G20 सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए 8 सितंबर से 10 सितंबर तक राजधानी दिल्ली बंद रहेगी। विदेशी मेहमानों की काफ़िलाओं के लिए दिल्ली के कुछ सड़कों पर आम जनता के लिए यातायात बंद रहेगा। ऐसे में जनता का सवाल है कि क्या मेट्रो खुली रहेगी?

मेट्रो सुविधा रहेगी जारी (Metro service will be almost opened)
हम आपको बता दे कि राजधानी दिल्ली में 8 से 10 सितंबर के बीच मेट्रो पूरी तरह से सुचारू रूप से कार्य करेगी। सरकार द्वारा जनता से अपील की जा रही है कि 8 से 10 सितंबर के बीच वह सड़क मार्ग का उपयोग ना करते हुए मेट्रो का हीं उपयोग करें।
हालांकि सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर 9 सितंबर के सुबह 5:00 बजे से 10 सितंबर के रात्रि 11:00 बजे रात तक आम जनता को आवाजाही की अनुमति नहीं मिलेगी।
रेलवे के यात्री इन बातों का रखें ध्यान (Important news for railway passenger)

- इसके अलावा रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण सूचना है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के लिए जरूरी सूचना यह है कि 10 सितंबर को दोपहर 1:00 तक अजमेरी गेट की तरफ सड़क यात्रा प्रभावित रहेगी।
- वहीं पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के यात्री यह ध्यान दें कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी रोड पर भी यातायात प्रभावित रहेगी।
- इसके साथ ही हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों को मेट्रो के इस्तेमाल की सलाह दी गई है।