वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की टिकट पड़ती है एकदम सस्ती
जी हाँ, अगर आप इन नवरात्रों में माता वैष्णों देवी के दर्शन करना चाहते हैं तो अब आप बिलकुल रिज़नेबल और सभी सुविधाओं से लैस वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रैन से आसानी से जा सकते हैं।

खास बात यह कि इसे भारत की पहली शाकाहारी ट्रेन के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि इसके मेनू में नॉन वेज और अंडे शामिल नहीं हैं।
इसलिए अब माता के भक्त बिना किसी संकोच के इस शाही ट्रैन में इत्मीनान से यात्रा कर सकते हैं।

रूट
नई दिल्ली से कटरा आप 9 से 10 घंटे में आसानी से पहुंच सकते हैं। इस तरीन के स्टॉप में अंबाला कैंट, लुधियाना और जम्मू तवी शामिल हैं।
कब और समय
इस रूट पर यह ट्रैन मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन संचालित होती है। ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 6 बजे चलती है और दोपहर 2 बजे कटरा पहुंचती है। और वही रिटर्न में ट्रेन कटरा से दोपहर 3 बजे निकलती है और रात 11 बजे नई दिल्ली पहुंचती है।
टिकट की कीमत
लगभग 1,000 रुपए से लेकर 3,000 रुपए तक।