अगर आप भी पहाड़ों और हिल स्टेशनों पर जाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो दक्षिण भारत का सैर आपके लिए सबसे बेस्ट होगा। आईआरसीटीसी (IRCTC) ने भी दक्षिण भारत यात्रा के लिए टूर पैकेज प्लान किया है। जिसका नाम भारत गौरव दक्षिण भारत यात्रा एक्स बेतिया (Bharat Gaurav South India Tour Ex Bettiah) है। आइए आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में डिटेल में जानते हैं।

मुख्य स्टॉपेज कौन-कौन से होंगे? (What will be the main stops?)
आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज दक्षिण भारत के 5 मुख्य जगह को कवर करेगी, जिसमें कन्याकुमारी (Kanyakumari), मदुरै (Madurai), रामेश्वरम (Rameshswaram), तिरुपति (Tirupati) और त्रिवेंद्रम (Trivendrum) शामिल है। इस यात्रा में आप तिरुपति बालाजी मंदिर (Tirupati Balaji Temple), मीनाक्षी टेंपल (Meenakshi Temple), श्री रामनाथ स्वामी मंदिर (Sri Ramanatha Swamy Temple), कन्याकुमारी मंदिर (Kanyakumari Temple), विवेकानंद रॉक (Vivekananda Rock) और श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर (Sri Padmanabhaswamy Temple) के दर्शन कर पाएंगे।
यह टूर पैकेज 11 दिन और 10 रातों का होगा जो कि 22 जुलाई 2023 से 1 अगस्त 2023 तक का होगा।
अगर बात करें इस टूर के टिकट प्राइस की तो आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज बजट फ्रेंडली (Budget friendly) भी है। इसके इकोनामी क्लास के लिए प्रति व्यक्ति शुल्क ₹19620 है, जबकि स्टैंडर्ड क्लास के लिए प्रति व्यक्ति किराया ₹32075 है।

आप जानते हैं इकोनामी क्लास और स्टैंडर्ड क्लास में क्या फर्क होगा?
इकोनामी क्लास में आपको स्लीपर क्लास ट्रेन में सफर करने को मिलेगा। नाइट स्टे के लिए नॉन एसी रूम होटल में रुकने के लिए मिलेगा। नॉन एसी रूम में आप मल्टीपल शेयरिंग में ज्यादा से ज्यादा 4 से 5 लोग एक रूम में रह सकते हैं। आपको नॉन एसी गाड़ियों में ट्रांसपोर्ट की सुविधा दी जाएगी।
अब जानते हैं स्टैंडर्ड क्लास में क्या-क्या सुविधाएं दी जाएंगी? स्टैंडर्ड क्लास में आपको थ्री एसी (Three AC) ट्रेन में सफर करने के लिए मिलेगा। होटल रूम पूरी तरह से एयर कंडीशंड (Air Conditioned) होगा। अगर आप डबल या ट्रिपल शेयरिंग (Double or triple sharing) करना चाहेंगे तो आपको नॉन एसी रूम की सेवा दी जाएगी। ट्रांसपोर्टेशन (Transporation) में यहां भी आपको नॉन एसी (Non-AC) गाड़ियों में सफर करने को मिलेगा।

जानिए क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?
- आईआरसीटीसी के इस पैकेज में सुबह का चाय, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर सब इंक्लूड (Include) होगा।
- इस सफर में आपको सिर्फ शाकाहारी खाना खाने को मिलेगा।
- आईआरसीटीसी आपको इस यात्रा पर ट्रैवल इंश्योरेंस देगी।
- आईआरसीटीसी के टूर मैनेजर हमेशा आपके साथ ट्रेवल करेंगे। जरूरत पड़ने पर आपको गाइड करेंगे और हर तरह की सहायता करेंगे।
- इस टूर पैकेज में सभी तरह का टैक्स इंक्लूडेड (Include) है। आपको कोई अलग से टैक्स भरने की आवश्यकता नहीं होगी।
क्या-क्या शामिल नहीं है?
- मॉन्यूमेंट एंट्री चार्जेस (Monument entry charges), वोटिंग (Voting) या एडवेंचर एक्टिविटी (Edventure activity) करने के लिए आपको खुद ही पेमेंट करना होगा।
- यहां आपके पास खाना चेंज करवाने का ऑप्शन नहीं होगा।
- अगर आप किसी दूसरे गाइड को हायर (Hier) करते हैं तो उसका फीस भी आपको खुद ही देना होगा।
- आईआरसीटीसी के रेवेन्यू (Revenue) में जो भी फूड और ड्रिंक उपलब्ध नहीं होगा, वह आपको खुद ही खरीदना होगा।