Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

5 Reasons Why Homestays Are Better Than Hotels

क्यों बढ़ रहा है पहाड़ों की यात्रा करते समय होम स्टे का ट्रेंड, जानिए कारण

होम स्टे क्या है ?
होम स्टे कोई उस जगह पर रहने वाले का घर का एक हिस्सा होता है जहाँ विस्टर्स को ठहरने की सुविधा प्राप्त कराई जाती है शुल्क देके | उस घर में रहने वाला परिवार मुख्या रूप से रहने, सोने की व्यवस्था करते है लेकिन कुछ जगहों पर खाने, लोकल जगहों की यात्रा, और पिक-अप्स जैसी सुविधाएँ भी प्राप्त कराई जाती है |


होम स्टे के 5 फायदे (5 advantages of home stay)


1. एक स्थानीय अनुभव प्राप्त करें
नई चीज़ों को एक्सपीरियंस करना ही एक यात्रा का मुख्या आधार होता है | एक होम स्टे में रहने से अच्छा और कोई एक्साईटिंग और स्थानीय एक्सपीरियंस हो ही नहीं सकता | जहाँ एक होटल में आपको आरामदायक सुविधाएँ दी जाती वहीं एक होम स्टे में आपको जगह के वास्तविक सार का अनुभव करने को मिलता है |

Reasons Why Homestays Are Better Than Hotels


2. घर से दूर घर वाला एहसास
होटल में एक-दो दिन बिताने के बाद घर जैसे आराम और एहसास की कमी महसूस होने लगती है | होम स्टे एक सुखद अनुभव देता है, जिससे आपको घर जैसा एहसास मिलता है | आप घर की तरह अपनी बालकनी में आराम से बैठकर चाय और सीनरी का लुफ्त उठा सकते, घर में टहल सकते हैं या कभी भी कुछ भी कर सकते हैं |


3. अपने डेस्टिनेशन के असली रंग देखे
एक होम स्टे ओनर या वहाँ रहने वाला परिवार जो टूर गाइड आपको देंगे वो शायद ही आपको किसी गाइड बुक में मिले | वह अपने गेस्ट को ये सुविधा देते है जिससे विज़िटर गॉंव या लोकल एरिया को एक्स्प्लोर करे और वहाँ की सीनिक ब्यूटी को नज़र भर कर देखे और खूबसूरती से भरे शार्ट-कट रास्ते खोज कर देते है जिससे आपको एक्स्प्लोर में और आनंद मिलता है |


4. लोकल खाने का लुफ्त उठाएँ

Reasons Why Homestays Are Better Than Hotels


किसी भी जगह पर जाने के बाद आपको किसी भी होटल में आपको हर तरह के मन पसंदीदा व्यंजन तो मिल जाएँगे लेकिन जो मज़ा वहाँ के लोकल खाने में है वो शायद किसी और चीज़ में शायद ही मिले | वहाँ रहने से हमे पता चलता की उस खाने में किस किसम की चीज़ों का उपयोग किआ गया है और कुछ न्य सीखने को मिलता है |
5. एक किफायती विकल्प
एक होटल में आपको प्रोफेशनल और लक्ज़री सर्विस दी जाती है जिसका आपको अलग से और ज्यादा भुगतान देना पड़ता है जहाँ आपको सिर्फ व्ही देखने को मिलता है जो होटल के जरिए निर्धारित होता है लेकिन वहीं होम स्टे करना किफायती होता है और साथ ही आपको अलग-अलग चीज़ें एक्स्प्लोर करने को मिलती है |

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *