आज के समय में साड़ी (Saree) अब सिर्फ त्योहारों या खास मौकों पर ही नहीं पहनी जाती बल्कि अब तो यह मॉडर्न फैशन का एक ज़रूरी हिस्सा बन चुकी है। चाहे सोशल मीडिया हो, बॉलीवुड की हीरोइन्स हों या बड़े-बड़े फैशन शो हो हर जगह साड़ी को नए और स्टाइलिश अंदाज़ में पेश किया जा रहा है। आज की महिलाएँ ऐसी साड़ियाँ चुन रही हैं जो देखने में ट्रेंडी हों, पहनने में कंफर्टेबल हों और जिन्हें ऑफिस, पार्टी, शादी या कैजुअल आउटिंग कहीं भी आसानी से पहना जा सके।
यही वजह है कि साड़ी हर उम्र की महिलाओं की पहली पसंद बनती जा रही है। आजकल रंगों, फैब्रिक और ड्रेपिंग स्टाइल में इतने नए प्रयोग हो रहे हैं कि साड़ी हर लुक में फिट बैठ रही है। चलिए जानते हैं उन 5 साड़ियों के बारे में जो इस वक्त फैशन की दुनिया में सबसे ज़्यादा ट्रेंड कर रही हैं और जिनका क्रेज हर तरफ देखने को मिल रहा है।
1. ऑर्गेंज़ा साड़ी

ऑर्गेंज़ा साड़ी आजकल इसलिए ज़्यादा पसंद की जा रही है क्योंकि यह बहुत हल्की होती है और पहनने में भी बहुत कंफर्टेबल होती है। इसका हल्का सा शीयर लुक इसे खास और एलिगेंट बनाता है। ज़्यादातर ऑर्गेंज़ा साड़ियाँ पेस्टल रंगों में आती हैं, जिन पर खूबसूरत फ्लोरल प्रिंट या हल्का-सा डिज़ाइन होता है और बॉर्डर भी ज़्यादा भारी नहीं होता। यही वजह है कि यह साड़ी डे फंक्शन, कॉकटेल पार्टी या शादी के छोटे फंक्शन्स के लिए एकदम सही मानी जाती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे स्टाइल करने में ज़्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती, कम समय में पहने के बाद भी आपका लुक रॉयल और ग्रेसफुल नज़र आता है। जो महिलाएँ सिंपल रहते हुए भी स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, उनके लिए ऑर्गेंज़ा साड़ी एक बैटर ऑप्शन है।
2. हैंडलूम साड़ी
आज की ज्यादातर महिलाएं फैशन को लेकर बहुत एक्टिव रहती है और जो भी टेंड आरा उसे ट्राई जरूर करती है और आज महिलाएँ एक बार फिर हैंडलूम साड़ियों की तरफ रुख कर रही हैं। इन साड़ियों में सादगी के साथ-साथ एक अलग ही शान होती है। बनारसी, चंदेरी, महेश्वरी और टसर सिल्क जैसी हैंडलूम साड़ियाँ देखने में जितनी खूबसूरत होती हैं, उतनी ही ये हमारी भारतीय परंपरा और मेहनती कारीगरों की कला को भी दिखाती हैं। इन साड़ियों की खास बात यह है कि ये कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होतीं। चाहे कॉलेज की लड़की हो, वर्किंग वुमन हो या घर की बड़ी महिलाएँ हैंडलूम साड़ी हर उम्र पर खूब जंचती है और पहनने वाले को एक क्लासी और एलिगेंट लुक देती है।
3. डिजिटल प्रिंट साड़ी

डिजिटल प्रिंट साड़ीया आजकल यंग जनरेशन के बीच काफी पसंद की जा रही हैं। इन साड़ियों में ब्राइट और बोल्ड रंगों का इस्तेमाल होता है, साथ ही ऐब्स्ट्रैक्ट डिज़ाइन और अलग-अलग तरह के यूनिक पैटर्न इन्हें बाकी साड़ियों से अलग बनाते हैं। जो लड़कियाँ कुछ हटकर और मॉडर्न लुक चाहती हैं, तो उनके लिए ये साड़ियाँ एकदम परफेक्ट रहती हैं। ऑफिस पार्टी हो, कोई फेस्टिवल हो या दोस्तों के साथ कैजुअल आउटिंग हो, डिजिटल प्रिंट साड़ी हर मौके पर फ्रेश और स्टाइलिश लुक देती है। इसे सिंपल ब्लाउज़ और हल्की ज्वेलरी के साथ पहनें तो बिना ज़्यादा मेहनत के भी आपका लुक ट्रेंडी और अट्रैक्टिव नजर आता है।
4. प्री-ड्रेप्ड साड़ी
जिन महिलाओं को साड़ी पहनना नहीं आता या जिनके पास ज़्यादा समय नहीं होता, उनके लिए प्री-ड्रेप्ड साड़ी एक बेस्ट ऑप्शन रहती है। ये साड़ियाँ पहले से सिली हुई और अच्छी तरह सेट होती हैं, इसलिए इन्हें पहनने के लिए न तो प्लेट्स बनाने की झंझट होती है और न ही पिन लगाने की टेंशन। बस साड़ी पहनिए और कुछ ही मिनटों में आप पूरी तरह तैयार हो जाती हैं। यही वजह है कि वर्किंग वूमेन और कॉलेज गर्ल्स के बीच इसका ट्रेंड तेज़ी से बढ़ रहा है। ये साड़ियाँ दिखने में स्टाइलिश होती हैं और पहनने में बेहद कम्फर्टेबल, जिससे बिना ज़्यादा मेहनत के भी मॉडर्न और स्मार्ट लुक मिल जाता है।
5. क्लासिक सिल्क साड़ी
सिल्क साड़ी ऐसी होती है जो कभी भी फैशन से बाहर नहीं जाती। समय चाहे कितना भी बदल जाए, सिल्क साड़ी की शान हमेशा बरकरार रहती है। आजकल कांजीवरम और बनारसी सिल्क साड़ियों को नए और मॉडर्न तरीके से स्टाइल किया जा रहा है। महिलाएँ इन्हें ट्रेंडी ब्लाउज़, कमर पर बेल्ट और स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ पहन रही हैं, जिससे पूरा लुक और भी स्टाइलिश लगने लगता है। इस तरह की स्टाइलिंग से सिल्क साड़ी में पारंपरिक खूबसूरती भी नजर आती है और साथ ही ग्लैमरस टच भी मिल जाता है। शादी, त्योहार या किसी खास मौके पर यह लुक हर किसी को आकर्षित करता है और पहनने वाली को एक रॉयल फील देता है।
स्टाइल टिप्स
साड़ी पहनते समय अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो लुक और भी निखर जाता है। साड़ी के साथ ब्लाउज़ का सही डिजाइन चुनें, क्योंकि वही पूरे लुक को स्टाइलिश बनाता है। भारी साड़ी के साथ हल्की ज्वेलरी रखें और ऐसा फुटवियर पहनें जो कंफर्टेबल हो। सबसे ज़रूरी है कॉन्फिडेंट महसूस करना। अगर आप अपने वार्डरोब में कुछ नया जोड़ना चाहती हैं तो इन ट्रेंडिंग साड़ियों को ज़रूर ट्राय करें।