Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

आईआरसीटीसी के साथ घूमिए गोवा

IRCTC package for Goa.

अगर आप कोलकाता में रह रहे है और गोवा के खूबसूरत बीचों पर लुफ्त उठाना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। गोवा जाने के इच्छुक लोगों के लिए IRCTC ले कर आया है एक टूर पैकेज। इस पैकेज का नाम है ‘क्रिसमस स्पेशल गोवा कार्निवल’ (CHRISTMAS SPECIAL GOA CARNIVAL)। आइए इस पैकेज के बारे में और ज्यादा डिटेल (Detail) में जानते हैं।

आइये जानते है आईआरसीटीसी के इस पैकेज के बारें में

  • इस टूर का नाम है ‘क्रिसमस स्पेशल गोवा कार्निवल’ (CHRISTMAS SPECIAL GOA CARNIVAL)।
  • यह पैकेज पांच दिनों और चार रातों का होगा।
  • इस पैकेज के तहत आप गोवा की यात्रा करेंगे।
  • इस टूर की शुरुआती तारीख 24 दिसंबर 2023 है।
  • इस यात्रा के पहले दिन आप कोलकाता से गोवा की ओर रवाना होंगे।
  • इस यात्रा के अंतिम दिन आप गोवा से कोलकाता वापस आएंगे।

कुछ ऐसा होगा आपका टूर प्लानर (Your tour planner will be something like this)

पहला दिन
पहले दिन दोपहर में कोलकाता के दमदम इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Dumdum International Airport) से उड़ान भरकर गोवा एयरपोर्ट (Goa Airport) पहुंचेंगे। गोवा एयरपोर्ट से आप होटल की ओर प्रस्थान करेंगे। होटल पहुंचकर चेक इन करेंगे। रात्रि भोजन और विश्राम गोवा के ही होटल में करना होगा।

दूसरा दिन
अगले दिन सुबह नाश्ता करेंगे। दोपहर में होटल से निकलकर मफ्सा मार्केट के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम में होटल वापस लौट जायेंगे। इसके पश्चात होटल में रात्रि भोजन और विश्राम करेंगे।

तीसरा दिन
तीसरे दिन सुबह नाश्ते के बाद नॉर्थ गोवा के दर्शनीय स्थलों (कालान्गुते बीच, बागा बीच, अगुआड़ा किला, अंजुना बीच, वागाटोर बीच और चापोरा किला) का दौरा करेंगे। शाम में होटल वापस आ जायेंगे। रात्रि भोजन और विश्राम गोवा में ही करेंगे।

चौथा दिन
अगले दिन सुबह होटल में नाश्ता करेंगे। नाश्ते के बाद साउथ गोवा के दर्शनीय स्थलों (मंगेशी मंदिर, पोर्ट्रेट गैलरी, आर्कियोलॉजिकल म्यूजियम, पुराने गोवा के चर्च, वैक्स वर्ल्ड म्यूजियम, मीरामार बीच, और दोनपाउला बीच) का दौरा करेंगे। शाम में होटल वापस आ जाएंगे। रात्रि भोजन और विश्राम गोवा में ही करेंगे।

पांचवा दिन
अंतिम दिन सुबह नाश्ता करेंगे। दोपहर में होटल से चेकआउट करेंगे। होटल छोड़ने के बाद आप गोवा एयरपोर्ट के लिए निकल जाएंगे। एयरपोर्ट पहुंचकर कोलकाता के लिए उड़ान भरेंगे। कोलकाता पहुंचकर आपकी यात्रा सुखद यादों के साथ समाप्त हो जाएगी।

बजट (Budget)

अगर बात करें इस पैकेज के बजट की है तो कॉस्ट पर पर्सन में, सिंगल ऑक्यूपेंसी पर ₹32500, डबल ऑक्यूपेंसी पर ₹24900 और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर 24000 रुपए आपको भुगतान करना होगा। वही चाइल्ड विथ बेड में ₹19400, चाइल्ड विथाउट बेड में ₹18700 और चाइल्ड विथ बेड में (छोटे बच्चो के लिए) 13600 रुपए पे करने होंगे।

इस पैकेज में क्या शामिल है (What is included in this package)?

  • आपको जाते वक्त कोलकाता से गोवा और वापसी के समय गोवा से कोलकाता के लिए हवाई टिकटें मिलेंगी।
  • आप गोवा में चार रात एसी रूम में रहेंगे।
  • पार्किंग तथा टोल टैक्स आपको नहीं देने होंगे।
  • इस पैकेज के तहत आपको चार बार सुबह का नाश्ता और चार बार रात का खाना मिलेगा।
  • आप सभी दर्शनीय स्थलों का दौरा IRCTC द्वारा दिए गए वाहन से करेंगे।
  • इस पैकेज में आपको यात्रा बीमा भी मिलेगा।
  • उपरोक्त सेवाओं के लिए GST कर लागू होगा।

इस पैकेज में क्या शामिल नहीं है (What is not included in this package)?

  • दर्शनीय स्थलों के टिकट आपको खुद खरीदने होंगे।
  • किसी प्रकार के जल क्रीड़ा गतिविधि (water sports activity) करने के लिए आपको पे करना होगा।
  • यदि हवाई अड्डे के करों, ईंधन के दामों आदि में कोई वृद्धि होती है तो उसका पैसा आपको देना होगा।
  • यदि हवाई किराए में कोई बढ़ोतरी होती है तो उसके लिए पे करना होगा।
  • भोजन पहले से निर्धारित है और मेनू का विकल्प उपलब्ध नहीं है।
  • किसी भी प्रकार के रूम सर्विस या मिनी बार के लिए आपको पैसे देने होंगे।
  • अगर आप ड्राइवरों, गाइड या प्रतिनिधियों को किसी भी प्रकार की टिप देते हैं तो उसका पैसा आपको खुद ही देना होगा।
  • आप अगर किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत खर्च जैसे कपड़े धोने का खर्च, शराब, मिनरल वाटर, भोजन या फिर पेय पदार्थ का उपयोग करते हैं तो उसके लिए आपको पे करना होगा।
  • किसी भी प्रकार की सेवाएं जो इन्क्लूजन में निर्देशित नहीं है तो वे सेवाएं आपको नहीं मिलेंगी।
  • यदि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति जैसे भूस्खलन, हड़ताल, कर्फ्यू, दुर्घटनाएं चोटें और उड़ान में देरी या रद्द आदि होती है तो उसकी जिम्मेदारी आपकी होगी।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *