Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

दिल्ली की यात्रा का बना रहे हैं प्लान तो जरुर पढ़े ये खबर!

देश की राजधानी दिल्ली में G20 सम्मेलन (G-20 Summit) की तैयारी अपने अंतिम चरण पर है। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए अलग-अलग देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजधानी दिल्ली आने वाले हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राजधानी दिल्ली 8 से 10 सितंबर तक बंद रहेगी।

जानिए क्या-क्या बंद रहेगा ?(what will be closed?)

G20 के बैठक में सुरक्षा कारणों के चलते (Due to security reasons) दिल्ली की सीमा में सीमित वाहनों को ही प्रवेश की सुविधा होगी।
8 तारीख से 10 तारीख के बीच दिल्ली में मॉल (Malls), कार्यालय (Offices), बाजार (Markets) और रेस्टोरेंट (Restaurents) सब बंद होंगे।
हल्के मालवाहक वाहनों (light Goods vehicles) को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। हालांकि जरूरी सामान जैसे दूध, फल, सब्जी आदि के मालवाहक वाहनों को राजधानी क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति होगी।

क्या है उपाय?(How to ignore this problem?)

इन सभी सुरक्षा कारणों को देखते हुए और सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों को ध्यान में रखते हुए बेहतर यहीं होगा कि आप अपने दिल्ली की यात्रा को कुछ दिनों के लिए स्थगित (Postpone) कर दें। G20 सम्मेलन के समाप्त होने के पश्चात दिल्ली में प्रवेश तथा निकास फिर से सामान्य हो जाएगा। इससे आपको किसी भी तरह के अनचाहे रुकावट (unwanted interference) का सामना नहीं करना पड़ेगा।

साथ ही साथ G20 के को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के कई रोड रूट को अभी बंद कर दिया गया है। ऐसे में बाकी के सड़कों पर भारी मात्रा में ट्रैफिक (Heavy traffic issues) की समस्या आ रही है। इस वजह से भी आपका इस समय दिल्ली घूमने आना किसी भी तरह से वर्थ ईट नहीं होगा।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *