आजकल हेयर कलर Hair Colours सिर्फ़ सफ़ेद बाल छुपाने के लिए नहीं लगाया जाता, बल्कि ये आपके स्टाइल और पर्सनैलिटी को को यूनीक दिखाने का एक शानदार तरीका बन गया है। सही हेयर कलर लगने से आपका पूरा लुक बदल जाता है और आप अपने आप में ही कॉन्फिडेंट हो जाते है। कभी-कभी हमारा मन अपने लुक में कुछ यूनीकनेस ऐड करने का करता है इसमें आज के समय में सबसे मददगार होता है हेयर कलर जो न सिर्फ आपको एक नया लुक देता है बल्कि आपकी पूरी पर्सनालिटी को बदल कर रख देता हैं।

आज के समय में हर तरह के हेयर कलर बाजार में मौजूद हैं, जो हर मूड, हर उम्र और हर स्टाइल पर फिट बैठते हैं। और इसी ट्रेंड को देखते हुए फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल लेकर आया है आपके लिए हेयर कलर से रिलेटेड कुछ ऐसी टिप्स जिन्हें आपको जरूर पढ़ना चाहिए।
ट्रेंडी हेयर कलर शेड्स
इस सीज़न में हेयर कलर्स करके लोग खूब एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं क्योंकि आज सिर्फ नेचुरल ही नहीं बल्कि सॉफ्ट शेड्स, बोल्ड कलर्स भी ज़बरदस्त ट्रेंड में हैं। चॉकलेट ब्राउन, कैरामेल हाइलाइट्स और ऐश ब्लॉन्ड जैसे शेड्स उन लोगों को पसंद आ रहे हैं जो सादा लेकिन क्लासी लुक चाहते हैं, क्योंकि ये हर मौके पर अच्छे लगते हैं।
वहीं बरगंडी, वाइन रेड और कॉपर जैसे कलर्स उन पर जचते हैं जो भीड़ से अलग दिखना चाहते हैं और अपने लुक में यूनीकनेस लाना चाहते हैं। यंग गर्ल्स के बीच पेस्टल पिंक, ब्लू और पर्पल हाइलाइट्स का भी काफ़ी क्रेज़ है, जिन्हें हल्के-फुल्के टच में लगाया जा रहा है ताकि लुक क्यूट, फ्रेश और ट्रेंडी लगे।
इंडियन स्किन टोन के लिए बेस्ट हेयर कलर्स
इंडियन स्किन टोन पर ज़्यादातर वॉर्म शेड्स ही सबसे अच्छे लगते हैं, क्योंकि ये चेहरे पर नेचुरल चमक ले आते हैं। डार्क ब्राउन, चेस्टनट, महोगनी और हनी हाइलाइट्स ऐसे कलर्स हैं जो ज़्यादा चटख भी नहीं लगते और हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं। अगर आपकी स्किन टोन फेयर है, तो आप ऐश ब्राउन या सॉफ्ट ब्लॉन्ड जैसे हल्के शेड्स ट्राय कर सकती हैं, ये लुक को फ्रेश और एलिगेंट बनाते हैं।

वहीं जिनकी स्किन टोन व्हीटिश या डस्की होती है, उन पर बरगंडी और कॉपर जैसे शेड्स ज़्यादा खूबसूरत लगते हैं और चेहरे की खूबसूरती को और उभारते हैं। हेयर कलर करते समय अगर सही शेड चुन लिया जाए, तो हेयर कलर पूरे लुक को और भी अट्रैक्टिव बना देता है।
हेयर कलरिंग टेक्निक्स जो ट्रेंड में हैं
आजकल हेयर कलर करवाते समय लोग सिर्फ़ पूरे बालों में एक ही रंग लगाने तक नहीं हैं, बल्कि नई-नई टेक्निक्स भी खूब पसंद की जा रही हैं। बालायाज और ओम्ब्रे जैसी टेक्निक्स में रंग धीरे-धीरे ऊपर से नीचे बदलता है, जिससे बाल बहुत नेचुरल और सॉफ्ट दिखते हैं। वहीं ग्लोबल हेयर कलर उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो एक जैसा, साफ़ और पॉलिश्ड लुक चाहते हैं।
इसके अलावा हाइलाइट्स और लो-लाइट्स बालों में गहराई और वॉल्यूम जोड़ते हैं, जिससे बिना ज़्यादा मेहनत के सिंपल हेयरस्टाइल भी ज़्यादा स्टाइलिश और अट्रैक्टिव दिखने लगती है।