लड़कियां अक्सर शादी के सीज़न में बहुत टेंशन में आ जाती हैं, और इसकी सबसे बड़ी वजह होती है ज्वेलरी जिसमे हम अपनी और दूसरों की ज्वेलरी के बारे में सोचने लगते हैं की कौन कोनसी ज्वेलरी पहन रहा है, और जब शादी किसी बहुत खास की हो, तब तो हमारे आउटफिट से लेकर ज्वेलरी, और ज्वेलरी से लेकर फुटवियर तक सब कुछ बिल्कुल यूनिक होना चाहिए। ऐसे में रानी हार से बेहतर कोई ऑप्शन हो ही नहीं सकता, जो आपको रॉयल लुक देने के साथ-साथ शादी में सबसे यूनिक और खूबसूरत भी बनाता है।
इसीलिए फ़ाइव कलर्स ऑफ़ ट्रैवल लेकर आए हैं ऐसे 6 खूबसूरत और ट्रेंडिंग रानी हार डिज़ाइन, जिन्हें आप अपने किसी भी खास की शादी में कॉन्फिडेंस के साथ पहन सकती हैं।
मल्टी लेयर्ड रानी हार
मल्टी लेयर्ड रानी हार हर लुक को इन्स्टेन्टली ग्रैंड बना देता है। इसकी कई लेयर्स इसे गले में एक रॉयल और फुल लुक देती हैं, जो शादी जैसे खास ऑकेशन पर आपको सबसे अलग दिखाता हैं। इसे पहने के बाद आप खुद अपनी नजरे अपने चेहरे से नहीं हटा पायेंगी|
मोती और पर्ल रानी हार
मोती और पर्ल वाला रानी हार हमेशा से एलीगेंस की निशानी रहा है। इसका सॉफ्ट और क्लासिक सा लुक किसी भी आउटफिट को एक मजेदार सा लुक देता है और आपको एक सिंपल पर खूबशूररत ब्यूटी देता है। जो आपके मन को सेटिसफाय कर देता है|
पोल्की रानी हार
पोल्की डिजाइन वाला रानी हार ट्रेडिसनल खूबसूरती का एक बेहद शानदार एग्ज़ैम्पल है। इसके डिटेल्ड पैटर्न और नाज़ुक एमबरोइड्री इसे बिल्कुल ट्रेडिशनल और देसी रॉयल्टी का टच देता हैं। और आज के समय में ये सबसे ज्यादा ट्रेंडी हैं|
कलरफुल स्टोन रानी हार
अगर आप चाहते हैं कि आपकी ज्वेलरी दूर से ही चमक उठे, तो कलरफुल स्टोन रानी हार आपके लिए परफेक्ट है। इसके चमकीले रंग शादी के आउटफिट में एक चमक और फ्रेश लुक जोड़ देते हैं। जो आपको पूरी सादी में फ्रेश रखता हैं|
रॉयल टेंपल डिजाइन रानी हार
टेंपल डिजाइन रानी हार अपनी हेवी कारीगरी और देवी-देवताओं वाली डिजाइन के लिए जाना जाता है। इसे पहनकर हर लड़की का लुक एकदम रॉयल और ट्रडिशनल हो जाता है। उसके साथ ही ये हार साउथ इंडिया की ब्राइडलस में भी बहुत पहनना जाता हैं|
कुंदन रानी हार
कुंदन रानी हार हमेशा से ब्राइडलस का फेवरेट रहा है। इसकी चमकदार कुंदन सेटिंग चेहरे की रौनक और भी बढ़ा देती है और आपके पूरे लुक को शाही ग्लो देती है। जिससे आपको पूरी सादी अटेन्ड करने में भी मज़ा आएगा|