सर्दियाँ एक ऐसा सीज़न होता हैं जब लड़कियाँ अपना स्टाइल कम्फर्टब्ली दिखा पाती हैं। और यही तो वह मौसम होता है जब वे अपने नॉर्मल लुक को एक क्लासी लुक में कन्वर्ट कर पाती हैं। और उस लुक को क्रिएटिव बनाने में सबसे इम्पोर्टेन्ट रोल निभाता है स्कार्फ (Winter Scarfs), जिसके बिना सर्दियों का लुक, यानी स्टाइलिश लड़कियों का लुक अधूरा-सा लगता है। और कमाल की बात यह है कि यह सिर्फ़ स्टाइल ही नहीं, बल्कि ठंड से बचने में भी हमारी मदद करता है।
तो अगर आप भी इस विंटर सीज़न में एक क्रिएटिव, स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो ये पाँच आसान स्कार्फ स्टाइल्स ज़रूर ट्राई करें।
पेरिसियन नोट स्टाइल- Winter Scarfs
पेरिसियन नोट एक एलीगेंट स्टाइल है, जिसमें स्कार्फ को सामने से नॉट करके साइड में हल्का सा टक किया जाता है। यह तरीका आपको फॉर्मल और रॉयल दोनों लुक देता है। आप इस तरीके को अपने ऑफिस या किसी ईवेंट में भी पहन सकते है ये आपके नॉर्मल लुक को एक रॉयल लुक में बदल देगा।

द ड्रेप स्टाइल- Winter Scarfs
इसमें स्कार्फ को बस कंधों पर हल्के से डालकर ड्रैप किया जाता है। जो बिल्कुल सिंपल, क्लासी और हर आउटफिट के साथ सूट करने वाला स्टाइल है। जिसे आप अपने डेली लुक में इस्तेमाल कर सकते और दिख सकते है सबसे हटकर एक एलीग्रान्ट पर्सनैलिटी।
रिवर्स ड्रेप टक स्टाइल
इस स्टाइल में स्कार्फ को पीछे की ओर से आगे लाकर दोनों सिरों को उल्टा ड्रैप किया जाता है और हल्का सा टक किया जाता है। जो की एक मॉडर्न और स्लिम-लुक देने वाला स्टाइल है। और साथ ही इस स्टाइल को आप एथिनिक कपड़ों पे भी इस्तेमाल कर सकते है, जो आपको एक यूनीक लुक देगा।
द रैप हेड स्टाइल
इसमें स्कार्फ को सिर पर रैप किया जाता है, फिर पीछे या साइड में बाँधा जाता है। यह विंटर में स्टाइल और वार्मथ दोनों देता है। ये स्टाइल उन लोगों के लिए बहुत खास स्टाइल है जिन लोगों के सिर पे बाल कम होंते है| खासकर उन महिलाओ के लिए जीने बड़ी बीमारियों के चलते अपने बाल गवाने पड़ते है, ये स्टाइल उनके लुक को एक परफेक्ट वॉर्यर का लुक देता है।
फ़ैशन नॉट स्टाइल

इसमें स्कार्फ को गले में डालकर आगे एक क्रिएटिव या टाइट नॉट बनाई जाती है। जो की हर विंटर आउटफिट को एक स्टाइलिश और नीट एण्ड क्लीयर लुक देता है। जिससे लोग आपकी ओर कूद व खुद खिचे चले आते है।
तो अपने पसंदीदा सीज़न में इन स्कार्फ स्टाइलों को ज़रूर ट्राइ करें, और पाएं एक फैब्यलस लुक।