Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

ये है Travel Capsule Wardrobe! यात्रियों के लिए स्टाइल गाइड!

आज के समय में ट्रैवल का मतलब सिर्फ़ घूमना ही नहीं होता, बल्कि कम सामान में समझदारी से पैक करना और सफर के दौरान स्मार्ट व स्टाइलिश दिखना भी है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए Travel Capsule Wardrobe का कॉन्सेप्ट सामने आता है, जिसमें कुछ चुनिंदा कपड़े और एक्सेसरीज़ रखे जाते हैं जिन्हें आप आपस में मिक्स-मैच करके पूरे ट्रिप में अलग-अलग लुक बना सकते हैं। इससे न तो बैग भारी होता है और न ही बार-बार नए कपड़ों की चिंता रहती है, बल्कि कम कपड़ों में भी हर दिन फ्रेश, कंफरटेबल और कॉन्फिडेंट लुक मिल जाता है, जो आज के ट्रैवलर्स के लिए सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है।

इसलिए फाइव कॉल्स ऑफ ट्रैवल इस ब्लॉग में ट्रैवल beginner के लिए travel capsule के बारे कुछ अनोखी जानकारी लाए है।

जब हम सफर पर निकलते हैं, तो सबसे बड़ी दिक्कत भारी बैग और ढेर सारे कपड़ों की हो जाती है। ज़्यादा कपड़े पैक करने से न सिर्फ़ बैग का वजन बढ़ता है, बल्कि उन्हें संभालना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कैप्सूल वॉर्डरोब बहुत काम आता है। इससे बैग हल्का रहता है और पैकिंग भी आसान हो जाती है।

Travel Capsule Wardrobe

सबसे अच्छी बात यह है कि आपको रोज़ सुबह उठकर ये सोचने की टेंशन नहीं रहती कि आज क्या पहनें?, क्योंकि इसमें रखे गए सारे कपड़े एक-दूसरे के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं। कम कपड़ों में भी हर दिन अच्छा और कंफर्टेबल लुक मिल जाता है, जिससे सफर और भी मज़ेदार और टेंशन-फ्री बन जाता हैं।

ट्रैवल के लिए सबसे पहले न्यूट्रल रंगों वाले कपड़े चुनना सबसे समझदारी भरा फैसला होता है, जैसे सफेद, काला, बेज, डेनिम और ग्रे, क्योंकि ये आसानी से एक-दूसरे के साथ मैच हो जाते हैं। ऐसे 2–3 टॉप रखें जिन्हें आप बार-बार अलग-अलग बॉटम्स के साथ पहन सकें और साथ में 1–2 बॉटम, जैसे कंफर्टेबल जींस, ट्राउज़र या स्कर्ट काफी रहते हैं। एक ऐसी ड्रेस भी जरूर रखें जो दिन में घूमने और शाम को बाहर जाने दोनों में काम आ जाए, और मौसम के हिसाब से एक हल्का जैकेट या श्रग रख लें जो ठंड से भी बचाए और लुक को भी स्टाइलिश बना दे।

फुटवियर में एक कम्फर्टेबल स्नीकर्स रखें ताकि ज़्यादा चलने में पैर न दुखें, एक फ्लैट सैंडल रोज़ाना पहनने के लिए और अगर किसी खास मौके का प्लान हो तो एक ड्रेस शूज़ भी रख सकते हैं इतने में ही आपका ट्रैवल वॉर्डरोब पूरा हो जाएगा है।

ट्रैवल कैप्सूल वॉर्डरोब की सबसे अच्छी बात यही होती है कि एक ही कपड़ा कई तरह से काम आ जाता है। जैसे आप किसी टॉप को जींस के साथ पहन लें तो वह एकदम कैज़ुअल और घूमने-फिरने वाला लुक दे देता है, वहीं अगर आप स्कर्ट या ट्राउज़र के साथ क्रॉप टॉप पहन लें तो डिनर या बाहर घूमने जाने के लिए बढ़िया लुक लगने लगता है। बस थोड़ा-सा स्टाइल बदलने की ज़रूरत होती है। ऊपर से एक जैकेट डाल लें या गले में स्कार्फ पहन लें। इसी तरह कम कपड़ों में भी अलग-अलग लुक बन जाते हैं और बार-बार नए कपड़े पहनने जैसा फील आता है यही वजह है कि ट्रैवल के लिए कैप्सूल वॉर्डरोब इतना काम का और स्मार्ट माना जाता है।

जब ट्रैवल में कपड़े कम हों, तो ऐसे में एक्सेसरीज़ सबसे ज़्यादा काम आती हैं। सही एक्सेसरी पहनते ही सिंपल सा आउटफिट भी स्टाइलिश दिखने लगता है। जैसे एक स्कार्फ कभी गले में डाल लें, कभी दुपट्टे की तरह या फिर बालों में बाँध लें, हर बार लुक बदल जाता है, और एक नया लुक बन कर सामने आता है। उसके साथ ही अच्छे सनग्लासेस न सिर्फ़ धूप से बचाते हैं, बल्कि आपके पूरे लुक को और भी स्मार्ट बना देते हैं। बहुत भारी ज्वेलरी की जगह मिनिमल ईयररिंग्स, छोटी चेन या कंगन काफी रहते हैं, जो हर कपड़े के साथ चल जाते हैं। साथ में एक स्लिंग बैग रखें, जो हल्का भी हो और ज़रूरी सामान रखने के लिए भी परफेक्ट हो।

ट्रैवल के समय सबसे ज़रूरी बात यही होती है कि आप कंफर्टेबल महसूस करें। घूमते-फिरते, सफ़र करते या लंबे समय तक बाहर रहने में अगर कपड़े ही चुभने लगें या भारी लगें, तो पूरा मूड खराब हो जाता है। इसलिए ऐसे कपड़े चुनें जो पूरे दिन पहनने में हल्के और कंफरटेबल हों, जिनमें बैठना, चलना और घूमना आसान लगे।

साथ ही यह भी ज़रूरी है कि उन कपड़ों में आपको खुद पर कॉन्फिडेंट महसूस हो, क्योंकि जब आप कॉन्फिडेंट होती हैं, तो आपका लुक अपने आप अच्छा लगने लगता है। याद रखें, ट्रैवल फैशन में स्टाइल से ज़्यादा जरूरी होता है आपका आराम और अच्छा महसूस करना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *