Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

अंडमान भ्रमण के लिए आईआरसीटीसी लेकर आया है नया हॉलिडे पैकेज

अगर आप भी अंडमान के खूबसूरत बीचों पर छुट्टियां मनाने जाना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अंडमान जाने के इक्छुक लोगों के लिए IRCTC ले कर आया है एक टूर पैकेज। जिस पैकेज का नाम है अमेजिंग अंडमान एक्स हैदराबाद (Amazing Andman ex Hyderabad) टूर पैकेज। आइए इस पैकेज के बारे में और ज्यादा डिटेल (detail) में जानते हैं।

  • आईआरसीटीसी का यह पैकेज 6 दिन और 5 रातों का है।
  • इस पैकेज के तहत दो ट्रिप हैं। आप अपने अनुसार किसी एक टूर का प्लान कर सकते हैं। इस पैकेज का पहला ट्रिप 18 अगस्त 2023 को शुरू होगा। वहीं दूसरा ट्रिप 8 सितंबर 2023 को शुरू होगा।
  • आपकी यात्रा हैदराबाद एयरपोर्ट (Hyderabad airport) से सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर शुरू होगी और आप दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट (Port Blair airport) पहुंचेंगे।
  • लौटते समय आप पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट से दोपहर 2 बजे निकलेंगे और शाम 7 बजकर 45 मिनट पर हैदराबाद पहुंचेंगे।

क्या होगा टिकट प्राइस? (What will be the ticket price?)

अगर बात करें इस टूर पैकेज के टिकट प्राइस (ticket price) की तो यह टूर आप के बजट में होने वाला है। अगर आप सिंगल ऑक्युपेंसी (single occupancy) के लिए टिकट बुक करते हैं तो इसकी कीमत आपको ₹58440 पड़ेगी। वहीं अगर आप डबल ऑक्युपेंसी (double occupancy) पर पर्सन का पैकेज बुक करते हैं तो आपको पर पर्सन टिकट का प्राइस ₹45830 पड़ेगा। अगर आप ट्रिपल ऑक्युपेंसी (triple ocvupancy) पर पर्सन (per person) बुकिंग करवाते हैं तो आपको इसके लिए ₹45540 पर पर्सन देना होगा। चाइल्ड विथ बेड (जिनकी उम्र 5 से 11 साल के बीच हो) के टिकट का प्राइस ₹41255 होगा। वहीं चाइल्ड विदाउट बेड (जिनकी उम्र 2 से 11 वर्ष के बीच हो) के टिकट का कीमत ₹37860 होगा।

क्या होगा यात्रा का प्लान? (What will be the tour plan?)

दिन-1 (Day-1) :

पहले दिन आरजीआई हवाई अड्डा हैदराबाद से आपको पोर्ट ब्लेयर के लिए निकलना होगा। पोर्ट ब्लेयर पहुंचने पर आपको वहाँ के लोकल प्रतिनिधि होटल तक ले जाएंगे। होटल में दोपहर का खाना खाने के बाद आप 7 किलोमीटर दूर स्थित कॉरबिंस कोव एवं कोकोनट पाम फ्रिंजड बीच घूमने जाएंगे और वहीं से सेल्यूलर जेल की ओर बढ़ेंगे। जो स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। पोर्ट ब्लेयर में हीं आप रात में आराम करेंगे।

दिन-2 (Day-2) :

दूसरे दिन नाश्ते के बाद आप रॉस द्वीप की ओर बढ़ जाएंगे। जहां आप चर्च, बेकरी, प्रेस, स्विमिंग पूल आदि का आनंद लेते हुए नॉर्थबे द्वीप की ओर बढ़ेंगे। नॉर्थ बे द्वीप पर आप कई तरह के वॉटर एक्टिविटीज (water activities) का आनंद ले सकते हैं। यहां आप स्कूबा ड्राइविंग (scuba diving) और छोटी पनडुब्बी की सवारी या ग्लास बॉटम बोर्ड की सवारी के लिए जा सकते हैं। यहां आप समुद्र के नीचे के सीपों और समुद्री जीवों को देख सकते हैं। इसके बाद आप वापस लौट कर रात को पोर्ट ब्लेयर के हीं होटल में आराम करेंगे।

दिन-3 (Day-3) :

तीसरे दिन पोर्ट ब्लेयर के ही होटल में खाना पैक करवा ले और नाश्ता करके चेक आउट करें। जहां से आपको हैवलॉक के लिए क्रूज के जरिए निकलना होगा। वहाँ पहुंचकर होटल में चेक इन करें और वहां के काला पत्थर और राधानगर बीच पर जाएं। यहां आप एशिया के सबसे साफ समुद्र तटों पर तैराकी का मजा ले सकते हैं। रात को फिर होटल में आराम करें।

दिन-4 (Day-4) :

चौथे दिन नाश्ते के बाद चेक आउट करके नील द्वीप के लिए निकल जाएंगे। यहाँ पहुंचकर होटल में चेकिंग करके भरतपुर बीच और नैचरल पूल और लक्षमपूर बीच (जो कि सनसेट पॉइंट है) पर जाएंगे। रिज़ॉर्ट में रात का खाना खाकर वहीं आराम करें।

दिन-5 (Day-5) :

अगले दिन नाश्ते के बाद चेक आउट (check out) करें और क्रूज (cruse) से समय पर पोर्ट ब्लेयर वापस लौटे। आगमन (arrival) पर होटल में स्थानांतरित हो जाएं और पोर्ट ब्लेयर में रात को ठहर जाएं।

दिन-6 (Day-6) :

छठा दिन आपकी यात्रा का अंतिम दिन (last day) होगा। जहां आप नाश्ता करके होटल से चेक आउट कर हवाई अड्डा के लिए निकल जाएंगे।

किस तरह की सुविधाएं दी जाएंगी (Included services) :

  • आपके हैदराबाद से पोर्ट ब्लेयर जाने की फ्लाइट टिकट (flight ticket) इस पैकेज में इंक्लूडेड है।
  • आपको सभी जगह पर एयर कंडीशनर वाले होटल रूम्स में ठहरने को मिलेगा।
  • टूर पैकेज में नील द्वीप, हैवलॉक द्वीप, नॉर्थवे द्वीप और वापसी के लिए स्थानांतरण का खर्च इंक्लूडेड है।
  • हवाई अड्डे से पिक अप और ड्रॉप सहित सभी स्थानांतरण के लिए पूरे दिन का दौरा इस पैकेज में इंक्लूडेड है।
  • इस यात्रा टिकट में भोजन एमएपी (meal on MAP) पर उपलब्ध है।
  • सभी प्रकार का कर (tax) इस पैकेज में पहले से ही इंक्लूडेड होगा।
  • आईआरसीटीसी से आपको टूर एस्कॉर्ट (tour escort) भी मिलेगा।

क्या नहीं होगा शामिल? (Excluded services) :

  • हवाई किराए में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी पैकेज में शामिल नहीं होगी।
  • ग्राहकों को हैदराबाद हवाई अड्डा तक आने और वापस जाने के लिए खुद हीं व्यवस्था करनी होगी।
  • हर दिन के दोपहर के भोजन और पहले दिन पर नाश्ता के लिए आपको खुद हीं पेमेंट करना होगा।
  • फ्लाइट में खाना खाने के लिए आपको खुद ही पेमेंट करना होगा।
  • हवाई अड्डे की टैक्स और फ्यूल अधिभार आदि में होने वाली वृद्धि इस पैकेज में इंक्लूडेड नहीं होगा।
  • भोजन पूर्व निर्धारित (pre planed) है और मेन्यू का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा।
  • नियमित मेन्यू (regular menu) में उल्लेखित किसी भी चीज के अलावा आपके पर्सनल खर्च (perosnal expences) के लिए आपको खुद ही पे (Pay) करना होगा।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *