ट्रैवलिंग जितना इंटरेस्टिंग होता है उसकी प्लानिंग (Planing) उतनी हीं मुश्किल होती है। क्योंकि अगर सही प्लानिंग ना की जाए तो ट्रैवलिंग (Traveling) का मजा किरकिरा हो जाता है। ट्रैवलिंग के लिए प्लानिंग करते समय जरूरी सामानों का शॉपिंग (Shoping) भी एक बड़ा टास्क होता है। जहां समझदारी दिखाना सबसे जरूरी होता है। क्योंकि आप जिस जगह जा रहे होते हैं वहां के मौसम के अनुकूल सामान अगर आपके पास ना हो तो कई बार आप परेशानियों में भी पड़ सकते हैं। तो आइए जानते हैं ट्रैवल शॉपिंग में क्या-क्या इंक्लूड (Include) होना चाहिए :
- टेंट (Tent)
- रेनकोट (Raincoat)
- सनग्लासेस (Sunglasses)
- छाता (Umbrella)
- स्पोर्ट्स शूज (Sports shoes)
- थर्मोस्टील वॉटर बोतल (Thermosteel water bottle)
- बैग (Bag)

1. टेंट (Tent) :
कैंपिंग और ट्रैकिंग (camping and trekking) को पसंद करने वाले लोगों के लिए टेंट एक सबसे जरूरी इक्विपमेंट (equipment) होता है। एक रेगुलर ट्रैवलर इस बात को बहुत अच्छे से समझ सकता है कि किसी भी ट्रैवलिंग को और ज्यादा रोमांचक और एडवेंचरस (exciting and adventures) बनाने में टेंट का कितना बड़ा योगदान होता है। आजकल मार्केट में कई वैरायटी और प्राइस रेंज में टेंट अवेलेबल हैं। ऐसे में आप अपनी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए टेंट खरीद सकते हैं।
2. रेनकोट (Raincoat) :
ट्रैवलिंग करते वक्त आपके पास रेनकोट का होना भी बहुत जरूरी होता है। क्योंकि बरसात के सीजन में तो इसकी जरूरत आपको हर जगह पड़ेगी हीं, साथ ही पहाड़ों (mountains) पर भी आपको इसकी जरूरत पड़ सकती है। क्योंकि पहाड़ों का मौसम (weather) अक्सर बदलता रहता है। वहाँ कहीं धूप और कहीं छांव की स्थिति होती है। ऐसे में आपके पास रेनकोट का होना जरूरी हो जाता है।
3. सनग्लासेस (Sunglasses) :
आंख हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक हैं और इनकी सुरक्षा भी बहुत ही महत्वपूर्ण है। सनग्लासेस लगाने से आप फैशनेबल (fashionable) तो देखेंगे हीं साथ ही साथ यह आपकी आंखों को धूप से भी बचाएगा।
4. छाता (Umbrella) :

यूं तो छाता का इस्तेमाल मुख्यतः बारिश में किया जाता है। लेकिन यह धूप से बचने में भी हमारे बहुत काम आते हैं। ऐसे में अगर आप ट्रैवलिंग के लिए कहीं जा रहे हैं तो आप अपने साथ छतरी कैरी (carry) कर सकते हैं। यह आपके त्वचा (Skin) को सूरज की तेज किरणों से तो बचाएगा हीं साथ ही साथ बारिश भी प्रोटेक्शन देगा।
5. स्पोर्ट्स शूज (Sports shoes):
जब भी बात ट्रैवलिंग की होती है तो जो बात सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है वह यह कि हम कंफर्टेबली (comfortably) यात्रा कर पाएं। क्योंकि अनकंफर्टेबल होकर यात्रा करना ट्रैवलिंग के मजे को किरकिरा कर देता है। अगर ट्रैवलिंग के कंफर्ट के बारे में बात किया जाए तो किसी भी ट्रैवलर के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है ट्रैवलिंग शूज! ट्रिप पर जाने से पहले आप एक कंफर्टेबल स्पोर्ट्स शूज जरूर खरीद ले। ताकि आप लंबे सफर में भी आराम से यात्रा कर पाएं।
6. थर्मोस्टील वॉटर बोतल (Thermosteel water bottle) :
अगर आप कहीं ड्राइविंग पर जा रहे हैं तो एक ट्रैवलर के लिए वाटर बोतल सबसे ज्यादा जरूरी सामान होता है। इसीलिए जब भी आप ट्रैवलिंग के लिए शॉपिंग करें तो वाटर बोतल को भी अपनी लिस्ट (include in your list) में शामिल करें। क्योंकि बाहर में खुला पानी पीना कई बार हेल्थ के लिए हानिकारक हो जाता है।

7. बैग (Bag) :
ट्रैवलिंग ट्रिप पर जाने के लिए आपके पास प्रॉपर बैकपैक का होना जरूरी होता है। खासकर अगर आप ट्रैकिंग, हाइकिंग और जंगल सफारी (trekking, hiking and jungle safari) के लिए जा रहे हैं तो आपके पास एक अच्छी क्वालिटी का बैगपैक होना जरूरी हो जाता है। जो ज्यादा स्पेशियस हो और वजन में भी हल्का हो। ऐसे में ट्रिप के लिए जाते वक्त आप एक अच्छी क्वालिटी के बैगपैक (bagpack) में इन्वेस्ट कर सकते हैं। यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा।