Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

ट्रैवल इंश्योरेंस कैसे करवाएं और क्यों? स्टेप टू स्टेप गाइड! इंश्योरेंस कराते समय यह गलती भारी पड़ सकती है!

travel-insurance

अब बात करते हैं कि ट्रैवल इंश्योरेंस कैसे करवाएं?

आज की तारीख में आप ऑनलाइन कुछ ही मिनटों में इसे खरीद सकते हैं। सबसे पहले आपको अपनी यात्रा की जगह, तिथियां, उम्र, और यात्रा का उद्देश्य जैसे स्टडी, टूरिज्म, ऑफिस टूर, मेडिकल टूर चुनना होगा। इसके बाद पॉलिसी प्रदाता कंपनी चुनें! भारत में प्रसिद्ध इंश्योरर हैं: ICICI Lombard, Tata AIG, Bajaj Allianz, Care Health, Reliance, HDFC ERGO, Aditya Birla आदि जिनमें से आप अपनी सुविधा अनुसार चुन सकते हैं। आप Policybazaar, InsuranceDekho, Coverfox जैसे प्लेटफॉर्म पर तुलना करके सबसे बेहतर प्लान चुन सकते हैं। वहां आपको sum insured यानी बीमा राशि चुननी होती है, जैसे ₹5 लाख, ₹10 लाख या 50,000 USD/100,000 USD। फिर आपको पासपोर्ट डिटेल, यात्रा की तारीखें और कुछ बेसिक कॉन्टैक्ट जानकारी भरनी होती है। पेमेंट करते ही आपकी पॉलिसी ईमेल में मिल जाती है, जिसे आप प्रिंट करके या मोबाइल में डाउनलोड करके यात्रा के समय साथ रख सकते हैं।( जबकि घरेलू यात्रा के लिए भी ₹50–₹200 में कवर मिल जाता है।)

travel-insurance

ट्रैवल इंश्योरेंस के सबसे बड़े फायदे क्या हैं?

सबसे बड़ा फायदा है मेडिकल और हॉस्पिटल खर्चों का कवरेज क्योंकि विदेश में इलाज की कीमतें बहुत ज्यादा होती हैं। उदाहरण के लिए, अमेरिका या यूरोप में एक सामान्य इमरजेंसी एडमिशन 3–5 लाख रुपये तक जा सकता है। फ्लाइट डिले या कैंसिल होने पर नुकसान की भरपाई, जैसे होटल बुकिंग का नुकसान, अगली फ्लाइट का खर्च शामिल हो सकता है। लगेज का खो जाना या डैमेज होना; कई बार एयरपोर्ट पर बैग मिस हो जाता है और जरूरी सामान खरीदने का खर्च इंश्योरेंस कंपनी कवर करती है। इसके अलावा पासपोर्ट खोने पर डुप्लीकेट पासपोर्ट की फीस और होटल स्टे भी मिल सकता है। अगर ट्रिप किसी मेडिकल या फैमिली इमरजेंसी की वजह से कैंसिल करनी पड़े, तो ट्रिप कैंसिलेशन कवरेज बहुत मददगार होता है। कुछ पॉलिसी एडवेंचर स्पोर्ट्स कवर भी देती हैं, खासकर यदि ट्रेकिंग, स्कूबा या पैराग्लाइडिंग करने वाले हों

travel-insurance

पॉलिसी लेते समय शर्तें जरूर पढ़ें।

अंत में एक जरूरी सुझाव यह है कि हर प्लान कवर अलग-अलग होता है, इसलिए सिर्फ सस्ता देखकर प्लान न लें। पहले जांच लें कि वह प्री-एक्सिस्टिंग डिजीज कवर करता है या नहीं, कैशलेस सुविधा है या नहीं, और ऑफिस घंटे के अलावा 24×7 हेल्पलाइन मिलती है या नहीं। अगर आप फैमिली के साथ सफर कर रहे हैं, तो फैमिली फ्लोटर प्लान सस्ता और बेहतर होता है। स्टूडेंट्स के लिए स्टूडेंट ट्रैवल इंश्योरेंस लंबे समय तक बहुत लाभदायक रहता है क्योंकि इसमें लैपटॉप और कॉलेज फीस जैसी चीजें भी कवर होती हैं। याद रखिए ट्रैवल इंश्योरेंस सिर्फ कागज़ नहीं बल्कि एक सुरक्षा ढाल है जो मुश्किल समय में आपके साथ खड़ी रहती है। सफर छोटा हो या बड़ा, देश में हो या विदेश में हमेशा इंश्योरेंस जरूर करवाएं क्योंकि सुरक्षा सबसे पहले और सबसे जरूरी है।

travel-insurance

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *