Destination Travel

अगर कैंपिंग के हैं शौकीन तो आपको जरूर पसंद आएगा कैंप विलेज

  • 0 Comments

दुनिया में शायद हीं कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसे ट्रैवलिंग नहीं पसंद हो। ऐसे में ट्रैवलिंग तो आप सब ने भी जरूर किया होगा। तो अगर मैं आप सभी से पूछूँ कि आप ट्रैवलिंग करते समय कहां ठहरते हैं तो आपका क्या जवाब होगा? अधिकतर लोग कहेंगे कि होटल या रिजॉर्ट!,,,,,और कहेंगे भी क्यों नहीं यह एक पारंपरिक तरीका है। हम कहीं जाते हैं वहां के होटल में रुकते हैं। वहां घूमते हैं और फिर घर आ जाते हैं। लेकिन क्या हो अगर किसी होटल या फिर रिज़ॉर्ट के जगह किसी कैंप हाउस में ठहरा जाए? क्या हो कि कहीं कैंपिंग करते हुए बोनफायर जलाकर, अनजान लोगों के साथ खूबसूरत सी शाम को जिया जाएमजेदा,,,,, है ना मजेदार आईडिया?फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल के आज के ब्लॉग में हम आपको बताने जा रहे हैं कैंपिंग विलेज (Camp village) में ठहरने के फायदों के बारे में :- नए दोस्त बनाने के अवसर मिलेंगे : जब आप कैंपिंग करते हैं और किसी कैंप हाउस में रहते हैं तो वहां आपको अलग-अलग जगह से आए पर्यटकों से मिलने का मौका मिलता है। ऐसे में आप नए दोस्त बना सकते हैं। उनसे बातचीत कर सकते हैं। इतना हीं नहीं इन कैंपिंग हाउसों में खाने पीने का अरेंजमेंट भी एक साथ किया जाता है। ऐसे में अलग-अलग शहर से आए अलग-अलग लोगों से मिलने उनके साथ खाना खाने और घूमने फिरने से आपको कुछ ऐसे मुसाफिर मिल जाते हैं जो बाद में आपकी बहुत अच्छे दोस्त बन जाते हैं। अलग-अलग कल्चर को जानने कहां मिलता है मौका : कैंप हाउस में ठहरने पर हर शाम बोनफायर की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। जहां सब एक साथ बैठकर नाचते-गाते वहाँ के हसीन वादियों को एंजॉय करते हैं। ऐसे में अलग-अलग जगह से आए लोगों के पहनावे, उनका रहन-सहन, उनके लोकगीत, उनके डांस आदि को जानने का अवसर मिलता है। बजट फ्रेंडली है यह टेंट हाउस : आजकल ऋषिकेश जैसे शहरों में कैंपिंग बहुत हीं ट्रेंड में है। ऐसे में वहां बहुत सारे कैंप विलेज बन गए हैं जहां आपको 1500 से 2000 के कीमत पर बहुत ही आसानी से एक अच्छा सा कैंप हाउस मिल जाएगा। जहां आपके रहने के साथ-साथ लंच और डिनर की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। ऐसे में यह ट्रिप आपके लिए काफी बजट फ्रेंडली होगा। अगर आप कैंपिंग के शौकीन इंसान हैं तो ऐसे में कैंप हाउस में ठहरना आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि इसके लिए आपको अलग से टेंट खरीदने की और कैंपिंग के सामानों को ढो कर ले जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। आपको जिस भी चीज की आवश्यकता होगी, वह आपको वहीं पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। खुद को करें नेचुरली रिफ्रेश : ये कैंप हाउस अधिकतर शहरों के शोर-सराबे से दूर किसी शांत जगह पर बनाए गए होते हैं। जहां आप नेचर की खूबसूरती को महसूस करते हुए अपने ट्रिप को एंजॉय कर पाएंगे। आप इस ट्रिप पर पर्यावरण की खूबसूरती को बहुत हीं करीब से महसूस कर पाएंगे। अक्सर ये टेंट हाउस वहां बनाए जाते हैं जहां से सनराइज और सनसेट का बहुत हीं बेहतरीन नजारा लिया जा सकता है। ऐसे में अगर आप कैंपिंग करते हुए सुबह उठकर अपने टेंट हाउस से बाहर निकलेंगे तो आप एक बहुत ही खूबसूरत सुबह का आनंद उठा पाएंगे। इंटरटेनमेंट का है पुरा इंतजाम : ऐसे कैंपिंग टेंट हाउस में स्विमिंग पूल के साथ-साथ अलग-अलग तरह के स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का भी इंतजाम किया जाता है। आप अपने इंटरेस्ट के अनुसार अपना फेवरेट स्पोर्ट इंजॉय कर सकते हैं और एक साथ मिलजुल कर कई तरह की एक्टिविटीज में शामिल हो सकते हैं।

Delhi Destination Food Travel

Top 5 Camping Places Near Delhi You Must Visit in Summer

  • 0 Comments

हम सभी को गर्मियों की छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन हम अक्सर गर्मियों में घूमने के प्लान बनाने में काफी ट्रबल फेस करते हैं। हम अक्सर ऐसी जगह की तलाश करते हैं जहां हमें थोड़ी ठंडक मिली और जो एडवेंचर के लिए परफेक्ट हो। ऐसे में आप कैंपिंग प्लान कर सकते हैं जहां आप अपने बच्चों दोस्तों या फैमिली के साथ अपना बर्थडे इंजॉय कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि गर्मियों में दिल्ली के पास कौन सी बेस्ट जगह है जो कैंपिंग के लिए एकदम परफेक्ट है। 1. दमदमा लेक कैंप (Damdama Lake Camp): यह जगह गर्मी से बचने और तनाव मुक्त रहने के लिए एकदम सही है आप यहां कि ग्रामीण जीवन का अनुभव करने के साथ, अरावली घाटी की सुंदरता का भी लुत्फ उठा सकते हैं‌। यहां आप रॉक क्लाइंबिंग (Rock climbing) ,रैटलिंग (Rattling), बोटिंग (Boating), कमांडो नेट (Commando net), बैलेंस वॉक (Balance walk) और स्पाइडर नेट (Spider net) के साथ ही पैदल यात्रा जैसी चिली एक्टिविटी (chili activity) का मजा ले सकते हैं इसके अलावा और भी कई एक्साइटिंग एक्टिविटी है जैसे कि फ्लाइंग फॉक्स (Flying fox) ,जोर विंग पेंटबॉल इन (Jor Wing Paintball Inn) और ईटीवी सवारी (ETV ride) शामिल है जो कि काफी इंटरेस्टिंग (Interesting) है। 2. मसूरी की माउंटेन कैंपिंग (Mussoorie’s Mountain Camping):वीकली होलीडेज (weekly holidays) के लिए दिल्ली के करीब नियर फेमस जगह काफी बढ़िया है, जिसे क्विन ऑफ हिल्स (Queen of hills) के नाम से जाना जाता है। दे दारू के घने जंगलों के बीच बस यह जगह बेहद सुंदर है। यहां मौसम भी काफी ठंडा और सुहावना रहता है। यहां आप ट्रैकिंग वैली क्रॉसिंग और राफ्टिंग भी कर सकते हैं। यहां टिहरी बांध को एक्सप्लोर (Explore )सकते हैं साथ ही सुरकंडा देवी मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं। यहां की ठंडी हवा और अद्भुत नजारे आंखों को बांध लेंगे। यकीनन आपको यहां से वापस लौटने का ही मन नहीं करेगा। 3. ऋषिकेश (Rishikesh):पवित्रता का अलौकिक स्वरूप ऋषिकेश गंगा घाटी के तट पर स्थित है, और कैंपिंग के लिहाज से काफी एक्साइटेड प्लेस (Excited place) है। यहां के रेतीले तट को कवर करते हुए जंगल के बीच संसद काफी सुंदर दिखता है। यहां आप गंगा की तेज लहरों का आनंद लेते हुए राफ्टिंग (Rafting) और कयाकिंग कर सकते हैं। साथ ही आप चाहिए तो अपने दोस्तों के साथ रात में तारों की भी चांदनी रात को निहार सकते हैं। जो कि सालों बाद भी आपको याद आएंगी। 4. कैंप ट्विंकलिंग (Camp Twinkling):दिल्ली से कुछ ही घंटे की दूरी पर, गुड़गांव के इस कैंप में जरूर आइए। जहां आप रॉक क्लाइंबिंग (Rock climbing), ट्रेकिंग (Tracking) भी कर सकते हैं। कैंपिंग करने के लिए यह बेस्ट प्लेस है। यहां सभी उम्र के लोगों को ध्यान में रखकर कई एक्टिविटी (Activity) बनाई गई है। यानी आप यहां अपने घर के छोटे से लेकर बड़े सभी लोगों को ले आ सकते हैं। यह जगह फैमिली टाइम के लिए बिल्कुल सही है और दिल्ली से मात्र 60 किमी की दूरी पर है। 5. कैंप मशीन (सोहना रोड) (Camp Machine Sohna road):दिल्ली की जगह नेचर शिकर के लिए एकदम परफेक्ट है। अगर आपको शांति पसंद है और आप नेचर के क्लोज (Close) जाना चाहते हैं। अरावली पहाड़ियों और खेतों से घिरी यह जगह आपके लिए है। यहां आप गेट टुगेदर (Get Together), फैमिली टाइम (Family Time)और दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड (Time Spend) करने के लिए आ सकते हैं। यहां आप रॉक क्लाइंबिंग (Rock Climbing), साइकलींग (Cycling)और टेंट लगाकर अपने दोस्तों के साथ आउटडोर गेम (Out Door) भी खेल सकते हैं।