लोहड़ी में सिर्फ आग जलाकर उसके चारों ओर घूमना या कुछ परंपराओं को निभाना ही सब कुछ नहीं होता, बल्कि पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में लोहड़ी को पूरे जोश और उत्साह के साथ एक बड़े त्योहार की तरह मनाया जाता है। इस दिन बच्चे, महिलाएं और बुज़ुर्ग सभी नए कपड़े पहनकर, अच्छे से तैयार होकर लोहड़ी का जश्न मनाते हैं। Lohri 2026
महिलाएं खास तौर पर पटियाला सूट और फुलकारी दुपट्टा पहनकर सजी-धजी नज़र आती हैं। लेकिन पूरी तैयारी तब तक अधूरी मानी जाती है, जब तक श्रृंगार में मेहंदी को शामिल न किया जाए। अगर आप भी इस बार लोहड़ी पर कुछ यूनिक मेहंदी डिज़ाइन लगाना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए ब्लॉग में आपको ऐसी टिप्स मिलेंगी, जो आपकी इस लोहड़ी को और भी खास बना देंगी
सिंपल फ्लोरल मेहंदी डिज़ाइन (Lohri 2026)
अगर आपको ज़्यादा भारी-भरकम मेहंदी पसंद नहीं है, तो फ्लोरल मेहंदी डिज़ाइन आपके लिए एकदम सही है। इसमें छोटे-छोटे फूल, नाज़ुक पत्तियां और हल्के-फुल्के पैटर्न होते हैं, जो हाथों पर बहुत प्यारे और सॉफ्ट लगते हैं। ऐसी मेहंदी हाथों को भरी-भरी नहीं दिखाती, बल्कि एक साफ-सुथरा और एलिगेंट लुक देती है। ये डिज़ाइन लगाने में भी ज़्यादा टाइम नहीं लगता और ये हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाती है। जो लड़कियां लोहड़ी को आराम से, बिना ज़्यादा तामझाम के सेलिब्रेट करना चाहती हैं, उनके लिए ये फ्लोरल मेहंदी डिजाइन बिल्कुल परफेक्ट चॉइस है।

ट्रेडिशनल पंजाबी मेहंदी डिज़ाइन
लोहड़ी और पंजाबी टच अगर साथ मिल जाए, तो त्योहार की मस्ती और भी ज़्यादा बढ़ जाती है। इस तरह की मेहंदी डिज़ाइन में ढोल, गेहूं की बालियां, आग की लपटें और देसी ट्रेडिशनल पैटर्न बनाए जाते हैं, जो लोहड़ी की असली फील दिखाते हैं। ये डिज़ाइन हाथों पर बहुत रिच और फेस्टिव लगती है और पूरे लुक में जान डाल देती है। लोहड़ी के गाने, भांगड़ा और आग के चारों ओर घूमने वाली खुशियों के साथ जब ये मेहंदी हाथों पर लगाई जाती है, तो त्योहार की रौनक अपने आप दोगुनी हो जाती है। जो लड़कियां लोहड़ी को पूरे देसी अंदाज़ में सेलिब्रेट करना चाहती हैं, उनके लिए ये डिज़ाइन एकदम परफेक्ट है।
मिनिमल अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन
आजकल मिनिमल मेहंदी का ट्रेंड खूब चल रहा है और अरेबिक स्टाइल इसमें सबसे आगे है। इस तरह की मेहंदी में हाथों पर ज़्यादा भराव नहीं होता, बल्कि खाली स्पेस के साथ बेल, पत्तियां और हल्के कर्व बनाए जाते हैं, जो देखने में बहुत क्लासी लगते हैं। ये डिज़ाइन हाथों को सादा लेकिन स्टाइलिश लुक देता है। इसे लगवाने के बाद हाथ भारी नहीं लगते और हर मूवमेंट में मेहंदी खूबसूरत दिखती है। अगर आप लोहड़ी पर इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहनने वाली हैं, तो ये मेहंदी डिज़ाइन आपके पूरे लुक को अच्छे से बैलेंस कर देगी और आपको ट्रेंडी फील भी देगी।
फुल हैंड मेहंदी डिज़ाइन

फूल हैंड मेहंदी में हथेली से लेकर कलाई तक बारीक, घुमावदार और डिटेल्ड पैटर्न बनाए जाते हैं, जो हाथों को बहुत ही खूबसूरत दिखाते हैं। ये डिज़ाइन थोड़ी टाइम ज़रूर लेती है, लेकिन तैयार होने के बाद इसका लुक कमाल का होता है। लोहड़ी की रात जब आप रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर आग के चारों ओर घूमती हैं, तो ये फुल हैंड मेहंदी आपके पूरे लुक में चार चांद लगा देती है।
बेल स्टाइल मेहंदी डिज़ाइन
बेल स्टाइल मेहंदी दिखने में हल्की, एलिगेंट और लगाने में भी जल्दी लग जाती है। इस डिज़ाइन में उंगलियों से शुरू होकर हाथ तक एक पतली-सी बेल बनाई जाती है, जिसमें छोटे फूल, पत्तियां या हल्के पैटर्न होते हैं। ये मेहंदी ज़्यादा भरी-भरी नहीं लगती, लेकिन हाथों की खूबसूरती अच्छे से उभार देती है। जिन महिलाओं या लड़कियों के पास ज़्यादा समय नहीं होता, लेकिन फिर भी वे लोहड़ी पर सजी-संवरी दिखना चाहती हैं, उनके लिए ये बेल स्टाइल मेहंदी एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। सादे सूट, सलवार या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी ये डिज़ाइन बहुत प्यारी लगती है।
मेहंदी लगाने की छोटी-सी टिप
मेहंदी लगाने के बाद कोशिश करें कि कम से कम 6–7 घंटे तक हाथों को पानी से बिल्कुल दूर रखें। जितनी देर मेहंदी लगी रहेगी, रंग उतना ही अच्छा और गहरा आएगा। जब मेहंदी अच्छी तरह सूख जाए, तो उस पर नींबू और चीनी का हल्का सा घोल लगा लें। इससे मेहंदी देर तक लगी रहती है जिससे रंग और भी गहरा चढ़ता है। ध्यान रखें कि मेहंदी उतरने के बाद हाथ तुरंत न धोएं, बल्कि कुछ घंटों बाद ही पानी लगाएं। ऐसा करने से आपकी मेहंदी लंबे समय तक सुंदर और डार्क दिखेगी।