Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

नोएडा में खुला देश का पहला वैदिक थीम पार्क : वेद वन(Ved Van Park)

जैसे जैसे हम मॉडर्न (Modern) होते जा रहे हैं वैसे वैसे हीं हम अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। आज के समय में तो पार्क भी काफी मॉडर्न हो गए हैं। लेकिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा में एक ऐसा पार्क खुला है, जो हमारी संस्कृति को दुनिया के सामने बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत (represents our culture) कर रहा है। इस पार्क का नाम है वेद वन!

जी हाँ आपने बिल्कुल सही पढ़ा। नोएडा के सेक्टर 78 (Noida sector-78) में वेदों की थीम पर एक पार्क बना है, जो कि भारत का पहला वैदिक थीम पार्क (Vaidik theme park) है।

वेदवन पार्क का इनॉग्रेशन (Inaugration) 4 जुलाई को किया गया और फिलहाल इसकी एंट्री फ्री (free entry) है। अभी इस पार्क के उद्घाटन को ज्यादा दिन नहीं हुआ है, फिर भी यहां लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। दूर-दूर से लोग यहां हैंग आउट (hangout) करने आते हैं। यह पार्क दिल्ली एनसीआर में काफी पॉपुलर हो चुका है।
….और हो भी क्यों ना इस पार्क का थीम हीं कुछ ऐसा है कि जो भी इसके बारे में सुनता है वह यहां आना चाहता है।

1. क्या है खास?(what is special about this park?) :

वैदिक थीम पर बने होने के कारण यह पार्क बहुत ही शांत वातावरण (peaceful environment) वाला है। यहां आने पर आपको इंटरनल पीस (internal peace) फील होगा। जिसकी जरूरत आज के भाग दौर वाले समय में सभी को है। यहां जगह-जगह वैदिक कलाकृतियां बनी हुई है जो देखने में तो खूबसूरत है हीं साथ ही बहुत सारे मैसेज भी लोगों को देते हैं। इस पार्क में चारों वेदों के बारे में जानकारियां दी गई हैं। जिससे आज का यूथ हमारे वैदिक कल्चर (vaidik culture) को समझ सके।

2. लेजर शो है मुख्य आकर्षण (Laser show is centre of attraction) :

वेदों पर आधारित इस खूबसूरत से पार्क का सेंटर ऑफ़ अट्रैक्शन यहां हर रोज शाम को होने वाला लेजर शो है। जिसमें वेदों के बारे में बहुत सारी जानकारियां दी जाती हैं। दिन भर तो आपको यहां बहुत कम भीड़ देखने को मिलेगी, लेकिन जैसे ही शाम गहरी होती जाती है और लेजर शो का वक्त होता है, यहां सैकड़ों लोग आ जाते हैं। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह पार्क दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR) में इतने कम दिनों में हीं कितना फेमस (famous) हो चुका है।

3. क्या है टाइमिंग? (What is the timing of Ved Van park?) :
इस पार्क की टाइमिंग सुबह 6:00 बजे से लेकर रात 9:00 बजे तक की है और इस पार्क में कोई भी एंट्री टिकट (entry ticket) नहीं लगता है। वहीं अगर इस पार्क में होने वाले लेजर शो की टाइमिंग की बात की जाए तो लेजर शो हर रात 8:00 बजे शुरू होता है।


4. वेदवन जाने का सबसे सही समय (Best time to visit Ved van) :
यूं तो वेद वन हमेशा हीं खूबसूरत लगता है। इसलिए यहाँ घूमने कभी भी जाया जा सकता है, लेकिन शाम के समय में यहां घूमना वाकई बहुत खूबसूरत एहसास होता है। जैसे-जैसे अंधेरा बढ़ता है और लाइट्स ऑन होते जाते हैं, इस पार्क की खूबसूरती में चार चांद लग जाता है। लेजर शो की टाइमिंग (timing of laser show) भी 8:00 बजे शाम की है। इसलिए शाम में आकर पार्क को एक्सप्लोर (explore) करना एक अच्छा डिसीजन होगा।

Also Read-

Best Places to visit in Alwar
final-4

Hello! I Pardeep Kumar

मुख्यतः मैं एक मीडिया शिक्षक हूँ, लेकिन हमेशा कुछ नया और रचनात्मक करने की फ़िराक में रहता हूं।

लम्बे सफर पर चलते-चलते बीच राह किसी ढ़ाबे पर कड़क चाय पीने की तलब हमेशा मुझे ज़िंदा बनाये रखती
है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *