Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

लोहड़ी 2026: इस लोहड़ी अपने लुक को बनाएं सबसे अलग और शानदार!

लोहड़ी सिर्फ़ एक त्योहार नहीं है, बल्कि पंजाब की मिट्टी से जुड़ी खुशियों, उमंग और रंगों का जश्न है। इस दिन आग के चारों ओर नाच-गाना, ढोल की थाप और हँसी-मज़ाक पूरे माहौल को खास बना देते हैं। ऐसे खुशी भरे मौके पर हर कोई चाहता है कि उसका पहनावा भी उतना ही खूबसूरत और ट्रेडिशनल हो।

लोहड़ी पर अगर किसी आउटफिट की बात सबसे पहले ज़हन में आती है, तो वह है पटियाला सूट। इसकी घेरदार सलवार, शॉर्ट कुर्ती और रंग-बिरंगा दुपट्टा न सिर्फ़ पंजाबी संस्कृति को दिखाता है, बल्कि पूरे लोहड़ी के माहौल में चार चाँद लगा देता है। यही वजह है कि लोहड़ी के जश्न में पटियाला सूट आज भी सबसे पसंदीदा और खास माना जाता है।

लोहड़ी 2026: इस लोहड़ी अपने लुक को बनाएं सबसे अलग और शानदार!

पटियाला सूट की सबसे बड़ी खासियत उसकी घेरदार सलवार होती है, जो चलते-फिरते और डांस करते समय बहुत खूबसूरत लगती है। इसी वजह से फैब्रिक का चुनाव बहुत ज़रूरी होता है। कॉटन, सिल्क या कॉटन-सिल्क जैसे फैब्रिक सबसे अच्छे रहते हैं, क्योंकि ये पहनने में कंफर्टेबल होते हैं और इन्हें पहनने के बाद लुक भी एकदम शानदार सा आता हैं। सर्दियों के मौसम को देखते हुए आप हल्का सिल्क या वेलवेट टच वाला पटियाला सूट भी चुन सकती हैं, जो आपको गर्म भी रखे और फेस्टिव लुक भी दे। बस ध्यान रखें कि सूट की फिटिंग बहुत टाइट न हो, ताकि आप आराम से भांगड़ा और गिद्दा एन्जॉय कर सकें और पूरे फेस्टिवल का मज़ा खुलकर ले सकें।

लोहड़ी के मौके पर लाल, पीला, हरा, रानी पिंक और ऑरेंज जैसे ब्राइट रंग सबसे ज़्यादा खूबसूरत लगते हैं। ये रंग पहनते ही एक अलग ही फेस्टिव फील आ जाता है। अगर आप चाहें तो सिंपल या प्लेन सूट के साथ फुलकारी दुपट्टा ले सकती हैं, जो पूरे लुक को एक यूनीक लुक और पंजाबी टच दे देता है। इसके अलावा कढ़ाई वाला पटियाला सूट भी लोहड़ी के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन होता है, क्योंकि वह ट्रेडिशनल भी लगता है और पहनने में भी कंफर्टेबल होता है। ये सारे रंग और डिज़ाइन आग की गर्माहट, सरसों के खेतों की रौनक और पंजाबी संस्कृति की खुशी और उमंग को बहुत खूबसूरती से दिखाते हैं।

लोहड़ी 2026: इस लोहड़ी अपने लुक को बनाएं सबसे अलग और शानदार!

पटियाला सूट पहनते समय सही एक्सेसरीज़ लुक को और भी खूबसूरत बना देती हैं। इसके साथ झुमके, रंग-बिरंगी चूड़ियाँ, परांदी और छोटी सी बिंदी काफी होती है, जो पूरे पंजाबी स्टील को उभार देती है। अगर मन करे तो आप हल्की सी नथ भी ट्राय कर सकती हैं, जिससे लुक में ट्रेडिशनल टच आ जाता है। बहुत ज़्यादा हैवी या भरी-भरकम ज्वेलरी आपके लुक को खराब कर सकती है इस लिए अपनी ज्वेलरी को मिनिमल ही रखे, क्योंकि पटियाला सूट की खूबसूरती सादगी में ही नज़र आती है।

पटियाला सूट के साथ जूती या पंजाबी मोझड़ी पहनें क्योंकि ये आपके लुक को एक परफेक्ट पंजाबी लुक में बदल देती है। ये न सिर्फ़ ट्रेडिशनल होती हैं, बल्कि पहनने में भी काफ़ी कंफरटेबल रहती हैं, जिससे आप पूरा दिन आसानी से पहन के एन्जॉय कर सकती हैं।

बालों की बात करें तो आप अपनी पसंद और कंफर्ट के हिसाब से साइड ब्रेड, लो बन या फिर खुले बाल रख सकती हैं। साइड ब्रेड में पंजाबी टच आता है, लो बन सादा और एलिगेंट लगता है, और खुले बाल लुक को नेचुरल और फ्रेश बना देते हैं। अच्छी बात ये है कि पटियाला सूट के साथ हर हेयरस्टाइल खूब जचता है

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *