Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

दिल्ली में पहली बार हॉट एयर बैलून राइड हुई चालू, अब पहाड़ों का मजा दिल्ली में!

hot-air-balloon-delhi

राइड कहां से लें और कब

यह राइड शुरू हुई है 29 नवंबर 2025 से और शुरुआत Baansera Park से हुई है। भविष्य में इस सेवा को अन्य स्थानों पर भी शुरू किया जा सकता है। जैसे Yamuna Sports Complex, Commonwealth Games Village Sports Complex और अन्य यमुना किनारे वाली जगहें।(इस राइड का पहला ट्रायल हाल ही में Baansera Park जो कि सराय काले खां में स्थित है में शुरू हुआ।)

hot-air-balloon-delhi

राइड का रोमांच

यह राइड टेथर्ड यानी रस्सियों से जमीन से बांधा हुआ बैलून है, जो लगभग 120–150 फीट की ऊंचाई तक जाता है। जब आप ऊपर होंगे, तो यमुना नदी, दिल्ली का शहर और आसमान से शहर की झलक सभी कुछ देखने को मिलेगा। राइड करीब 7 से 12 मिनट या 15–20 मिनट होती है ऑपरेशन कंपनी और मौसम के अनुसार

एक राइड कितने की होगी

hot-air-balloon-delhi

टिकट की कीमत ₹3,000 प्रति व्यक्ति तय की गई है। बैलून में एक-साथ अधिकतम चार लोग बैठ सकते हैं। सुरक्षा के लिए यह सुनिश्चित किया गया है कि बैलून नियंत्रित ऊंचाई और मौसम अनुसार उड़ान भरे यह विमान के उड़ान मार्ग से काफी नीचे और सुरक्षित जोन में होगा। इस नए अनुभव का मकसद है कि दिल्ली के लोग, चाहे युवा हों या परिवार, शहर के ऊंचाई से अलग अंदाज़ में देखें। हॉट एयर बैलून राइड न सिर्फ रोमांच है, बल्कि एक ताज़ा और नया तरीका है अपने शहर को देखने का।

hot-air-balloon-delhi

टिकट बुकिंग कैसे करें

फिलहाल जैसे ही राइड शुरू हुई है DDA और उनके निजी ऑपरेटर द्वारा राइड्स मैनेज हो रही हैं। आमतौर पर आप उस दिन पार्क जाकर या वेबसाइट ऑफिशियल नोटिस देख कर पता कर सकते हैं कि टिकट उपलब्ध हैं या नहीं। चूंकि यह पहली बार है, इसलिए पहले आओ पहले पाओ first-come, first-served का विकल्प हो सकता है इसलिए समय पर पहुंचना बेहतर रहेगा।

इसे भी पढ़ें- AJMER ELECTRIC CRUISE:अब आनासागर झील पर मिलेगा लग्जरी इलेक्ट्रिक क्रूज का मज़ा! मामूली खर्च में लीजिए गोवा जैसा आनंद!

hot-air-balloon-delhi

सबसे अच्छा समय कब जाएं

बैलून राइड के लिए शाम या धूप निकलने के बाद सबसे अच्छा रहेगा, क्योंकि उस समय धूप-रौशनी अच्छी रहती है और आसमान खुला होता है। अभी भी आप जा सकते हैं क्योंकि ठंडे मौसम में हवा स्थिर रहेगी और दृश्य साफ होंगे। वैसे एजेंसी का कहना है कि राइड के लिए मौसम और हवा की स्थिति ठीक होनी जरूरी है।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *