Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

पायल एक बार फिर आई फैशन में, जो हर लुक को बना देगी आइकॉनिक- Payal

पायल सिर्फ एक ज्वेलरी नहीं होती, बल्कि पैरों की ख़ूबसूरती बढ़ाने वाला एक ऐसा गहना होती है जिसे हर औरत पसंद करती है। भारत में लड़कियों और औरतों को पायल पहनते हुए लगभग 8000 साल हो चुके हैं, क्योंकि पायल पहनने की शुरुआत सिन्धु शैली सभ्यता से मानी जाती है। तो आप सोच सकते हैं इतनी पुरानी विरासत जो आज भी इतनी ट्रेंड में है, और यही तो है पायल की असली खूबसूरती।

भारत में पायल को जाने कितने ही नामों से जाना जाता है। जैसे-जैसे भाषा बदलती है, वैसे-वैसे ही इसके नाम भी बदलते हैं, पर इसकी चमक हमेशा एक सी ही रही। हिंदी में पायल, पंजाबी में झांझर, बंगाली में नूपुर हर नाम अपने आप में एक कल्चर को दर्शाता है। यही वजह है कि पायल पूरे भारत में सदियों से एक खास ज्वेलरी मानी जाती है।

भारतीय शादी में तो पायल जरूरी गहनों में से एक है और पायल को ही तो प्यार की निशानी माना जाता है। ऐसी कई स्टोरीज़ जो भारत में पायल पर लिखी गई हैं। भारत में कई तरह की पायल पाई जाती हैं सिल्वर पायल, गोल्ड पायल, मिक्स मेटल पायल, और आज की मॉडर्न पसंद के मुताबिक लेदर, प्लास्टिक और नायलॉन की पायल भी खूब पसंद की जाती हैं। आम तौर पर छोटी-छोटी कड़ियों से बनी घुँघरू वाली पायल, जो पैर रखते ही मीठी सी ट्यून देती है, और बिल्कुल सिंपल चे़न-टाइप वाली पायल आजकल सबसे ज़्यादा ट्रेंड में दिखाई देती है।

इसके साथ-साथ मोती वाली पायल, कुंदन पायल, और हेवी घुँघरू पायल भी आजकल महिलाओं की पहली पसंद हैं। ये सभी पायल आसानी से हर बाज़ार में मिल जाती हैं और क्योंकि ये बजट-फ़्रेंडली भी होती हैं, इसलिए इन्हें कोई भी आराम से खरीद सकता है। नीचे कुछ ऐसी पायलों के बारे में बताया गया है सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग में हैं|

मोती वाली पायल एकदम सिंपल, क्लासिक और हर आउटफिट के साथ परफेक्ट मैच करने वाली पायल होती है। यह न सिर्फ़ देखने में खूबसूरत लगती है, बल्कि आपके पैरों को भी उभारकर और निखारकर दिखाती है। ऊपर से अगर आप इसके साथ आलता लगाएँ, तो पायल और आलता का यह कॉम्बिनेशन आपके पैरों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है।

अगर आप भी शाही पायलों की शौकीन हैं, जो दिखने में एकदम हैवी स्टाइल की होती हैं, तो यह पायल आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। यही पायल तो दुल्हनों की फ़ेवरेट होती है, क्योंकि यह बिना ज़्यादा पैसे ख़र्च करवाए आपको एकदम रॉयल लुक देती है।

यह पायल हर फ़ंक्शन में बेस्ट चॉइस मानी जाती है चाहे पूजा हो, फेस्टिवल हो, कोई पार्टी हो या शादी हर जगह इसके चाहने वाले मिल जाते हैं। जब इसके स्टाइलिश घुँघरू बजते हैं, तो उससे निकलने वाली मीठी सी आवाज़ सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। तो अगर आप भी चाहती हैं कि सबकी नज़रें आप पर टिकें, तो यह पायल आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है।

और अगर आप हल्की पायल पसंद करती हैं, जो पैरों में भारी न लगें, तो यह मल्टी कलर वाली पायल आपके लिए बिल्कुल सही है। आजकल यह सिर्फ़ ट्रेंड में ही नहीं, बल्कि दुल्हनों की भी पहली पसंद बन चुकी है, क्योंकि उनका लहंगा और ज्वेलरी पहले ही एटने भारी हो जाते है, इसलिए वे अपनी पायलों को थोड़ा हल्का रखना पसंद करती हैं। जिससे इसकी डिमांड पूरे भारत में हैं|

इससे पहले कि यह ट्रेंड निकल जाए, आपको इन पायलों का कलेक्शन अपनी ज्वेलरी में ज़रूर जोड़ लेना चाहिए

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *