Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

सर्दियों में लिपस्टिक लगाने का ये सही स्टाइल है एकदम ट्रेंडी

सर्दियों का मौसम आते ही हमारे होंठ सबसे पहले ड्राई होने लगते हैं। जिसकी वजह से कोई भी लिपशेड आपके लिप्स पे अच्छा नहीं लगता, ठंडी हवा और नमी की कमी की वजह से लिपस्टिक भी ठीक से सेट नहीं होती। ऐसे में ज़रूरी है कि लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होठों की केयर की जाए, ताकि होंठ हेल्दी भी रहें और लुक भी खराब न हो।

Five Colors of Travel के इस ब्लॉग में आपको ऐसी ही कुछ टिप्स पता चलेंगी जो इस सर्दियों में आपके बहुत काम आएंगी।

अगर आप चाहती हैं कि आपकी लिपस्टिक स्मूद और परफेक्ट दिखे, तो होंठों की थोड़ी केयर करना ज़रूरी है। हफ्ते में 2 से 3 बार हल्के हाथ से लिप स्क्रब करने से होंठों की डेड स्किन निकल जाती है और होंठ साफ व फ्रेश लगने लगते हैं। इसके बाद एक अच्छा मॉइश्चराइजिंग लिप बाम लगाकर 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि होंठ अच्छे से हाइड्रेट हो जाएं।

winter lipstick style

जब होंठ सॉफ्ट और मुलायम रहते हैं, तब लिपस्टिक आसानी से लगती है, ज़्यादा देर तक टिकी रहती है और उसकी फिनिशिंग और भी खूबसूरती से निखर कर आती हैं, खासकर सर्दियों के मौसम में।

विंटर सीज़न में होंठ पहले ही थोड़े ड्राई रहने लगते हैं, ऐसे में बहुत ज़्यादा ड्राई मैट लिपस्टिक लगाना अवॉइड करना ही बेहतर रहता है। इस मौसम में क्रीमी, सैटिन या मॉइश्चराइजिंग लिपस्टिक ज़्यादा अच्छी ऑप्शन होती हैं, क्योंकि ये होंठों को रूखा नहीं करतीं और एक नेचुरल सा ग्लो देती हैं। ऐसी लिपस्टिक लगाने से होंठ सॉफ्ट दिखते हैं और लुक भी फ्रेश लगता है।

अगर आपको मैट लिपस्टिक का लुक बहुत पसंद है, तो उसे लगाने से पहले लिप बाम ज़रूर लगाएं और थोड़ा सा सेट होने दें। इससे होंठ ड्राई नहीं दिखेंगे और मैट लिपस्टिक भी ज़्यादा स्मूद और कम्फर्टेबल लगेगी।

सर्दियों के मौसम में ब्राउन न्यूड लिप शेड, रोज़ पिंक लिप शेड, बेरी शेड्स लिप शेड और सॉफ्ट रेड लिप शेड्स कलर्स काफी ज़्यादा पसंद किए जाते हैं। ये शेड्स विंटर आउटफिट्स के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं और लुक को और भी स्टाइलिश बना देते हैं। इन रंगों की खास बात ये है कि ये होंठों को भरा-भरा और हेल्दी सा लुक देते हैं, जिससे चेहरा फ्रेश दिखता है।

winter lipstick style

दिन के टाइम पर हल्के और सॉफ्ट शेड्स ज़्यादा अच्छे लगते हैं, जो नेचुरल लिप शेड हो ऐसा फील देते हैं, जबकि शाम या पार्टी के लिए थोड़े डीप और डार्क कलर्स परफेक्ट रहते हैं। सही शेड चुनने से आपका पूरा लुक और भी निखर कर सामने आता है।

लिपस्टिक को परफेक्ट और ट्रेंडी दिखाने का एक बहुत ही आसान तरीका है “ब्लॉट एंड बाम” ट्रिक। सबसे पहले अपनी पसंद की लिपस्टिक लगाएं और फिर एक टिश्यू पेपर से होंठों को हल्का सा दबाकर ब्लॉट कर लें, ताकि एक्स्ट्रा प्रोडक्ट निकल जाए। इसके बाद ऊपर से थोड़ा सा लिप बाम या हल्का सा ग्लॉस लगा लें। इससे लिपस्टिक ज़्यादा देर तक टिकी रहती है और होंठ सूखे भी नहीं लगते।

खासकर सर्दियों में ये ट्रिक बहुत काम की होती है, क्योंकि इससे होंठ मुलायम, फ्रेश और नेचुरली खूबसूरत दिखते हैं।

सर्दियों में स्टाइलिश दिखना जितना ज़रूरी होता है, उतना ही ज़रूरी होंठों की सही केयर करना भी होता है। ठंडी हवा और ड्राय मौसम में होंठ जल्दी रूखे हो जाते हैं, इसलिए उन्हें नज़रअंदाज़ करना सही नहीं होता। अगर आप सही लिप प्रोडक्ट्स चुनें और थोड़ी सी केयर रूटीन फॉलो करें, तो पूरे विंटर सीज़न ड्राई लिप्स की टेंशन लेने की ज़रूरत ही नहीं पड़ेगी।

अच्छी लिपस्टिक, मॉइश्चराइजिंग लिप बाम और सही तरीके से लिप बाम को लगना न सिर्फ आपको फैशनेबल दिखाएगा, बल्कि आपके कॉन्फिडेंस को भी और ज़्यादा बढ़ा देगा

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *