Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

बॉलीवुड के ये 5 लहंगे आज भी बने हुए हैं फैशन इंस्पिरेशन

लड़कियाँ अक्सर कन्फ्यूज़ रहती हैं कि वेडिंग सीज़न में कौन-सा ऐसा लहंगा पहनें जो रॉयल भी लगे और जिसकी डिज़ाइन के लिए ज़्यादा दिमाग भी न लगाना पड़े। ऐसे में बॉलीवुड के आइकॉनिक लहंगे एकदम परफ़ेक्ट ऑप्शन बन जाते हैं। रानी मुखर्जी, प्रीति ज़िंटा, करीना कपूर और काजोल ने अपनी कई फिल्मों में ऐसे-ऐसे लहंगे पहने हैं, जिन्हें आज भी लोग खूब पसंद करते हैं।

और इन्हें ज़िंदगी में एक बार रीक्रीऐट करके पहनने का दिल तो आपका भी ज़रूर किया होगा| इन लहंगों की सबसे खास बात यह है कि इनकी डिज़ाइन बिल्कुल अलग होती है, जो आपको एक यूनिक और ग्लैमरस लुक देती है।

बॉलीवुड के सुपरहिट- आज की इंस्पिरेशन

जैसे ही वेडिंग सीज़न पास आता है, लड़कियों में हमेशा इस बात की एक्साइटमेंट रहती है कि कोई ऐसा आउटफ़िट पहना जाए जो ट्रेंडी भी हो और सबकी पसंद भी। और अगर बात शादी या किसी बड़े फंक्शन की हो, तो बॉलीवुड के लहंगों से बेहतर इंस्पिरेशन और कुछ हो ही नहीं सकता।

बॉलीवुड के कुछ आउटफ़िट्स ऐसे हैं जो जब रिलीज़ हुए थे तब भी सुपरहिट थे और आज भी उतने ही पॉपुलर हैं। और हम आपके लिए ऐसे ही कुछ औटफिट्स ले कर आयें हैं|

करीना कपूर का ‘बोले चूड़ियां’ लहंगा

कभी खुशी कभी ग़म में करीना कपूर ने “बोले चूड़ियां” सॉन्ग में जो पीच कलर का लहंगा पहना था, वो आज भी बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर और आइकॉनिक लहंगों में गिना जाता है। इस लहंगे को जितनी तारीफ़ मिली थी, उतनी शायद किसी और फिल्मी लहंगे को नहीं मिली होगी।

इस पीच-कलर वाले लहंगे में हेवी एम्ब्रॉयडरी, वाइब्रेंट कलर-पालेट और एक ट्रडिशनल से वाइब है, जो इसे और भी खूबसूरत बनाता है। इसका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट यह है कि अगर आप इसे अपनी ज़िंदगी में कभी संगीत या किसी फंक्शन में पहनती हैं, तो आपका लुक एकदम ग्लैमरस और स्टाइलिश दिखाई देगा।

प्रीति ज़िंटा का ‘माही वे’ लहंगा

कल हो ना हो के “माही वे” गाने में प्रीति ज़िंटा ने जो ब्लू और न्यूड कॉम्बिनेशन वाला लहंगा पहना था, उसकी बात ही कुछ और है। यह लहंगा खास तौर पर उन लोगों के लिए परफ़ेक्ट माना जाता है जिन्हें हल्के और सॉफ्ट रंग पसंद आते हैं या जिन पर लाइट शेड्स ज्यादा अच्छे लगते हैं।

इस लहंगे पर की गई खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी इसे किसी भी फंक्शन में एक एलीगेंट और फेस्टिव लुक देती है। तो अगर आप मेहंदी या संगीत जैसे फंक्शंस के लिए बेस्ट ऑप्शन ढूंढ रही हैं, तो यह लहंगा दोनों ही मौकों के लिए एकदम बेस्ट ऑप्शन है।

रानी मुखर्जी का ‘शावा-शावा’ लहंगा

कभी खुशी कभी ग़म के “शावा शावा” गाने में रानी मुखर्जी ने जो म्यूटेड गोल्डन टोन वाला एम्ब्रॉयडरी लहंगा पहना था, वह उस समय भी सुपरहिट था और आज भी वेडिंग, संगीत नाइट या किसी भी फेस्टिवल के लिए टॉप इंस्पिरेशन माना जाता है। इस लहंगे की खासियत है इसका गोल्डन कलर, ग्लैमरस ब्लाउज़ और शिमर डिटेलिंग, जो मिलकर इसे एकदम परफेक्ट और रॉयल लुक देते हैं। तो अगर आप भी बॉलीवुड स्टाइल लहंगा पहनने का मन रखती हैं, तो इस लहंगे को ज़रूर ट्राई करें ये आपको एकदम शो-स्टॉपर लुक देता है|

करीना कपूर का ‘मैं प्रेम की दीवानी हूँ’ वाला लहंगा

फिल्म मैं प्रेम की दीवानी हूँ में करीना कपूर ने जो ऑरेंज शेड वाला लहंगा पहना था, वो बॉलीवुड का एक आइकॉनिक और हमेशा ट्रेंड में रहने वाला लहंगा माना जाता है। यह लहंगा खास तौर पर किसी करीबी रिश्तेदार की शादी में पहनने के लिए एकदम परफेक्ट है।

इस लहंगे को पहनते ही आपका लुक बिल्कुल मॉडल-जैसा हो जाता है। इसलिए जो लड़कियाँ ब्राइट कलर्स पसंद करती हैं, उनके लिए तो यह लहंगा सच में एकदम बढ़िया और ध्यान खींचने वाला ऑप्शन है।

काजोल का ‘कुछ कुछ होता है’ लहंगा

कुछ कुछ होता है में काजोल का ब्राउन-गोल्डन ट्रेडिशनल लहंगा उस समय भी बेहद पसंद किया गया था और आज भी इंडियन फंक्शंस के लिए एक परफेक्ट आउटफ़िट माना जाता है। इस लहंगे पर की गई ट्रेडिशनल एम्ब्रॉयडरी इसकी सबसे बड़ी खूबी है, जो इसे क्लासिक और रिच लुक देती है। यह लहंगा एंगेजमेंट या सगाई जैसे फंक्शंस में ब्राइडल लुक के लिए एकदम एलीगेंट ऑप्शन माना जा सकता है। इसका कलर-टोन और एथनिक स्टाइल इसे हर मौके पर खूबसूरत और टाइमलेस बनाता है

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *