंकल फ्री हों और ज्यादा स्पेस (space) ना कवर करे।

3. हमेशा ध्यान रखें कि ट्रैवलिंग में लिक्विड (Liquid) के बजाय सॉलिड चीजों को कैरी करे तो ज्यादा बेहतर होगा।
जब भी आप ट्रिप का प्‍लान बनाएं तो यह पहले से तय करें कि आप किस तरह से दिन गुजारने वाले हैं. मसलन, अगर आप एक महीने में एक किताब पढ़ पाते हैं तो बीच पर वेकेशन के लिए 3-4 किताबें ले जाने का कोई फायदा नही होगा वो बस आपका वजन बढ़ा देगा जोकि काफी ट्रबल क्रिएट करता है ।

4. कपड़ों को जितना हो सके छोटा फोल्‍ड करें और ट्रैवल पाउच का ज्यादा से ज्यादा इस्‍तेमाल करें. कपड़े वही ले जाए जिसे आपने अपनी ट्रिप के अकॉर्डिंग (according) डिसाइड (deside) है, ताकि ज्यादा कन्फ्यूजन (confusion) न क्रिएट हो।

5. अगर आप ने किसी ठंडी जगह का प्लान बनाया है तो गर्म कपड़ों को (कोर्ट या स्टॉल) पैक करने की बजाए पहन सकते है या फिर हाथ में भी कैरी कर सकते है। इससे आप बैग में अच्छा स्पेस मेंटेन (Maintain) कर सकते हैं।

6. वैसे तो ये बताने की जरूरत ही नही की शॉपिंग की प्‍लानिंग पहले से ही बना ले क्यूंकि इसमें सब एक्सपर्ट (Expert) होते हैं । लेकिन ध्यान इस बात का दे कि, आप शॉपिंग में वो चीजें ना खरीदें जिन्‍हें लाने में ज्यादा परेशानी हो। इसकी बजाए आप वहां के लोकल कुरियर सर्विस (Local Courier Service) का इस्‍तेमाल करें तो बेहतर होगा जिससे वो आपके घर पर ही बड़ी आसानी से पोस्ट हो जाएगा।

7. क्योंकि आप ट्रिप के लिए प्लान बना रहे हैं तो आपको ज्यादा फैंसी फुट वेयर की जरूरत बिल्कुल नहीं है। आप अपने कंफर्ट के हिसाब से एक शूज और स्लीपर का पेयर (Shoes and slipper pair) रख सकते हैं। जिसमें से एक आप पहनकर ही ट्रैवल करेंगे तो स्पेस (Space) की ज्यादा टेंशन नहीं रहेगी।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *