घूमने के शौकीन लोगों के लिए आईआरसीटीसी द्वारा आए दिन नए-नए पैकेज का ऐलान किया जाता रहता है। आज मैं आपको बताने जा रही हूं आईआरसीटीसी के ऐसे पैकेज के बारे में जिसके जरिए आप द्वारिका, गिर, राजकोट और सोमनाथ का दौरा करेंगे तो आईए जानते हैं, इस पैकेज के बारे में और भी गहराई से जानते हैं-
- इस टूर का नाम है ‘टेम्पल टूर ऑफ गुजरात विद गिर नेशनल पार्क’ (TEMPLE TOUR OF GUJARAT WITH GIR NATIONAL PARK)।
- यह पैकेज छह दिनों और पाँच रातों का होगा।
- इस पैकेज के तहत आप द्वारकाधीश (Dwarkadhish), पोरबंदर (Porbandar), राजकोट (Rajkot), सासन गिर (Sasan Gir) और सोमनाथ (Somnath) की यात्रा करेंगे।
- इस टूर की शुरुआत 17 नवंबर 2023, 1 दिसम्बर 2023 और 15 दिसम्बर 2023 को होगी।
- इस यात्रा के पहले दिन आप दिल्ली से राजकोट की ओर रवाना होंगे।
- इस यात्रा के अंतिम दिन आप राजकोट से दिल्ली वापस आएंगे।

कुछ ऐसा होगा आपका टूर प्लानर (Your tour planner will be something like this)
पहला दिन
पहले दिन शाम में आप दिल्ली के इंदिरा गाँधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) से राजकोट के लिए निकलेंगे। रात्रि तक राजकोट एयरपोर्ट पर पहुंचकर आप होटल की ओर रवाना हो जाएंगे। होटल पहुंचकर चेक इन करेंगे। रात्रि भोजन और विश्राम होटल में करेंगे।
दूसरा दिन
अगले दिन नाश्ता के बाद आप द्वारका के लिए प्रस्थान करेंगे। द्वारका पहुंचकर आप होटल में चेक इन करेंगे। शाम में आप श्री कृष्ण टेम्पल (Shri Krishna Temple) के दर्शन करेंगे। होटल वापस लौटकर भोजन और रात्रि विश्राम करेंगे।
तीसरा दिन
तीसरे दिन आप नाश्ता करके बेट द्वारका (Beyt Dwarka) के लिए प्रस्थान करेंगे। मान्यताओं के अनुसार, बेट द्वारका में श्री कृष्ण जी का निवास स्थल था। दोपहर में नागेश्वर टेम्पल के दर्शन करेंगे। शाम में होटल वापस लौट जायेंगे। रात्रि भोजन और विश्राम द्वारका में ही करेंगे।
चौथा दिन
चौथे दिन नाश्ता करके आप सोमनाथ (Somnath) की ओर आगे बढ़ेंगे। सोमनाथ जाने के मार्ग में आप पोरबंदर के दर्शनीय स्थलों के दर्शन करेंगे जिनमे कीर्ति मंदिर और सुदामा मंदिर शामिल है। सोमनाथ पहुंचकर होटल में चेक इन करेंगे। शाम में लाइट और साउंड शो (Light and Sound Show) देखने के लिए सोमनाथ मंदिर का दौरा करेंगे। रात्रि भोजन और विश्राम सोमनाथ में ही करेंगे।
पांचवा दिन
पांचवे दिन आप नाश्ता करके आप सोमनाथ का दर्शन करते हुए भालका तीर्थ (Bhalka Tirtha) का दौरा करेंगे। दोपहर में सासन गिर (Sasan Gir) के लिए प्रस्थान करेंगे। सासन गिर पहुंचकर होटल में चेक इन करेंगे। सासन गिर में ही रात्रि भोजन और विश्राम करेंगे।
छठा दिन
अंतिम दिन सुबह गिर नेशनल पार्क (Gir National Park) में आप एशियाटिक लायंस (Asiatic Lions) को देखने के लिए जीप सफारी (अपने पैसों पर) से भ्रमण करेंगे। नाश्ते के बाद होटल से चेकआउट करेंगे। होटल छोड़ने के बाद राजकोट एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। एयरपोर्ट पहुंचकर दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। दिल्ली पहुंचकर आपकी यात्रा सुखद यादों के साथ समाप्त हो जाएगी।

इस पैकेज में क्या शामिल है (What is included in this package)?
- आपको जाते वक्त दिल्ली से राजकोट और वापसी के समय राजकोट से दिल्ली के लिए हवाई टिकटें मिलेंगी।
- आप सभी दर्शनीय स्थलों का दौरा वाहन से करेंगे।
- इस पैकेज के दौरान आपको पाँच बार सुबह का नाश्ता और पाँच बार रात का खाना मिलेगा।
- आप दो रात द्वारका में, एक रात सोमनाथ में, एक रात सासन गिर में और एक रात राजकोट में बिताएंगे।
- आपको 30 पैसेंजर के ग्रुप पर, एक irctc स्टाफ की सुविधा दी जाएगी।

इस पैकेज में क्या शामिल नहीं है (What is not included in this package)?
- आपको टूर के दौरान गाइड की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।
- आपको दर्शनीय स्थलों के टिकट खुद खरीदने होंगे।
- धार्मिक स्थलों के दर्शन पास आपको अपने पैसों से लेना होगा।
- आपको गिर नेशनल पार्क में जंगल सफारी के लिए पे करना होगा।
- आप किसी भी प्रकार की स्थानीय परिवहन का उपयोग करते हैं तो उसके लिए आपको पे करना होगा।
- आपको टूर के दौरान दोपहर का भोजन नहीं मिलेंगा।
- अगर किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत खर्च जैसे कपड़े धोने का खर्च, शराब, मिनरल वाटर, टिप, भोजन या फिर पेय पदार्थ का उपयोग करते हैं तो उसके लिए आपको पे करना होगा।
- इस टूर पैकेज के दौरान आपको फोटो खिंचवाने, अतिरिक्त भोजन, आदि के लिए आपको पे करना होगा।
- कोई भी सेवाएं जो इन्क्लूजन में निर्देशित नहीं है तो वे सेवाएं आपको नहीं मिलेंगी।