आजकल हम चाहे मानें या न मानें, पर हमारी पर्सनैलिटी कहीं न कहीं हमारे कपड़ों से ही जानी जाती है। और जब बात सर्दियों के कपड़ों को चुनने की हो तो अक्सर लोग कन्फ्यूज़ हो जाते हैं, क्योंकि सर्दी के कपड़ों में कौन-सा कलर मैच होगा, कौन-कौन-सा डिज़ाइन ट्रेंडिंग में चल रहा है यह बहुत कम ही लोगों को पता होता है। ज़्यादातर लोग जैकेट्स या सर्दियों के कोई भी कपड़े यह सोचकर पहन लेते हैं कि इससे सिर्फ ठंड जानी चाहिए, फैशन के बारे में बहुत कम सोचते हैं। पर आज के समय में फैशन बहुत आगे निकल चुका है। Sweaters
अब सर्दियों के कपड़ों में भी ट्रेंडिंग स्वेटर्स आ गए हैं। तो अगर आप अभी भी वही पुरानी जैकेट में रहेंगे तो आपकी पर्सनैलिटी लो लग सकती है। लेकिन वहीं अगर आप ट्रेंडिंग स्वेटर्स जैसे रिब्ड -टर्टलनेक, आर्गिलपैटर्न ओवरसाइज़्ड स्वेटर, पोलो स्वेटर्स पहनेंगे तो आपकी पर्सनैलिटी बिल्कुल क्लासी और स्टाइलिश व्यक्ति की तरह लगेगी। तो हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे ही कुछ ट्रेंडी और क्लासी डिज़ाइन्स, जिनकी डिटेलिंग नीचे दी गई है।
रिब्ड-टर्टलनेक (High Neck)
रिब्ड टर्टल नेक आमतौर पर इनर की तरह पहना जाता है। लुक के हिसाब से इसे अक्सर ब्लेज़र या कोट के अंदर पहनते हैं। हालांकि आजकल यह एक स्वेटर के रूप में भी प्रयोग किया जाने लगा है, जिसमें महिलाएँ इन्हें थोड़े से लूज़ साइज में अकेले पहन लेती हैं। इसका जो हिस्सा हमारा गला कवर करता है, वह हमारी ठोड़ी तक जाता है, जिसके कारण हमें बाहर की ठंड से बचाव के साथ-साथ एक बॉसी लुक भी मिलता है। और क्योंकि यह इस समय बहुत ट्रेंडिंग में चल रहा है, तो इस विन्टर यह तो आपके पास ज़रूर ही होना चाहिए।
आर्गिलपैटर्न
इस स्टाइल के ज़्यादातर हाफ स्वेटर्स होते हैं, जिन्हें किसी शर्ट या कभी कभी किसी स्वेटर के ऊपर डाला जाता है। यह न सिर्फ लुक्स में अच्छी लगती हैं, बल्कि आपको एक शांत-सी कूल वाइब्स भी देती हैं और यह स्टाइल सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी सबसे ज़्यादा ट्रेंडी चलने वाला डिज़ाइन है। आमतौर पर यह चेक वाले स्वेटर्स होते हैं, जो ज़्यादतर स्लीव्स लेस होंते हैं, इसी कारण इनके अंदर हमेशा शर्ट या फिर कोई स्वेटर डाला जाता है, और क्योंकि यह हमारे चेस्ट वाले एरिया को कवर रखता है, इस वजह से अगर आप इसे स्वेटर पे न डाल के सिर्फ शर्ट के साथ भी पहनते हैं तो भी आपको ठंड बहुत कम लगेगी। तो इस बार अपने विंटर कलेक्शन में इसे जोड़ना तो गलती से भी मत भूलिए।
ओवरसाइज़्ड स्वेटर
अगर आपको भी एस्थेटिक लुक क्रिएट करना बहुत पसंद है तो यह ओवरसाइज़्ड स्वेटर सिर्फ आपके लिए बना है, क्योंकि अक्सर लोग ओवरसाइट टी-शर्ट, ओवर साइज स्वेटरस को एस्थेटिक मानते हैं। साथ ही अगर आप बी टी एस लवर हैं तो आपको ये स्वेटर बहुत पसंद आएंगे क्योंकि के ड्रामा में इस तरह के कपड़े बहुत पसंद किए जाते हैं। तो अगर आपको नॉर्थ कोरिया, नॉर्थ कोरियन ड्रेसेस बहुत पसंद हैं तो आपके लिए ये स्वेटर एकदम परफेक्ट है। और साथ ही अगर आपका वेट ज्यादा है तो यह ओवर साइज स्वेटर अक्सर लोगों की वजन को कम या उनके मोटापे को कुछ छुपाने का काम करते हैं। तो अगर आप ओवर साइज स्वेटर पहनते हैं तो आपकी बॉडी ऑटोमैटिकली स्लिम और ट्रिम दिखने लगेगी।
पोलो स्वेटर्स
पोलो स्वेटर एक ऐसा स्वेटर होता है जिसके गले पर हल्का-सा कॉलर बना होता है, बिलकुल वैसे जैसे पोलो टी शर्ट में होता है। इसकी सबसे खास बात यही होती है कि यह न तो पूरी तरह फॉर्मल लगता है और न ही कैज़ुअल बल्कि यह दोनों का एक परफेक्ट मिक्स्चर है। और इसके फ्रंट में छोटे-छोटे बटन्स होते हैं, जिन्हें आप खोलकर या बंद करके अपनी स्टाइल के हिसाब से पहन सकते हैं। पोलो स्वेटर को पहनते ही आपका लुक एकदम साफ-सुथरा, क्लासी और स्मार्ट दिखाई देगा। यह सर्दियों में खासतौर पर इसलिए ट्रेंड में रहता है क्योंकि यह भारी भी नहीं होता और गर्म भी बहुत अच्छी तरह रखता है।
इसे आप जीन्स, ट्राउजर या यहाँ तक कि स्कर्ट के साथ भी पहनें लुक हमेशा एलीगेंट ही आता है। अगर आप ऐसा स्वेटर चाहते हैं जो दिखने में सिंपल होकर भी स्टाइलिश लगे और हर आउटफिट के साथ मैच हो जाए, तो आपकी विंटर वॉर्डरोब में पोलो स्वेटर्स ज़रूर होना चाहिए।