फैशन में एक बात हमेशा कॉमन रही है जो पुराने स्टाइल होते हैं, वही समय के साथ नए अंदाज़ में वापस लौट आते हैं। चाहे बात हो 70s की, 90s की या फिर किसी और दौर की हो, उनके कुछ आइकॉनिक स्टाइल आज फिर से ट्रेंड में हैं। नए तरीकों और फ्रेश वाइब के साथ ये लुक्स (Retro look) यंग जनरेशन को भी खूब पसंद आ रहे हैं।
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज ऐसा क्या-क्या ट्रेंड कर रहा है, तो फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल का ये ब्लॉग आपके लिए ही है जहाँ आप जानेंगे कि कौन से ऐसे रेट्रो लुक्स हैं जो आज भी ट्रेंडिंग नम्बर वन चल रहे हैं।
Bell bottom और High Waist Pant
70s का बेल-बॉटम स्टाइल और हाई-वेस्ट ट्रेंड आज फिर से खूब चल रहा है। हाई-वेस्ट बेल-बॉटम जींस या पैंट न सिर्फ आपको टॉल दिखाती है, बल्कि आपकी पूरी लुक को और भी स्टाइलिश बना देती है। इसे पहनने के बाद आपका फिगर ज़्यादा बैलेंस्ड और परफेक्ट लगता है। अगर आप इसे क्रॉप टॉप या फिटेड टी/शर्ट के साथ स्टाइल करें, तो आपका लुक एकदम परफेक्ट रेट्रो वाइब देता है।
पोल्का Dots और फ्लोरल Prints
रेट्रो फैशन की बात हो और पोल्का डॉट्स या फ्लोरल प्रिंट्स का ज़िक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। पोल्का डॉट ड्रेसेज़, स्कर्ट्स या टॉप्स आज भी उतने ही क्यूट और एलिगेंट लगते हैं। डे आउटिंग या ब्रंच डेट के लिए ये लुक बेस्ट रहता है।
Oversize Sunglasses
जब भी हम 90s के एरा और रेट्रो लुक की बात करते हैं, तो सबसे पहले हमारे दिमाग में ओवरसाइज़ सनग्लासेस ही आते हैं। ये उस दौर के सबसे फेमस फैशन एक्सेसरीज़ हुआ करते थे, जिन्हें लगभग हर कोई पसंद करता था। अब यही ट्रेंड एक बार फिर वापस लौट आया है। बड़े फ्रेम वाले सनग्लासेस आज वेस्टर्न रेट्रो ट्रेंड बन चुके हैं। चाहे वे राउंड हों या स्क्वेयर शेप में, ये न सिर्फ आपके लुक को ड्रामैटिक बनाते हैं, बल्कि आपको इंस्टेंट रेट्रो फील भी देते हैं। सिंपल से आउटफिट के साथ भी ये सनग्लासेस पूरा गेम बदल देते हैं और आपके लुक को एकदम शानदार बना देते हैं।
Headscarf look
60s और 70s के हेड स्कार्फ को भला कैसे भूला जा सकता हैं? ये उस दौर की शान हुआ करते थे, जिन्हें आज न सिर्फ यंग जनरेशन बल्कि ओल्ड जनरेशन भी खूब पसंद कर रही है। यही ट्रेंड एक बार फिर वापस लौट आया है बस स्टाइल करने का तरीका थोड़ा बदल गया है। पहले इन्हें अलग तरीके से पहना जाता था, जबकि आज ये स्कार्फ बालों में बांधे जाते हैं। पोनीटेल हो या बन, स्कार्फ के साथ स्टाइल करना अब आम बात हो गई है।
ये आपको कूल और फंकी लुक देने के साथ-साथ स्मार्ट और स्टाइलिश भी बनाते हैं। अगर आप कुछ नया और अलग ट्राय करना चाहती हैं, तो ये ट्रेंड ज़रूर ट्राय करें, क्योंकि ये आपको एक यूनिक लुक और अलग पहचान देता है।
विंटेज साड़ी और ब्लाउज़ combination
रेट्रो लुक्स सिर्फ वेस्टर्न कपड़ों या एक्सेसरीज़ तक ही नहीं रहे हैं, बल्कि पुराने ज़माने की साड़ियाँ जैसे पोल्का डॉट प्रिंट या प्लेन साड़ियाँ तो आज भी खूब ट्रेंड में हैं। ये साड़ियाँ न सिर्फ उस समय की महिलाओं को पसंद थीं, बल्कि आज की न्यू जनरेशन भी इन्हें बड़े चाव से पहन रही है। साड़ी के साथ हाई-नेक या स्टाइलिश ब्लाउज़ पहनना आज भी उतना ही ट्रेंड में है, जितना पहले हुआ करता था।
ये कॉम्बिनेशन आपको स्टाइलिश दिखाने के साथ-साथ एक खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक भी देता है क्योंकि ये ट्रेंड पुरानी पीढ़ी से लेकर आज की जनरेशन तक चला आ रहा है, इसलिए ये बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है।
क्यों ट्रेंड में हैं रेट्रो लुक्स?
रेट्रो फैशन की सबसे खास बात ये है कि ये स्टाइलिश होने के साथ-साथ कम्फर्टेबल और क्लासिक भी होते है। ये लुक्स ना आपके स्टाइल को ज्यादा ओवर होने देते हैं और ना ही कभी आउट ऑफ फैशन जाने देते हैं।
तो अगर आप अपने फैशन में कुछ अलग, क्लासी और टाइमलेस जोड़ना चाहती हैं, तो ये रेट्रो लुक्स ज़रूर ट्राय करें क्योंकि स्टाइल वही होता है, जो हर दौर में फिट बैठे।