Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

भंवरकड़ी नथ फिर कर रही है ट्रेंड, राजस्थानी आभूषण का अंदाज़!

राजस्थान की ट्रेडिशनल नाक की नथ (भंवरकड़ी नथ) सिर्फ राजस्थान में ही फेमस नहीं है, बल्कि अब धीरे-धीरे पूरे भारत में फेमस होती जा रही है। इसका डिज़ाइन ऐसा है जो न सिर्फ एक ट्रेडिशनल रंग और रूप को दर्शाता है, बल्कि आजकल की मॉडर्न डिजाइनिंग में भी बिल्कुल फिट बैठता है। इसी वजह से लोग इसे पहनना बहुत पसंद करते हैं।

अब यह नथ केवल राजस्थानी पहचान नहीं रही, बल्कि भारत के कई राज्यों में फैशन एक्सेसरी के रूप में अपनाई जा रही है। अक्सर लोग इसे लहंगा, सूट, साड़ी या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ बड़ी खूबसूरती से कैरी करते हैं।

राजस्थान की यह ट्रेडिशनल नथ आम तौर पर गोल या आधे चांद के शेप की होती है, जो दिखने में बिल्कुल नथनी जैसी लगती है। यह राजस्थान की ग्रामीण महिलाओं की पहचान मानी जाती है। यह नथ अक्सर पीढ़ियों से चलती आ रही है साथ ही आज भी वहां की महिलाएं इसे गर्व से पहनती हैं।

भंवरकड़ी नथ

भंवरकड़ी नथ के चारों ओर सफेद मोती लटकते हुए मोती और नकाशी इसे एक बेहतरीन नमूना बनाते है। इसकी डिजाइन बेहद सिंपल लेकिन यूनिक होती है, जो इसे बाकी नथों से अलग बनाती है। जितनी सिंपल यह दिखती है, उतनी ही पहनने पर निखरकर आती है। कई जगहों पर इसे भंवरकली भी कहा जाता है, और इसे पहनकर महिलाएं अपनी खूबसूरती को दोगुना कर लेती हैं।

इस नथ को ज्यादातर शादियों और राजस्थान के कल्चरल फंक्शंस में महिलाएं पहनती हैं जैसे शादी, फॅमिली पूजा या कोई फैमिली फंक्शन। राजस्थान की दुल्हनें तो खासतौर पर इसे पहनती हैं, क्योंकि माना जाता है कि इसके बिना राजस्थान की दुल्हन का श्रृंगार अधूरा है। जब महिलाएं यह नथ पहनती हैं, तो एकदम रानी-सा लुक आ जाता है।

इसकी खूबसूरती और सादगी के चलते भंवरकड़ी नथ में समय के साथ छोटे-छोटे बदलाव भी आए हैं। पहले इसका ओरिजिनल रूप काफी भारी होता था, इसलिए अब इसे हल्का बनाकर तैयार किया जाने लगा है। पहले भंवरकड़ी बड़ी और भारी बनाई जाती थी, लेकिन अब इसे मिनिमल और छोटा करके बनाया जाता है, जिससे यह वेस्टर्न महिलाओं की भी पसंद बन गई है। आजकल महिलाएं इसे सिर्फ सोने या चांदी में ही नहीं, बल्कि कॉपर, ब्रास और इमिटेशन ज्वेलरी में भी पहन रही हैं, जिससे यह हर किसी की पहुंच में आ गई है।

अब इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ होने लगा है। भंवरकड़ी अब सिर्फ घाघरा-चोली, लूंगी या राजस्थान के पहनावे तक ही सीमित नहीं है। बल्कि महिलाएं इसे लहंगा, सूट, साड़ी और वेस्टर्न फ्यूज़न लुक के साथ भी पहन रही हैं। इंस्टाग्राम और रील्स में राजस्थानी लुक काफी ट्रेंड में रहता है, और साथ ही मेहंदी, सगाई, प्री-वेडिंग फोटोशूट में लड़कियां भंवरकड़ी नथ पहनकर एकदम रॉयल लुक क्रिएट कर रही हैं। कई फैशन इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट भी अब अपनी ब्राइडल स्टाइलिंग में भंवरकड़ी नथ को शामिल कर रहे हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता पूरे भारत में तेजी से बढ़ रही है।

तो फिर आप किस बात की देरी कर रहे हैं, राजस्थान की शान- भंवरकड़ी नथ को को ट्राइ करना तो बनता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *