भारत की ट्रेडिशनल साड़ियों में अगर किसी एक नाम को राजसी विरासत का प्रतीक माना जाए, तो वह है माहेश्वरी साड़ी। मध्य प्रदेश के हिस्टोरिकल शहर महेश्वर में जन्मी यह साड़ी सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि नर्मदा तट के क्लचर, कला और रानी अहिल्याबाई होल्कर की दूरदर्शिता का खूबसूरत मिक्सचर है। इसकी कहानी 18वीं शताब्दी के आख़िरी वर्षों में शुरू होती है, जब महेश्वर रानी अहिल्याबाई की राजधानी हुआ करती थी। वहीं से इस शानदार हैंडलूम ट्रेडिशन ने उड़ान भरी।
रानी अहिल्याबाई होल्कर और माहेश्वरी साड़ी
माहेश्वरी साड़ी की शुरुआत रानी राजमाता अहिल्या देवी होल्कर ने की थी, जिनका मोटिव था स्थानीय अर्थव्यवस्था को मज़बूत करना और दरबार के लिए ऐसे कपड़े तैयार करवाना जो सादगी और शाही गरिमा दोनों को दर्शाए। उन्होंने सूरत और मांडू से स्किल्ड बुनकरों को महेश्वर बुलाया और उन्हें शाही परिवार की महिलाओं के लिए नौ गज की साड़ियाँ तथा मेहमानों के लिए टर्बन फैब्रिक बुनने का कार्य सौंपा। माना जाता है कि पहली माहेश्वरी साड़ी का डिज़ाइन स्वयं रानी ने तैयार किया था। उनकी लाइफस्टाइल, सिंपलिसिटी और एलियांस इन साड़ियों में आज भी देखने को मिलती है।

टाइम के साथ-साथ यह ट्रेडिशनल क्लचर कमजोर होने लगा था, लेकिन 1978–79 में होल्कर परिवार के रिचर्ड और सैली होल्कर ने इसे पुनर्जीवित करने का जिम्मेदारी उठाया। उन्होंने रहवा सोसायटी की स्थापना की और साथ ही एक नॉन प्रॉफिट संस्था, जिसका उद्देश्य था स्थानीय बुनकरों, खासकर मेरू समुदाय की महिलाओं को रोज़गार देना, उनके लिए घर बनाना और बच्चों के लिए फ्री स्कूलिंग जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराना शुरू किया। जिसे माहेश्वरी सदी फिर चल पड़ी और माहेश्वरी साड़ी को फिर से देश-विदेश में पहचान मिली है, और इसका श्रेय काफी हद तक इस रिवाइवल मूवमेंट को जाता है।
क्यों है इसकी बुनावट ख़ास?
माहेश्वरी साड़ी अपनी फैब्रिक क्वालिटी के लिए बेहद मशहूर है। ये साड़ियाँ कॉटन और सिल्क के मिक्सचर से बनती है ताना में सिल्क और बाना में कॉटन। इस कॉम्बिनेशन के कारण साड़ी लाइटवेट, ब्रिथेबल, और समर फ्रेंडली बनती है, साथ ही इसमें सिल्क जैसी हल्की चमक भी रहती है। असली माहेश्वरी साड़ी न तो भारी होती है और न ही मोती बल्कि वह एकदम ग्रेसगोल, सॉफ्ट और एलिगेंट फील देती है।
इस साड़ी की सबसे अनोखी पहचान इसका रिवर्सिबल बॉर्डर है, जिसे लोकल लैंग्वेग में बुगड़ी या कोर कहा जाता है। यह बॉर्डर दोनों तरफ से एक जैसा दिखता है, जो इसे प्रैक्टिकल और स्टाइलिश बनाता है। इसके पल्लू पर पाँच धारियाँ होती हैं जिसमें तीन रंगीन और दो सफेद होती है। बॉर्डर पर किया गया जटिल ज़री वर्क इसे और भी रॉयल लुक देता है।
माहेश्वरी साड़ी के ट्रेडिशनल मोटिफ्स
माहेश्वरी साड़ी के मोटिफ्स महेश्वर के अहिल्या किले की वास्तुकला और आसपास की नेचर ब्यूटी से इंस्पायर होते हैं। इनमें कंगुरा, चटाई, ईंट, हीरा, चमेली, कमल, मोर और लहरिया जैसे डिज़ाइन बहुत फेमस हैं। ये ट्रेडिशनल मोटिफ्स साड़ी को टाइमलेस ब्यूटी देते हैं और इसे किसी भी खास मौके के लिए परफेक्ट बनाते हैं।

रंगों की बात करें तो माहेश्वरी साड़ी का प्लेट बेहद रिच है। हल्दी-कुमकुम जैसा ट्रेडिशनल येलो रेड कॉम्बिनेशन, ग्रीन , पीकॉक ब्लू, पैरट ग्रीन, डीप मरहूम और गोल्ड शेड्स सबसे ज़्यादा पसंद किए जाते हैं। ये रंग इसे ग्रेसफुल, फेस्टिव और रॉयल लुक देते हैं। आजकल पेस्टल शेड्स और कंटेंपरी कलर कॉम्बिनेशनस की मांग भी बढ़ रही है।
GI टैग और ऑथेंटिसिटी
माहेश्वरी साड़ियों को GI टैग भी मिला हुआ है, जो इसकी ऑथेंटिसिटी की गारंटी देता है। इसका मतलब यह है कि असली माहेश्वरी साड़ी सिर्फ महेश्वर क्षेत्र में हैंडलूम पर बनने वाली साड़ियों के लिए ही मान्य है। यह इसकी हिस्ट्री और कल्चर दोनों पहचान को सुरक्षित रखता है।
आज माहेश्वरी साड़ी सिर्फ ट्रेडिशनल वियर नहीं रही, बल्कि मॉडर्न फैशन का भी एक अहम हिस्सा बन चुकी है। यह लाइटवेट, एलिगेंट और क्लासी होती है, इसलिए फेस्टिवल्स, फैमिली इवेंट्स, ऑफिस फंक्शंस या सिंपल दिनभर के पहनावे हर जगह परफेक्ट फिट रहती है। इसकी सिंपलिसिटी और रॉयल चार्म इसे हर जनरेशन का फेवरेट बना देती है।