Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

Itra and Sugandhi Festival in Sundar Nursery

सुन्दर नर्सरी में इत्र और सुगंधी फेस्टिवल का जलवा


दिल्ली पर्यटन विभाग का तीन दिवसीय ‘इत्र और सुगंधी महोत्सव’ शुक्रवार को निजामुद्दीन की सुंदर नर्सरी में शुरू हुआ। जो रविवार 19 मार्च को प्रसिद्ध गायकों के रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समाप्त होगा।(Itra and Sugandhi Festival in Sundar Nursery)

पर्यटन मंत्री आतिशी ने महोत्सव का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह महोत्सव दिल्ली सरकार की कई प्रमुख पहलों का हिस्सा है, जो पारंपरिक उद्योगों को बढ़ने और फलने-फूलने के लिए एक मंच प्रदान करता है।


इस फेस्ट में 19 मार्च रविवार को अरोमाथेरेपी और सुगंध बनाने की कार्यशालाओं के आयोजन के अलावा, प्रसिद्ध गायक निजामी ब्रदर्स और नूरान सिस्टर्स द्वारा मनमोहक प्रस्तुति भी दी जाएगी.

यह तीन दिवसीय महोत्सव सुंदर नर्सरी में दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे आयोजित किया जा रहा है .
मेले को आकर्षक बनाने के लिए हस्तशिल्प, कलात्मक उत्पादों और विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल भी पर्यटकों के लिए लगाए गए हैं। पर्यटक खाने पीने और खरीददारी का भी जी भर कर लुत्फ़ उठा सकते हैं।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *