Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

Trendy Rings ट्रेंडी रिंग्स: दिखने में छोटी, स्टाइल में बड़ी!

आज सिर्फ़ कपड़े, जूते या हेयरस्टाइल ही ट्रेंड में नहीं हैं, बल्कि एक्सेसरीज़ में हैंड रिंग्स का क्रेज़ भी बहुत बढ़ गया है। पहले लोग ज़्यादातर सिर्फ़ ईयररिंग्स में नेकलेस या ब्रेसलेट पहनते थे, लेकिन अब हर तरह के आउटफिट चाहे वेस्टर्न हो या एथनिक हो सबके लिए अलग-अलग स्टाइल की रिंग्स आती हैं, जो आपके लुक को और भी स्टाइलिश बना देती हैं। अगर आप एक यूनिक और खूबसूरत लुक चाहती हैं, तो हैंड रिंग्स आपके लुक में एक अहम रोल निभा सकती हैं। (Trendy Rings)

आम एक्सेसरीज़ जैसे नेकलेस और ईयररिंग्स कभी-कभी बहुत कॉमन लगने लगते हैं, लेकिन हैंड रिंग्स पहनते ही आपका लुक नया और ट्रेंडी दिखता है। इसी लिए, इस ब्लॉग में फाइव कॉल्स ऑफ ट्रैवल आपको कुछ क्लासिक टिप्स देगा, जिन्हें पढ़ने के बाद आपको बिल्कुल भी कन्फ्यूज़न नहीं रहेगा कि एथनिक या वेस्टर्न आउटफिट के साथ कौन सी रिंग्स पहननी चाहिए।

Trendy Rings

मिनिमल रिंग्स का क्रेज कभी खत्म नहीं पड़ता। पतली-सी गोल्ड या सिल्वर रिंग, हल्का-सा डिज़ाइन या छोटा-सा स्टोन बस इतना ही काफी होता है। ये रिंग्स रोज़ पहनने के लिए बहुत आरामदायक होती हैं और ऑफिस जाने के लिए भी बिल्कुल परफेक्ट रहती हैं। अगर आपने सादा सूट, कुर्ती या जींस-टॉप भी पहना है, तो ऐसी रिंग्स पहनते ही लुक थोड़ा और साफ़, सलीकेदार और क्लासी लगने लगता है। बिना ज़्यादा चमक-धमक के भी ये रिंग्स आपके हाथों की खूबसूरती अच्छे से उभार देती हैं।

अगर आपको थोड़ा हटकर और बोल्ड फैशन पसंद है, तो स्टेटमेंट रिंग्स ज़रूर पहननी चाहिए। इनमें बड़े-बड़े स्टोन लगे होते हैं या फिर फूलों और यूनिक शेप्स वाले डिज़ाइन होते हैं, जो दूर से ही नज़र आ जाते हैं। ऐसी रिंग्स पार्टी, फेस्टिवल या शादी-ब्याह जैसे खास मौकों पर बहुत अच्छी लगती हैं। अगर आपने सिंपल सा आउटफिट भी पहना है, तो सिर्फ़ एक स्टेटमेंट रिंग पहनकर ही पूरा लुक स्टाइलिश और खास बनाया जा सकता है। ज़्यादा ज्वेलरी पहनने की ज़रूरत भी नहीं पड़ती, क्योंकि एक ही रिंग सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेती है।

स्टैकेबल रिंग्स आजकल यांगस्टर्स के बीच बहुत ट्रेंड में हैं। इसमें एक ही उंगली में दो-तीन पतली रिंग्स साथ-साथ पहनी जाती हैं, जिससे हाथों में एक अलग ही स्टाइल नजर आता है। आप अपनी पसंद के हिसाब से रिंग्स को मिक्स एंड मैच कर सकती हैं कभी सिंपल तो कभी थोड़ी डिज़ाइन वाली। गोल्ड, सिल्वर और रोज़ गोल्ड जैसे रंगों को साथ पहनने से लुक और भी नया और फैशनेबल लगता है। ये रिंग्स कॉलेज, आउटिंग या कैजुअल ड्रेस के साथ बहुत अच्छी लगती हैं और बिना ज़्यादा मेहनत के स्टाइलिश फील देती हैं।

Trendy Rings

ऑक्सिडाइज़्ड और सिल्वर रिंग्स ट्रेडिशनल और इंडो-वेस्टर्न कपड़ों के साथ बहुत जचती हैं। इनका थोड़ा रफ और देसी-सा लुक कुर्ती, साड़ी, अनारकली या एथनिक ड्रेसेज़ के साथ पहनने पर अलग ही निखर कर आता है। अगर आप सिंपल कपड़े पहन रही हैं, तब भी ऐसी रिंग्स आपके पूरे लुक को खास बना देती हैं। इनमें एक बोहो और देसी टच होता है, जो आजकल काफी ट्रेंड में है। ये रिंग्स ज्यादा चमकदार नहीं होतीं, फिर भी हाथों में बहुत स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लगती हैं, खासकर त्योहारों या हल्के-फुल्के फंक्शन्स में।

एडजस्टेबल रिंग्स की सबसे अच्छी बात यही होती है कि इन्हें पहनना बहुत आसान होता है। न तो फिंगर साइज की टेंशन रहती है और न ही ये टाइट या ढीली लगती हैं। चाहे उंगली पतली हो या थोड़ी मोटी, ये आसानी से फिट हो जाती हैं। इसी वजह से ये गिफ्ट देने के लिए भी बेस्ट ऑप्शन मानी जाती हैं, क्योंकि इसे लेते समय सामने वाले का साइज पूछने की जरूरत ही नहीं पड़ती। रोज़ पहनने के लिए हों या खास मौके पर, एडजस्टेबल रिंग्स स्टाइल और कंफर्ट दोनों का सही बैलेंस बनाएं रखती है।

अगर आपने सिंपल सा आउटफिट पहना है, तो उसके साथ एक स्टेटमेंट रिंग ज़रूर ट्राई करें, इससे लुक में तुरंत स्टाइल आ जाता है। वहीं अगर आपका आउटफिट भारी या ज्यादा कढ़ाई वाला है, तो उसके साथ हल्की और मिनिमल रिंग्स ही बेहतर लगती हैं। नेल पेंट और रिंग्स के रंग का थोड़ा सा तालमेल भी आपके पूरे लुक को और निखार देता है। वैसे भी ट्रेंडी हैंड रिंग्स भले ही छोटी सी एक्सेसरी हों, लेकिन ये आपके फैशन में नया अंदाज़ जोड़ देती हैं। रोज़ पहनने से लेकर खास मौकों तक, सही रिंग न सिर्फ़ आपके हाथों को खूबसूरत बनाती है, बल्कि आपके कॉन्फिडेंस को भी बढ़ा देती है

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *