Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

कैंपिंग टेंट खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो बाद में पछताएंगे

कैंपिंग और ट्रेकिंग को पसंद करने वाले लोगों के लिए टेंट सबसे ज्यादा जरूरी इक्विपमेंट होता है। एक रेगुलर ट्रैवलर इस बात को बहुत अच्छे तरीके से समझ सकता है कि किसी भी ट्रैवलिंग को और ज्यादा रोमांचक और एडवेंचरस बनाने में टेंट का कितना बड़ा योगदान होता है।
आजकल मार्केट में कई वैरायटी और प्राइस रेंज में टेंट अवेलेबल हैं। इस ब्लॉग में हम आपको एक टेंट खरीदते समय ध्यान में रखी जाने वाली बातों के बारे में बताने वाले हैं।

किसी भी टेंट को खरीदते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है।

  1. मटेरियल क्वालिटी (Material Quality)
  2. पोर्टेबल हो (Must be portable)
  3. हर मौसम में काम आए (Useful in all types of weather)
  4. क्षमता (Occupancy)

1. मैटेरियल क्वालिटी (Material quality) :

टेंट खरीदते समय सबसे पहले इस बात पर ध्यान देना जरूरी होता है कि टेंट किस मटेरियल का बना हुआ है? आपको हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप जिस टेंट को चूज कर रहे हैं वह अच्छे मैटेरियल का बना हो। ताकि आपका टेंट टिकाऊ और आरामदायक हो

2. पोर्टेबल हो (Must be portable) :

टेंट चूज करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपको उस टेंट को ढोकर एक जगह से दूसरी जगह तक ले जाना होगा। ऐसे में वह इजी टू कैरी हो। ताकि आप अगर उसे अपने पीठ पर उठा के लंबी दूरी भी आसानी से तय कर सके।

3. हर मौसम में काम आए (Useful in all types of weather) :

एक घूमने फिरने वाले इंसान के लिए ट्रैवलिंग का कोई समय या सीजन निश्चित नहीं होता है। ट्रैवलिंग किसी भी सीजन में की जा सकती है। ऐसे में खरीदते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह टेंट वाटर प्रूफ हो। साथ ही हर मौसम में काम आ सके। क्योंकि यह तो सही नहीं है कि हर मौसम के लिए अलग-अलग टेंट खरीदा जाए। इससे पैसे की बर्बादी होगी। इसीलिए क्यों ना थोड़ा सा ज्यादा इन्वेस्ट करके एक अच्छा और हर मौसम में काम आने वाला टेंट खरीद लिया जाए?

4. क्षमता (Occupancy) :

टेंट खरीदते वक्त इस बात का सबसे ज्यादा ध्यान रखना चाहिए कि उसकी क्षमता यानी ऑक्युपेंसी क्या होगी? टेंट खरीदने से पहले आप इस बात का जरूर ख्याल रखें की उस टेंट में कितने लोग रहने वाले हैं? अगर आप एक सोलो ट्रैवलर हैं तो आप एक छोटे टेंट का चुनाव कर सकते हैं और अगर आप फैमिली के साथ ट्रैवलिंग करते हैं तो आप 6 या फिर 8 पर्सन ऑक्युपेंसी वाली टेंट भी खरीद सकते हैं। यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस तरह का टेंट खरीदना चाहते हैं? ऑक्युपेंसी को ध्यान में रखने से आपका बजट भी ज्यादा नहीं बढ़ेगा।

आइए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे टेंट के बारे में जो कैंपिंग के लिए बेस्ट हैं और जिनका बजट भी कम है। :-

  1. अमेजॉन बेसिक कैंपिंग टेंट (Amazon basic camping tent) :
  • यह टेंट वाटर रेसिस्टेंट (water resistant) है। इसलिए आप इसे किसी मौसम में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इस टेंट में आपको 2,3,4 और 8 लोगों की ऑक्युपेंसी का ऑप्शन मिल जाएगा। आप अपने अनुसार ऑक्युपेंसी का चुनाव कर सकते हैं।
  • इस टेंट का मटेरियल पॉलिस्टर का है। इसे आप आसानी से कैरी कर सकते हैं।
    यह टेंट अमेजॉन पर आपको लगभग ₹2700 से ₹7300 के रेंज में मिल जाएगा।

2. ऑप्टीफिट कैंपिंग टेंट (Optifit camping tent) :

  • यह टेंट वाटर प्रूफ है और इसे आसानी से फोल्ड किया जा सकता है।
  • इसमें आपको यूवी रेज से प्रोटेक्शन भी मिल जाएगा।
  • इस टेंट का मटेरियल डॉन का है।
  • यह हर मौसम में आपके काम आ सकता है।
  • इसमें आपको ग्रीन और ग्रे में कलर ऑप्शन भी मिल जाएंगे।
  • अमेजॉन पर यह प्रोडक्ट आपको लगभग ₹6000 की रेंज में मिल जाएगा।

3. नासमोडो कैंपिंग टेंट (Nasmodo camping tent)

  • यह कैंपिंग टेंट वाटरप्रूफ है।
  • अगर आप फैमिली टूर पर जा रहे हैं तो यह कैंपिंग टेंट आपके लिए बहुत ही बेहतरीन होगा। क्योंकि इसकी ऑक्युपेंसी 12 लोगों की है।
  • इस टेंट का उपयोग आप फ्रेंड्स के साथ टूर पर जाने के भी कर सकते हैं।
  • इसका मटेरियल पॉलिस्टर का है।
  • इस आउटडोर कैंपिंग और हाइकिंग आदि के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसका इस्तेमाल किसी भी मौसम में किया जा सकता है।
  • इस टेंट का प्राइस आपको अमेजॉन पर ₹19000 के आसपास पड़ेगा। यह थोड़ा कॉस्टली है लेकिन फैमिली के साथ टूर के लिए परफेक्ट है।

4. रॉयल डील्स कैंपिंग टेंट (Royal Deals camping tent) :

  • रॉयल डील्स कैंपिंग टेंट वाटरप्रूफ है। साथ ही यह आपको यूवी रेज से प्रोटेक्शन भी देता है।
  • इस कैंपिंग टेंट की ऑक्युपेंसी 4 लोगों की है।
  • आप किसी भी मौसम में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अमेजॉन पर यह टेंट आपको लगभग ₹4500 के आसपास में मिल जाएगा।

5. कॉलेमान पॉलिस्टर डार्विन कैंपिंग टेंट (Coleman polyester darwin camping tent) :

  • यह टेंट पॉलिस्टर मटेरियल का बना हुआ है और वाटरप्रूफ है।
  • इस टेंट की ऑक्युपेंसी में आपको दो ऑप्शन मिलते हैं। आप 2 और 3 में चुनाव कर सकते हैं।
  • यह पोर्टेबल है। साथ ही साथ इसे आसानी से लगाया जा सकता है।
  • अमेजॉन पर यह आपको लगभग ₹5200 में मिल जायेगा।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *