दिल्ली के कनॉट प्लेस से गुरुग्राम तक के यात्रियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। जल्द ही दिल्ली के कनॉट प्लेस से गुरुग्राम तक के लिए इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। अगर आप भी गुरुग्राम से कनॉट प्लेस या फिर कनॉट प्लेस से गुरुग्राम तक की यात्रा रेगुलरली करते हैं तो आप इस एयर टैक्सी की सुविधा लेकर बहुत ही कम समय में दिल्ली से गुरुग्राम पहुंच सकते हैं।

समय की होगी बचत :
बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी की सुविधा के आने के बाद दिल्ली से गुरुग्राम तक के सफर को सिर्फ 7 मिनट में तय कर लिया जाएगा। आपको बता दे अभी अगर आप दिल्ली से गुरुग्राम तक की यात्रा करेंगे तो आपको मेट्रो से भी कम से कम 60 se 70 मिनट का समय लग जाएगा। लेकिन एयर टैक्सी की सुविधा के आ जाने के बाद यह सफर बहुत ही आरामदायक और कम समय में पूरा होने वाला सफर बन जाएगा।

क्या है इस इलेक्ट्रिक एयर कार की खासियत :
इस सेवा के लिए उपयोग में लाए जाने वाले सभी इलेक्ट्रिक एयर कार मिडनाइट विमान (Electric Air Car Midnight Plane) होंगे। इंडिगो की शाखा इंटरग्लोबल एंटरप्राइजेज (InterGlobal Enterprises) इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी आर्चर एविएशन (कैलिफोर्निया) (Electric Air Taxi Archer Aviation) से साझेदारी कर रही है और इस टेक्नोलॉजी को भारत में आम जनता के उपयोग के लिए उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रही है। इस विमान की खासियत यह है कि इस विमान को लगातार प्रयोग में लाया जा सकता है। यह लगातार उड़ सकता है और इस विमान को चार्ज करने में भी बहुत कम समय लगता है। आपको बता दे कि एक मिडनाइट विमान में चार यात्री एक साथ बैठकर यात्रा कर सकते हैं।
