Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

कोचीन कार्निवल: केरल की इस औपनिवेशिक काल से चली आ रही परंपरा में इस तरह किया जाता है नए साल का स्वागत!

कोचीन कार्निवल

जिसे ‘फोर्ट कोच्चि कार्निवल’ भी कहा जाता है, केरल की सबसे उत्साहित और सांस्कृतिक परम्पराओं में से एक है। यह एक मेला या उत्सव नहीं, एकता और विरासत की खुशी है। हर साल दिसंबर के आख़िरी हफ्ते में कोच्चि शहर उत्साह से भर जाता है, जब गलियों में सजे रंग-बिरंगे पोस्टर, ढोल-नगाडे, समुद्र तट पर जुटती भीड़ और अनोखी सांस्कृतिक झलकियां लोगों का मन मोह लेती हैं। इस कोचीन कार्निवल की शुरुआत करने वाले लोगों का मक़सद था, नए साल का स्वागत ऐसे अंदाज़ में करना, जिससे कोच्चि का गौरव, इतिहास और सांस्कृतिक पहचान दुनिया भर में चमक सके। लोग इसे देखने के लिए देश-विदेश से आते हैं और यकीन मानिए, इस दौरान कोच्चि पूरी तरह किसी सजी हुई दुल्हन के जैसी लगती है।

कोचीन कार्निवल

क्यों मनाया जाता है?

इसके पीछे की भावना बेहद खूबसूरत है। कहा जाता है कि इस उत्सव की जड़ें 16वीं सदी में पुर्तगालियों के दौर से जुड़ी हैं। जब पुर्तगाली व्यापारी फोर्ट कोच्चि पहुंचे। उन्होंने नए साल का स्वागत बड़े जश्न के साथ करना शुरू किया और समय के साथ स्थानीय लोगों ने इस परम्परा को अपनाया और इसे अपने रंग में रंग दिया। यहां खुशी, भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक विविधता को सेलिब्रेट किया जाता है। एक खास परम्परा है पपनजी का दहन, जिसमें पुराने साल की बुराइयों को प्रतीकात्मक रूप से जला कर नया साल साफ मन और नई उम्मीदों के साथ शुरू किया जाता है। यह दृश्य हजारों लोगों की तालियों और आतिश बाज़ी के बीच बेहद रोमांचक लगता है।

कोचीन कार्निवल

मनाए जाने का तरीका!

यहां का स्ट्रीट परेड सबसे आकर्षक हिस्सा है ड्रम बीट्स, पारंपरिक ताइकुडु Taikkottu प्रस्तुतियां, कथकली नर्तक, कालारीपयट्टू के योद्धा, सजाए गए हाथी, बाइक और साइकिल स्टंट, रंगबिरंगे फ्लोट्स और थीम आधारित रथ, सब कुछ किसी फिल्म के ग्रैंड सेट जैसा। इसके अलावा बीच स्पोर्ट्स, नौका दौड़, मिट्टी की कला, फूड फेस्ट, डांस-ड्रामा, फैशन शो और स्थानीय मार्केट्स का अलग ही मज़ा है। सबसे ज़्यादा लोकप्रिय कार्यक्रम 31 दिसंबर की रात मरीन ड्राइव से लेकर फोर्ट कोच्चि बीच तक होता है, जहां लोग नए साल की काउंटडाउन एक साथ चिल्लाते हैं और आसमान रोशनी से भर जाता है।(यह दृश्य हजारों लोगों की तालियों और आतिश बाज़ी के बीच बेहद रोमांचक लगता है।)

कोचीन कार्निवल

कब और किसने शुरू किया यह कोचीन कार्निवल?

आधिकारिक रूप से यह 1984 में कोच्चि कार्निवल शुरू किया गया था, जब स्थानीय युवाओं के एक समूह ‘कोच्चि कार्निवल समिति’ ने इसे एक सुव्यवस्थित सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में आकार दिया। तब से यह लगातार हर साल मनाया जाता है और आज यह केरल के सबसे बड़े वर्षांत उत्सवों में शामिल है। अगर आप दिसंबर के आख़िरी सप्ताह यानी 20 से 31 दिसंबर के बीच कोच्चि पहुंचें, तो यह कोचीन कार्निवल आपके सफर की सबसे यादगार अनुभूति बन सकता है। क्योंकि इस बार 2025-2026 में यह उत्सव 25 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक मनाया जाएगा। ट्रैवलर्स के लिए बढ़िया समय होता है। सूरज की हल्की गर्मी, समुद्र की हवा, नाचते-गाते लोग और जश्न का समंदर दिल को खुश कर देते हैं

कोचीन कार्निवल

क्या अहमियत है इसकी?

‘कोचीन कार्निवल’ अहम है क्योंकि यह परम्परा सांस्कृतिक एकता, खुशियों और नई शुरुआत का प्रतीक है। यह स्थानीय कला, इतिहास और समुदायिक सद्भाव को दुनिया के सामने लाता है। हजारों पर्यटक यहां जुटते हैं, जिससे पर्यटन, अर्थव्यवस्था और स्थानीय पहचान को मजबूती मिलती है। यही इसे खास और महत्वपूर्ण बनाता है।

कोचीन कार्निवल

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *