Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

ट्रेडिशनल कंगन के ये डिज़ाइन बन गए हैं न्यू स्टाइल स्टेटमेंट

भारत की खूबसूरती सिर्फ उसके रंगों, त्यौहारों और कल्चर में नहीं बसती बल्कि उन छोटी-छोटी चीज़ों में छिपी है जो पीढ़ियों से चली आ रही हैं। इन्हीं चीज़ों में से एक है ट्रडिशनल कंगन। ये सिर्फ एक गहना नहीं होंते, बल्कि एक इमोशनल कनेक्शन होंते है, जो परिवारों को जोड़ता है। कंगन की असली खूबसूरती इसकी डिजाइन में नहीं, बल्कि उसकी कहानी में होती है।

ये वही कंगन होते हैं जो कभी आपकी परदादी ने पहने होंगे, फिर सास ने, फिर बहू ने एक ही गहने में तीन–चार जनरेशन की यादें बसी होती हैं। इसीलिए इन्हें पहनते ही एक अलग तरह की वॉर्मथ और अपनापन महसूस होता है जैसे पूरा परिवार हाथ पकड़कर साथ चल रहा हो।

हमने अक्सर फिल्मों में और असली ज़िंदगी में देखा है जब बात शादी की होती है, तो लड़कियों को सबसे पहले जो चीज़ दी जाती है वह होता है कंगन। इसे एक तरह “रिश्ता पक्का होने वाला मोमेंट” कहा जा सकता है। किसी लड़की को कंगन देना, सिर्फ गहना देना नहीं होता, बल्कि उसे परिवार का हिस्सा बनाने जैसा होता है।

आज चाहे कितनी भी मॉडर्न ज्वेलरी ट्रेंड में आ जाएं, लेकिन कंगन की तो बात ही अलग है। इसकी डिजाइन इतनी डीटेल्ड और क्लासिक होती है कि कोई भी मॉडर्न पीस उसके सामने फीका पड़ जाए। कंगन को हाथ में पहनते ही लुक में एकदम से रॉयल, एलीगेंट और ट्रेडिशनल वाइब आ जाती है।

ट्रेडिशनल कंगन के ये डिज़ाइन बन गए हैं न्यू स्टाइल स्टेटमेंट

यह कंगन जितने खूबसूरत होते हैं, उतने ही मजबूत भी। शायद इसलिए क्योंकि ये सालों-साल चलते हैं और परिवार की तीन-चार पीढ़ियों तक पहुँच जाते हैं। क्योंकि रिश्ते जितने पुराने होते हैं, उतने ही मजबूत बनते जाते हैं। और कंगन वही मजबूती, वही बंधन हम तक ले आता है।

एक दिलचस्प बात यह है कि आज की यंग जेनेरेशन भी कंगन को वापस अपने लुक में शामिल कर रही है। ब्राइडल एंट्री हो, हल्दी–मेहंदी का लुक हो, या कोई फेस्टिव आउटफिट ट्रडिशनल कंगन हर स्टाइल के साथ मैच हो जाता है। और अब तो मार्केट में इनके नए–नए फ्यूज़न डिजाइन भी आ रहे हैं जैसे टेम्पल स्टाइल कंगन, ऐन्टीक फिनिश, मीनक्री कंगन, कुंदन पोलकी कंगन, ब्रोड रजवाड़ी कंगन जो ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों के बीच एक परफेक्ट बैलेंस बनाते हैं।

क्योंकि यही तो वह गहन होता है, जो फैमिली की तीन–चार पीढ़ियों की कहानी बिना कुछ कह डालता है| और क्योंकि इसे शादी और रिश्तों की शुरुआत का प्रतीक भी मन जाता हैं इस लिए भी यह और गहनों के मुकबले खास होता है| उआके बाद ये किसी भी आउटफिट में आपको रॉयल से फील जोड़ता है और साथ ही मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों स्टाइल में फिट आता है। मजबूत, टिकाऊ और बेहद इमोशनल सब का मिक्स्चर होंते है ये खानदानी कंगन

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *